Rate this post

इनका पहले का नाम काजोल मुखर्जी है, लेकिन शादी के बाद वह श्रीमती काजोल देवगन के नाम से जानी जाती है। काजोल छह फिल्म फेयर पुरस्कार को प्राप्त करने वाली मेहनती अभिनेत्री हैं। हालाँकि, उनके प्रशंसक उन्हे सिर्फ काजोल नाम से ही पुकारना पसंद करते हैं। काजोल स्टार होने का गौरव रखती हैं और जब वह अपने कैरियर (एक के बाद एक हिट फिल्म) के शिखर पर थी, जो भारतीय सिनेमा में सबको नसीब नहीं होता है, तब उन्होंने शादी की थी। यहाँ तक कि उनकी शादी और माँ बनने के बाद भी काजोल के प्रशंसक उनको अपने दिमाग से नहीं मिटा सके। काजोल ने  शादी के बाद वर्ष 2006 में सुपरहिट फिल्म फना में वापसी की और हॉलीवुड नायिकाओं की तरह अपने स्टार इमेज को बरकरार रखा। वह फिल्म फना में अपने सर्वश्रेष्ठ खलनायक किरदार के कारण, फिल्मफेयर पुरस्कार को जीतने वाली पहली महिला अभिनेत्री हैं।

काजोल का जन्म 5 अगस्त 1975 को मुंबई में हुआ था। काजोल की माँ तनुजा एक लोकप्रिय अभिनेत्री है, जिन्होंने हिंदी फिल्मों जैसे हाथी मेरे साथी, ज्वेल थीफ में अभिनय किया है। लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी काजोल की चचेरी बहन हैं। काजोल की मासी नूतन और दादी शोभना अपने समय की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री थीं।

काजोल ने अपनी पहली फिल्म की शुरुआत 17 साल की उम्र में वर्ष 1992 में बेखुदी में मुख्य महिला के रूप में की। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली थी। फिर भी, काजोल बड़ी पर्दे वाली फिल्मों में स्टार बनने के लिए चली गई। काजोल ने पहली बड़ी फिल्म बाजीगर में शाहरुख खान के साथ अभिनय किया, जो बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी। उस फिल्म ने बॉलीवुड को स्क्रीन पर सुपरहिट जोड़ी दी थी। वर्ष 1995 में काजोल ने सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनियाँ ले जाएंगे में सिमरन के रूप में अभिनय किया।

काजोल की फिल्में कुछ कुछ होता है (वर्ष 1998) और कभी खुशी कभी गम (वर्ष 2001) उन बड़े बॉक्स ऑफिस पर फिल्माई गई थी, जो उस समय नंबर वन की नायिका का चुनाव कर रही थीं।

उन्हे शानदार अभिनय के लिए वर्ष 1995 में छह फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वह दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड, वर्ष 1997 में गुप्त के लिए बेस्ट विलेन अवार्ड, वर्ष 1997 में फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड, वर्ष 1998 में दक्षिण फिल्म मिनसारा कनवू के लिए फिल्म फेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड, कुछ कुछ होता है के लिए फिल्म फेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड,वर्ष 2001 में कभी खुशी कभी गम के लिए फिल्म फेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड और वर्ष 2006 में फना के लिए फिल्म फेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं।

काजोल फिल्म स्टार अजय देवगन से शादी कर चुकी हैं और उनकी एक बेटी है। काजोल की अगली मुख्य फिल्म तुम और हम थिएटरों में हिट होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *