डॉ. प्रताप सी रेड्डी एक डॉक्टर और व्यवसायी हैं, जिन्हें भारत में पहले कॉर्पोरेट अस्पताल का समूह ‘अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप’ को स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है। वर्तमान में रेड्डी इस समूह में कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

डॉ. प्रताप रेड्डी ने भारत में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं और प्रताप सी रेड्डी ने भारत में निजी अस्पतालों की स्थापना का बीड़ा भी उठाया है।

डॉ. रेड्डी अंतर्राष्ट्रीय अनुभव के साथ-साथ एक हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। डॉ. रेड्डी ने अमेरिका के मिसौरी स्टेट हॉस्पिटल में काम किया, जहाँ उन्होंने कई अनुसंधान कार्यक्रमों में प्रमुख के तौर पर कार्य किया।

डॉ. रेड्डी ने अस्सी के दशक में, भारत में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के अपने मिशन पर कार्य करना शुरु किया था। ऐसा माना जाता है कि अमेरिका में उनके द्वारा एक मरीज की बेहतरीन तरीके से देखभाल न होने के कारण, उसकी मृत्यु हो गई थी, जिसके कारण डॉ. रेड्डी बहुत दुखी हुए थे। इस घटना ने, डॉ. रेड्डी को भारत में विश्वस्तरीय सस्ती स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को प्रारम्भ करने के लिए प्रेरित किया था। डॉ. रेड्डी ने वर्ष 1983 में भारत के चेन्नई शहर में अपोलो हॉस्पिटल्स का पहला समूह स्थापित किया था।

डॉ. प्रताप रेड्डी ने भारत की पहली अस्पताल परामर्श संस्था – इंडियन हॉस्पिटल कॉर्पोरेशन की शुरुआत की थी। परिणामस्वरूप, डा. रेड्डी ने भारत में दो और तृतीयक स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन किया। डॉ रेड्डी ने अमेरिका और ब्रिटेन जैसी विकसित अर्थव्यवस्थाओं से शीर्ष भारतीय चिकित्सा डॉक्टरों को प्रभावित करने में सफल रहे। अपोलो हॉस्पिटल को अपने प्रयासों के लिए दुनिया के मुख्य देशों के अस्पतालों के समान, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में से एक माना जाता है।

डॉ. रेड्डी वर्तमान में चिकित्सा रुझानों के अनुरूप सरकारी नियमों को संशोधित करने में भी सक्रिय रहें हैं। डॉ. रेड्डी ने आयात प्रतिबंधों को कम करने में मदद की है और सरकार ने भिन्न प्रकार से अंग प्रत्यारोपण के बारे में अधिक उदारवादी दृष्टिकोण अपनाया है।

वर्ष 1999 में अपोलो ग्रुप ने दुबई में अपना पहला क्लीनिक खोला था। डॉ. रेड्डी ने सार्क देशों में निजी अस्पताल खोलने के साथ-साथ भारत में माध्यमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की योजना बनाई है।

डॉ. रेड्डी की नई परियोजनाओं में मेड-वर्सेटी- एक आभासी चिकित्सा और ‘मेडनेट’- अस्पताल प्रणाली प्रबंधन पैकेज शामिल है, जो सभी की विश्वविद्यालय चिकित्सा विशेषज्ञों तक पहुँच प्रदान करती है।

डॉ. प्रताप सी. रेड्डी को “वर्ष 1991” में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *