एकता कपूर का जन्म 7 जून 1975 में हुआ था, जो बालाजी टेलीफिल्मस की क्रिएटिव हैड (प्रमुख) है। एकता कपूर भारत के प्रसिद्ध अभिनेता जितेन्द्र कपूर और शोभा कपूर की बेटी है। अभिनेता तुषार कपूर उनके भाई है। एकता कपूर बाम्बे स्काटिश स्कूल और मीठीबाई कॉलेज की पूर्व छात्रा है।

एकता कपूर ने अपने करियर की शुरूआत 17 वर्ष की आयु में की थी। शुरूआत में उन्होंने विज्ञापन और फीचर फिल्म निर्माता कैलाश सुरेंद्रनाथ के साथ शूटिंग में हिस्सा लेकर अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की लेकिन असफल रही।

उसके बाद अपने पिता की सलाह और वित्तीय सहायता से बालाजी क्रिएशन के नाम से टीवी धारावाहिक उत्पादन में अपने व्यवसाय की शुरूआत की। उन्होंने छः कथानक और तीन एपिसोड बनाए लेकिन दुर्भाग्य से सभी को खारिज कर दिया गया। बहुत कठिन परिश्रम करने के बाद, उन्होंने ‘हम पांच’ धारावाहिक बनाया, जो काफी सफल हुआ। तभी से लेकर अब तक वह सफल होने के लिए आवश्यक कौशल के आधार पर मेहनती ढंग से सफलता प्राप्त कर रही है।

एकता कपूर ने कई सोप ओपेरा, टेलीविजन श्रृंखला और फिल्मों का सह-निर्माण किया है। उनका सबसे लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का प्रसारण वर्ष 2000 में स्टार प्लस पर शुरू हुआ था। उन्होंने स्टार प्लस पर आठ से ज्यादा टेलीविजन सोप का निर्माण किया है। उनकी क्रिएटिविटी के बारे मे सबसे अधिक ध्यान देने योग्य चीजों में से एक यह है कि उनके सभी सोपस के नाम “के” से शुरू होते है, क्योंकि उनका विश्वास है कि “के” नाम से धारावाहिक शुरू करना उनके लिए शुभ है, जो सफलता प्राप्त करते है।

स्टार प्लस पर प्रसारित उनके अन्य प्रसिद्ध सोप में से कुछ के नाम इस प्रकार हैं। कहानी घर-घर की

  • करम अपना अपना
  • कसम से
  • कसौटी जिन्दगी की

उनकी टेलीविजन सोप की लोकप्रियता के बावजूद, एकता को बोल्ड दृश्यों, महिला पात्रों का चित्रण, गलत कृत्रिम सेट और दोहरावदार, तुच्छ कथानकों के लिए बहुत ज्यादा विवादास्पद आलोचना मिली।

अपने करियर की छोटी सी अवधि में, भारत के इस युवा उद्यमी ने कई अवार्ड और नागरिक सम्मान हासिल किए हैं। उन्हें भारतीय उघोग परिसंघ (सीआईआई) मनोरंजन समिति का नेतृत्व करने के लिए चुना गया। इन्होंने पिछले दो सालों में भारतीय टेली पुरस्कार भी जीता हैं। उन्हें प्राप्त अन्य पुरस्कार निम्नलिखित हैः

  • द सोसायटी अचीवर अवार्ड
  • वर्ष 2001 में सर्वश्रेष्ठ उघमी पुरस्कार
  • 2006 में छठा भारतीय टेली अवार्ड

वर्ष 2012, एकता कपूर के लिए बहुत ही अच्छा वर्ष था, उनकी फिल्म‘द डर्टी पिक्चर’- ने बड़ी सफलता हासिल की और ‘बड़े अच्छे लगते है’, क्या हुआ तेरा वादा, पवित्र रिश्ता जैसे धारावाहिक काफी सफल हुए। वह एक बड़े समारोह के साथ अपना जन्मदिन नहीं मनाएगी लेकिन यह छोटा उत्सव भी कम महत्वपूर्ण नहीं होगा। अपने पेशेवर जीवन से संतुष्ट, वह अपने निजी और व्यावसायिक जीवन को सफलतापूर्वक संतुलित करना चाहती हैं और एक नए दृष्टिकोण के साथ नए साल की योजना बना रही है।

एकता कपूर से संबंधित तथ्य

नाम

 

एकता कपूर
पूरा नाम

 

एकता रवि कपूर
उपनाम
जन्मतिथि 1 जून 1975, भारत
जन्म स्थान
राशि फल मिथुन
लंबाई
राष्टीयता भारतीय
व्यवसाय टेलीविजन प्रोड्यूसर, बालाजी टेलीफ़िल्म्स के संयुक्त प्रबंध निदेशक
पिता नाम जितेन्द्र (पिता)
माता का नाम शोभा कपूर (माँ)
वैवाहिक स्थिति
निवास स्थान
गृह नगर
शिक्षा उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बाम्बे स्कॉटिश स्कूल, माहिम में और कॉलेज की पढ़ाई मीठीबाई कॉलेज से की।
पहली फिल्म
ट्विटर हैंडल https://twitter.com/EKlabel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *