रवीना टंडन एक लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1970 को मुंबई में हुआ था। रवीना टंडन का नाम रवि (उनके पिता का नाम) और उनकी मां वीना टंडन के संयोजन के आधार पर रखा गया। रवीना टंडन के पिता 1970 और 1980 के दशक में हिंदी फिल्मों के निर्माता और निर्देशक थे।

परिवार की भारतीय फिल्म उद्योग से निकटता होने के कारण रवीना टंडन को पहला फिल्म ब्रेक आसानी से मिल गया। वर्ष  1990 में रवीना टंडन ने अपनी पहली फिल्म “पत्थर के फूल” में अभिनय किया था। इस फिल्म में इनके सह-अभिनेता सलमान खान थे। यह फिल्म काफी सफल रही थी और रवीना को उम्दा अभिनय के लिए फिल्मफेयर लक्स न्यू फेस अवॉर्ड मिला।

हालांकि, फिल्म ‘मोहरा’ ने  रवीना की प्रसिद्धि  में चार चाँद लगा दिया और इस फिल्म से वह रातोंरात हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री बन गईं। हालांकि, रवीना की बाद की फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी तहलका मचाया।

रवीना टंडन ने फिल्मों में गंभीर भूमिका निभाने के लिए कड़ी मेहनत की और अंततः शूल (1 999), बुलंदी (2000) और अक्स (2001) जैसी फिल्मों में काम करके अपनी मेहनत का फल प्राप्त किया। रवीना ने फिल्म अक्स के लिए फिल्मफेयर स्पेशल परफॉर्मेंस अवार्ड जीता। समीक्षकों द्वारा प्रशंसित हिंदी फिल्म ‘दमन- वैवाहिक हिंसा का शिकार’ (2001) में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाने के लिए उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ मिला। इस फिल्म में रवीना ने पति द्वारा प्रताड़ित की जाने वाली एक पत्नी की मुख्य भूमिका निभाई थी।

1990 के दशक में रवीना ने अविवाहित मां के रूप में दो लड़कियाँ पूजा और छाया को गोद लिया था।  वर्तमान में रवीना के व्यक्तिगत जीवन में उनके पति अनिल थडानी और उनकी बेटी राशा (16 मार्च, 2005 को जन्मी) शामिल हैं।

पुरस्कार

  • फिल्म ‘पत्थर के फूल’ के लिए फिल्मफेयर लक्स न्यू फेस अवार्ड (1992)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: दमन-एक वैवाहिक हिंसा का शिकार (2001)
  • फिल्म ‘अक्स’ के लिए फिल्मफेयर स्पेशल परफार्मेंस अवार्ड (2002)
  • फिल्म ‘अक्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का स्टार स्क्रीन अवॉर्ड (2002)

रवीना टंडन के बारे में तथ्य   

नाम रवीना टंडन
पूरा नाम रवीना टंडन
उपनाम राव्स
जन्म तिथि 26 अक्टूबर 1974, बॉम्बे, भारत
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राशि वृश्चिक
ऊंचाई 5 ‘6 “(1.69 मीटर)
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेत्री, निर्माता, टीवी होस्ट
पिता का नाम रवि टंडन (पिता)
माता का नाम वीना (माता)
वैवाहिक स्थिति  अनिल थडानी (2004)
निवास का पता  
गृहनगर  
शिक्षा जुहू में स्थित जमुनाबाई नर्सरी स्कूल और मीठीबाई कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की। इस कॉलेज में अपने पहले और दूसरे साल की पढ़ाई पूरी की। उस समय के दौरान एक इंटर्न के रूप में, उन्हें शांतनु श्योरे से अपनी पहली फिल्म का  प्रस्ताव मिला, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया और अपने फिल्मी कैरियर को आगे बढ़ाने का फैसला किया।
पहली फिल्म  
ट्विटर हैंडल https://twitter.com/TeamRAVEENA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *