विद्या बालन एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिन्होंने लगभग 20 हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। हिंदी फिल्मों में अभिनय करने के अलावा, विद्या बालन ने मलयालम और बंगाली भाषा की फिल्मों में भी अभिनय किया है। विद्या बालन का जन्म 1 जनवरी, 1978 को केरल में हुआ था, जिनके पिता पी.आर.बालन और गृहिणी माँ सरस्वती थीं। विद्या बालन का गृह नगर केरल के पलक्कड़ जिले के ओट्टापलम में है। विद्या बालन पलक्कड़ में एक तमिल भाषी अय्यर परिवार से संबंधित हैं। विद्या बालन के पिता ईटीसी चैनल के उपाध्यक्ष है। विद्या बालन विभिन्न भाषाओं जैसे तमिल, मलयालम, अंग्रेजी, हिंदी और बंगाली का अच्छी तरह से ज्ञान है।

विद्या ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सेंट एंथोनी गर्ल्स माध्यामिक विद्यालय, चेंबूर, मुंबई से पूरी की है। विद्या बालन ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से समाजशास्त्र में स्नातक किया। जब विद्या बालन मुंबई विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएशन) कर रही थी, उस समय उन्हें पहली फिल्म का प्रस्ताव मिला था।

14 दिसंबर 2012 को विद्या बालन ने मुंबई, महाराष्ट्र के चेंबुर इलाके के एक मंदिर में फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी। इस युगल ने शादी की वास्तविक तिथि की घोषणा करने से पहले शादी को कुछ दिनों तक गुप्त रखा था।

विद्या बालन का फिल्मी कैरियर

विद्या बालन ने बंगाली फिल्म भालो थे को, जो 2003 में रिलीज हुई, का ऑफर प्राप्त करने से पहले टेलीविजन कार्यक्रमों, संगीत वीडियो और विज्ञापनों की मेजबानी की थी। इस फिल्म के निर्देशक गौतम हलदर थे और विद्या बालन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरुस्कार आनंदलोक प्राप्त किया था

विद्या बालन अच्छी तरह से प्रशंसित समूहों जैसे शुभा मुदगल, यूफोरिया और पंकज उदास जैसे कलाकारों के साथ कई संगीत वीडियो में दिखाई दीं। विद्या बालन ने लोकप्रिय हिंदी के शो ‘हम पांच’ के एक या दो एपिसोड में अभिनय किया है। विद्या बालन के कैरियर में महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब इन्होंने हिन्दी फिल्म परिणीता (2005) में अभिनय किया। इस फिल्म से विद्या बालन को काफी सफलता हासिल हुई और इसके बाद विद्या ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिर विद्या बालन ने कई सुपर हिट फिल्मों जैसे कि लगे रहो मुन्ना भाई (2006 में रिलीज) हे बेबी, गुरू और भूल भुलैया (सभी 2007 में रिलीज हुई) में अभिनय किया।

वर्ष 2009 से 2011 तक का समय विद्या बालन के कैरियर का सबसे अच्छा समय रहा था जब विद्या ने फिल्म ‘पा’ (2009), इश्किया (2010), द डर्टी पिक्चर (2011) और नो वन किल्ड जेसिका (2011) जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

इन फिल्मों में अभिनय करने के बाद विद्या बालन ने बॉलीवुड के प्रमुख आधुनिक कलाकारों में से एक के रूप में अपनी जबरदस्त पकड़ बना ली। फिल्मों में इन शानदार भूमिकाओं को निभाने के लिए विद्या बालन को कई पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हुए है।

अभिनेत्री विद्या बालन पाँच फिल्मफेयर पुरस्कांरो की विजेता हैं जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का एक पुरस्कार भी शामिल है – आलोचकों द्वारा दो सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए लगातार तीन स्क्रीन अवॉर्ड मिले हैं।

मार्च 2012 की रिपोर्ट के अनुसार, विद्या बालन यूटीवी मोशन पिक्चर्स के प्रोडक्शन (प्रस्तुति) फिल्म घनचक्कर में अभिनय करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में अभिनेता इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं और इसके निर्देशक राज कुमार गुप्ता हैं।

विद्या बालन द्वारा प्राप्त पुरस्कार और उपलब्धियांँ

विद्या बालन के पुरस्कारों और उपलब्धियों की सूची नीचे दी गई है:

फिल्मफेयर पुरस्कार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, और फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार

  • 2005 में, सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार, फिल्म परिणीता
  • नामांकित – 2005 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड, फिल्म परिणीता
  • नामांकित- 2007 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड, फिल्म भूल भुलैया
  • 2009 में, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार, फिल्म पा
  • 2010 में, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड, फिल्म इश्किया
  • 2010 में, विद्या बालन को फिल्म ‘इश्किया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
  • 2011 में, विद्या बालन को फिल्म ‘नो वन किल्ड जेसिका’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
  • 2011 में, विद्या बालन ने फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त किया।
  • 2011 में, विद्या बालन ने फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता।

अप्सरा फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवार्ड्स

  • 2006 में, परिणीता के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के लिए पुरस्कार प्राप्त किया।
  • 2006 में, परिणीता के लिए एक अग्रणी भूमिका में विद्या बालन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया था।
  • 2011 में, विद्या बालन नेफिल्म ‘पा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (विशेष सम्मान) का पुरुस्कार प्राप्त किया था।
  • 2011 में, विद्या बालन को फिल्म ‘इश्किया’ के लिए एक अग्रणी भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
  • 2012 में, विद्या बालन ने फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के लिए एक अग्रणी भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त किया।

स्क्रीन अवार्ड्स

  • 2006 में, परिणीता के लिए मोस्ट प्रामिसिंग न्यूकमर फीमेल
  • 2010 में, फिल्म पा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कापुरस्कार
  • 2010 में विद्या बालन को फिल्म ‘पा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लोकप्रिय पसंद) के लिए नामांकित किया गया था।
  • 2011 में, विद्या बालन को फिल्म ‘इश्किया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
  • 2012 में, विद्या बालन को फिल्म नो वन किल्ड जेसिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामित किया गया था।
  • 2012 में, द डर्टी पिक्चर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार
  • 2012 में, द डर्टी पिक्चर के लिए विद्या बालन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लोकप्रिय पसंद) के लिए नामित किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार

  • स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर – 2006 में परिणीता के लिए महिला पुरस्कार।
  • 2006 में, विद्या बालन को ‘परिणीता’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में नामांकित किया गया था।
  • 2007 में, विद्या बालन को ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में नामांकित किया गया था।
  • 2008 में,विद्या बालन को ‘भूल भुलैया’ की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया था।
  • 2008 में, विद्या बालन को ‘गुरु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया था।
  • 2008 में, विद्या बालन को ‘भूल भुलैया’ के लिए एक नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नामांकित किया गया था।
  • 2010 में विद्या बालन को ‘पा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (करीना कपूर के की थ्री इडियट्स के साथ साझेदारी में) पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
  • 2011 में, विद्या बालन को ‘इश्किया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया था।

 जी सिने अवॉर्ड

  • 2006 में, विद्या बालन को परिणीता के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरुस्कार प्राप्त हुआ था।
  • 2006 में, विद्या बालन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – परिणीता के लिए महिला पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।
  • 2008 में, विद्या बालन को ‘भूल भूलैया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेत्री पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था
  • 2011 में, विद्या बालन को ‘इश्किया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेत्री के रूप में पुरस्कार मिला था।
  • 2012 में, विद्या बालन को ‘द डर्टी पिक्चर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • 2012 में, विद्या बालन को ‘दडर्टी पिक्चर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- महिला (आलोचक) पुरस्कार प्राप्त हुआ।

स्टारडस्ट अवॉर्ड

  • 2006 में, विद्या बालन को परिणीता के लिए सुपरस्टार ऑफ टुमारो – महिला पुरस्कार मिला था।
  • 2007 में, विद्या बालन को ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ के लिए सुपरस्टार ऑफ टुमारो – फीमेल के रूप में नामित किया गया था।
  • 2008 में, गुरु में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया था।
  • 2010 में, पा के लिए स्टार ऑफ दि ईयर-फीमेल अवार्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 2011 में, इश्किया के लिए स्टार ऑफ दि ईयर-फीमेल अवॉर्ड दिया गया था।
  • 2011 में, इश्किया के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (एक्शन / थ्रिलर) का रीडर्स च्वॉइस अवार्ड प्राप्त किया था।

ग्लोबल इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन ऑनर

  • 2011 में, इश्किया के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री मुख्य भूमिका पुरस्कार
  • 2012 में, द डर्टी पिक्चर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार

अन्य पुरस्कार

  • 2004 में, भालो थे को के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का आनंदलोक पुरस्कार
  • 2006 में, परिणीता, सुपर स्टार की सबसे पसंदीदा नायिका का पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
  • 2007 में, फिल्म भूल भुलैया (हिंदी) की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का आनंदलोक पुरस्कार प्राप्त किया था।
  • ‘एफआईसीसीआई फ्रेम्स 2010’ उत्कृष्टता पुरस्कार: 2010 में फिल्म पा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री।
  • 2010 में फिल्म पा में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का लायंस गोल्ड पुरस्कार।
  • एनडीटीवी इंडियन ऑफ दि इयर, एक्ट्रेस ऑफ दि इयर – 2011 में महिला पुरस्कार मिला।
  • 2011 में आईआरडीएस हिंदी फिल्म पुरस्कार, 2012 में द डर्टी पिक्चर के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पात्रका पुरस्कार।

2012 में, द डर्टी पिक्चर के लिए राष्ट्रीय मीडिया नेटवर्क फिल्म और टीवी, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *