Rate this post

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई, 1967 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। माधुरी दीक्षित, स्नेहलता और शंकर दीक्षित की सबसे छोटी बेटी हैं। माधुरी दीक्षित वर्ष 1980 से 1990 तक हिन्दी सिनेमा की विभिन्न प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं। यह खूबसूरत और प्रतिभाशाली मराठी महिला पाँच बार प्रतिष्ठित फिल्म फेयर पुरस्कार जीत चुकी हैं।

माधुरी दीक्षित ने पारले कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। फिल्म जगत में उनकी सबसे पहली फिल्म “अबोध” थी, जोकि वर्ष 1984 में रिलीज हुई थी, इसके बाद उनकी अगली फिल्म “तेजा़ब” थी, जोकि वर्ष 1988 में रिलीज हुई, इसके बाद उन्होनें कभी भी पीछे मुड़कर नही देखा। इसके बाद माधुरी दीक्षित ने कई सफल फिल्मों में अभिनय किया जैसे- दिल, जोकि वर्ष 1990 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म के लिए इनको पहली बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 1992 में आई फिल्म बेटा में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए, उनको फिल्म फेयर अवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस पुरस्कार से नवाजा गया। वर्ष 1994 में आई इनकी सबसे सफल फिल्म हम आपके हैं कौन, के लिए इनको तीसरी बार फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

माधुरी दीक्षित ने वर्ष 1997 में एक सफल फिल्म दिल तो पागल है, में पूजा की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके अदभुत प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर चौथी बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस प्रसिद्ध अभिनेत्री ने वर्ष 1999 में भारतीय अमेरिकन सर्जन, डॉ. श्रीराम माधव नेने के साथ शादी की और उनके दो बेटे अरिन और रियान हैं।

वर्ष 2000 में भारत के प्रसिद्ध चित्रकार एस.एफ. हुसैन ने इस खूबसूरत अभिनेत्री के सम्मान में एक फिल्म “गज गामिनी” बनाई। वर्ष 2001 में माधुरी दीक्षित को राष्ट्रीय नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया। माधुरी दीक्षित ने कई स्टार स्क्रीन अवार्ड और जी सिनेमा पुरस्कार भी जीते हैं। वर्ष 2002 में माधुरी दीक्षित ने फिल्म देवदास में चंद्रमुखी की भूमिका निभाई और यह फिल्म बाक्स ऑफिस पर काफी हिट रही और इस फिल्म को कॉन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। वास्तव में माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।

माधुरी दीक्षित के बारे में तथ्य

नाम माधुरी दीक्षित
पूरा नाम माधुरी शंकर दीक्षित
उपनाम बुबली, घर का नाम ‘बबली’
जन्म तिथि 15 मई 1967 (उम्र 48)
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राशि  
ऊँचाई 5’4 “(1.63m)
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेत्री
पिता का नाम  
माँ का नाम  
पति का नाम – डॉ. श्रीराम माधव नेने (एम 1999)
निवास का पता  
गृहनगर  
शिक्षा डिवाइन चाइड हाई स्कूल और मुंबई विश्वविद्यालय, भारत में पारले कॉलेज, मुंबई, में जीव विज्ञान का अध्ययन किया।
पहली फिल्म राजश्री प्रोडक्शंस
ट्विटर हैंडल https://twitter.com/madhuridixi

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *