जब भी फैशन डिजाइनिंग की बात होती है, तो जहन में सबसे पहले मनीष मल्होत्रा का नाम आता है। मनीष मल्होत्रा का नाम बॉलीवुड फिल्मों की शैली के समरूप है। मनीष मल्होत्रा न केवल परिधानों की डिजाइन करने में माहिर हैं, बल्कि व्यक्तियों को एक नया लुक देने में भी माहिर हैं।

यहाँ तक कि बचपन से ही मनीष मल्होत्रा को फैशन के प्रति काफी जुनून था। मनीष मल्होत्रा ने मुंबई में एल्फिन्स्टन कॉलेज में पढ़ाई करते समय कुछ छोटे स्तर के मॉडलिंग एसाइनमेंट भी किए थे। मनीष मल्होत्रा ने बांद्रा में एक बुटीक इक्विनॉक्स में शामिल होकर फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में अपना योगदान दिया।

इस युवा और आकांक्षी डिजाइनर को बॉलीवुड में एक ब्रेक की जरूरत थी, जो उनको डेविड धवन के माध्यम से मिली। मनीष मल्होत्रा ने फिल्म ’स्वर्ग’ में अभिनेत्री जूही चावला के लिए तीन परिधान डिजाइन किए थे। मनीष मल्होत्रा ने अभिनेत्री श्रीदेवी के लिए भी कुछ परिधान डिजाइन तैयार किये थे। मनीष मल्होत्रा दस साल से भी कम समय में सबसे लोकप्रिय फैशन डिजाइनर बन गए हैं और उन्होंने उस दशक की लगभग सभी प्रमुख अभिनेत्रियों जैसे श्रीदेवी, जूही चावला, करिश्मा, काजोल, रवीना, माधुरी, मनीषा, ऐश्वर्या, रानी, प्रीति और करीना के लिए परिधान डिजाइन किए। हालांकि मनीष मल्होत्रा ने अधिकतर अभिनेत्रियों के लिए कार्य किया है, लेकिन मनीष मल्होत्रा ने समय-समय पर अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान के कपड़ों को भी डिजाइन किया है।

स्क्रिप्ट की मांग के अनुसार, मनीष मल्होत्रा को अभिनेता का ‘लुक’ बदलने में महारत हासिल है। मनीष ने कई फिल्मों, जैसे रंगीला, राजा हिंदुस्तानी, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, खामोशी, कुछ कुछ होता हैं, दिल तो पागल है, मोहब्बतें और कहो ना प्यार हैं में सफलतापूर्वक अपने परिधान डिजाइन किये हैं।

वर्ष 1998 में, इस डिजाइनर ने परिधान बनाने वाली दुकान रिवेरी-मनीष मल्होत्रा से मुख्य रूप से डिजाइनिंग की शुरुआत की थी। मनीष मल्होत्रा के ग्राहकों में  टीना अंबानी, रिया पिल्लई, अवंती बिरला और कई अन्य प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं। इनके ग्राहकों की सूची में अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व वाले नाओमी कैंपबेल और माइकल जैक्सन जैसे लोग शामिल हैं। मनीष मल्होत्रा निश्चित रूप से दुनिया भर में मशहूर हैं और अपनी शानदार डिजाइन को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।

मनीष मल्होत्रा ने कुछ पुरुस्कार भी प्राप्त किए हैंः-

  • फिल्म ‘रंगीला’ में फिल्मफेयर पुरस्कार
  • फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ में करिश्मा के लुक के लिए शोटाइम ओपिनियन पोल अवॉर्ड
  • फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के लिए सीमेंस व्युअर च्वाइस अवॉर्ड
  • फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के लिए लक्स जी सिने अवॉर्ड
  • फिल्म ‘फैशन’ में उनके योगदान के लिए इंदिरा प्रियदर्शनी मेमोरियल अवॉर्ड
  • राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा सम्मानित किये गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *