नोंगथोम्बम बिरेन सिंह के बारे में

नोंगथोम्बम बिरेन सिंह एक पूर्व फुटबॉलर और पत्रकार होने के साथ-साथ वर्तमान में मणिपुर के मुख्यमंत्री भी हैं।

नोगथोम्बम बिरेन सिंह ने एक फुटबॉलर के रूप में अपना कैरियर शुरू किया और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भर्ती हो गए, हालांकि घरेलू प्रतियोगिताओं में वह अपनी टीम की तरफ से खेलते थे। बिरेन सिंह ने बीएसएफ में कदम रखते ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया और पत्रकारिता में शामिल हो गए। 1992 में बिरेन सिंह ने, स्थानीय भाषा में एक दैनिक नाहरोलगी थुआंग शुरू किया और 2001 तक इसके संपादक के रूप में काम किया।

वर्ष 2002 में, नोंगथोम्बम बिरेन सिंह ने अपना रुख राजनीति की ओर कर लिया और डेमोक्रेटिक रिवॉल्यूशनरी पीपुल्स पार्टी में शामिल हो गए थे, जहाँ उन्होंने हिगांग से विधानसभा चुनाव जीता था। वर्ष 2007 में बिरेन सिंह ने अपनी सीट को बरकरार रखा और पार्टी में अपना नाम शामिल होने के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। बिरेन सिंह युवा मामले और खेल मंत्री के रूप में पार्टी में कार्य किया था। 2016 में बिरेन सिंह कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। बिरेन सिंह ने 2017 में फिर से हिगांग से अपनी सीट बरकरार रखी और राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए।

राजनीतिक कैरियर

वर्ष 2002 में, बिरेन सिंह निर्वाचन क्षेत्र हिगांग में लोकतांत्रिक क्रांतिकारी पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुने गए थे और उसके बाद वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए।

वर्ष 2003 में, मणिपुर राज्य सरकार में बिरेन सिंह को सतर्कता राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। बिरेन सिंह ने वर्ष 2007 में अपनी विधानसभा सीट को बरकरार रखा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़े।  बाद में बिरेन सिंह को राज्य में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, युवा मामलों और खेल मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। लगातार तीसरे कार्यकाल के दौरान वर्ष 2012 में उन्होंने विधानसभा सीट को बरकरार रखा था।

बिरेन सिंह ने सितंबर 2015 में कहा था कि राज्य में स्वदेशी लोगों की रक्षा के लिए मणिपुर विधानसभा में हाल ही में पारित विधेयक किसी भी समुदाय के लिए हानिकारक नहीं होगा। वर्ष 2016 में सिंह ने मणिपुर विधानसभा और मणिपुर कांग्रेस समिति का पद छोड़ दिया था।

बिरेन सिंह 17 अक्टूबर 2016 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और भारतीय जनता पार्टी मणिपुर की चुनाव प्रबंधन समिति के प्रवक्ता और सह-संयोजक बने।

बिरेन सिंह मार्च 2017 में मणिपुर में भाजपा विधानसभा पार्टी के नेता के रूप में चुने गए थे। 15 मार्च 2017 को बिरेन सिंह मणिपुर के मुख्यमंत्री बने।

व्यक्तिगत जीवन

बिरेन सिंह 1 जनवरी 1961 को पूर्वी इंफाल, मणिपुर में पैदा हुए थे। बिरेन सिंह ने हेयैनु देवी से शादी की है और इस युगल के तीन बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *