अमृता अरोड़ा, आगामी बॉलीवुड की जानी मानी एक मान्यता प्राप्त और अत्यधिक कुशल कार्यक्षमता की पहचान रखने वाली प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री  हैं। अपने बेहतर और मजबूत प्रदर्शन से उन्होंने फिल्मों में नृत्य की अदाकारी को बिखेरते हुए लाखों दर्शकों का दिल भी जीता है।

अमृता अरोड़ा का जन्म 31 जनवरी 1981 को मुंबई में हुआ था। उनकी मां मलयाली और पिता पंजाबी थे। उनकी बहन मलाइका अरोड़ा जो कि अब मलाइका अरोड़ा खान के नाम से जानी जाती हैं। वह एक बहुत ही प्रतिष्ठित नर्तकी हैं, जिनको वीजे के नाम से भी बुलाया जाता है। उनकी शादी अरबाज खान से हुई, जो कि खुद एक फिल्मी सितारा हैं और प्रसिद्ध फिल्मी सितारे सलमान खान के छोटे भाई हैं।

अमृता अरोड़ा ने फरदीन खान के साथ अपनी पहली फिल्म “कितने दूर कितने पास” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना प्रभाव नहीं जमा पाई और असफल रही। जल्द ही एक और फिल्म आई “आवारा पागल दीवाना” जिसके द्वारा इन्हें सफलता प्राप्त हुई और यह फिल्म पहली बड़ी हिट हुई।

लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी सफलता बहुत ही कम देखने को मिलती थी। उसके बाद उनकी कई फिल्में रिलीज हुई जैसे, एक और एक ग्यारह, शर्त, गर्लफ्रेंड, मुझसे शादी करोगी और राख आदि लेकिन ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना धमाल नहीं मचा पाई और नाकामयाब ही रहीं।

अमृता अरोड़ा फिल्मों के साथ ही साथ विवादों का हिस्सा भी रह चुकी हैं। ईशा कोपिकर के साथ उनकी “गर्लफ्रेंड” फिल्म आई, जो कि समलैंगिक सम्बन्धों पर आधारित थी, इस फिल्म के कारण इन्हें विवादों के घेरे में खड़ा होना पड़ा। उनकी अगली आने वाली फिल्म “देह” और “जीत-फील द फोर्स” हैं, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *