एक प्रसिद्ध सर्जन (विशेषज्ञ) डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी ने बैंगलोर के बाहरी इलाके में एक मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल नारायण ह्रदयालय की स्थापना की, जिसने पूरे भारत सहित पड़ोसी देशों में प्रसिद्धि हासिल की है। यहाँ तक कि अस्पताल की उच्च गुणवत्ता और सस्ते उपचार के कारण विकसित देशों के रोगी भी इस अस्पताल में इलाज कराने के लिए आते हैं। डॉ. शेट्टी को एक स्वास्थ्य बीमा योजना यशस्विनी को शुरु करने का श्रेय दिया जाता है, जो कर्नाटक सरकार के सहयोग से बहुत कम कीमत पर प्रदान कराई जाती है।

यूनाइटेड किंगडम जाकर पढाई करने से पहले डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी ने कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मैंगलोर से चिकित्सा में अपनी स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। वेस्ट मिडलैंड्स कार्डियोथोरैसिक रोटेशन प्रोग्राम में ह्रदय संबंधी (कार्डियक) सर्जरी में बुनियादी प्रशिक्षण में भाग लेने के बाद, देवी प्रसाद शेट्टी ने 1983 और 1989 के बीच लंदन के गाइस हॉस्पिटल में प्रशिक्षण लिया। 1989 में भारत लौटने के बाद, देवी प्रसाद शेट्टी ने कोलकाता में बी. एम. बिड़ला हॉस्पिटल की शुरुआत की। वर्ष 1997 में देवी प्रसाद शेट्टी ने मणिपाल हार्ट फाउंडेशन की शुरुआत करने के लिए एक समूह तैयार किया। डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी ने जटिल ह्रदय सर्जरी में लोगों की पहुंच को आसान बनाने के लिए अपने दम पर इसकी लागत को कम कर दिया।

डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी की उपलब्धियों की सूची काफी लंबी है। डॉ. शेट्टी भारत में  निओ नेटल ओपन हर्ट सर्जरी का प्रदर्शन करने वाले पहले भारतीय हार्ट सर्जन हैं, यह पहले ऐसे हार्ट सर्जन हैं जिन्होंने कृत्रिम (बनावटी) हृदय और कई अन्य उपयोग किए। डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी बारह वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ऑपरेशन नि:शुल्क करते हैं और उनके ऑपरेशन का एक बड़ा हिस्सा बच्चों का ही होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *