अफगानी इब्राहिम लोदी, लोदी वंश के अंतिम शासक थे। इब्राहिम लोदी अपने पिता सिकंदर लोदी के बाद उत्तराधिकारी बने लेकिन उनकी शासकीय योग्यताएं उनके पिता से मेल नहीं खाती थी। बाबर ने पानीपत के युद्ध में इब्राहिम लोदी को पराजित किया था।  इसके परिणामस्वरूप दिल्ली की सल्तनत का अंत हुआ और मुगल शासन की शुरुआत हुई।

जब सिकंदर लोदी की मृत्यु हुई और इब्राहिम लोदी ने गद्दी संभाली, तो कुलीनता वर्ग उसके शासन में बाधा डालने लगे। इब्राहिम लोदी ने साम्राज्य के बंटवारे के लिए हिमायत करते हुए जौनपुर के सिंहासन पर अपने छोटे भाई जलाल खान को गद्दी पर बैठा दिया। हालांकि, इब्राहिम के आदमियों ने जलाल की हत्या कर दी और जौनपुर के साम्राज्य पर अपना अधिकार जमा लिया ।

इब्राहिम लोदी के राज्य के व्यक्तियों के साथ संबंध अच्छे नहीं थे। इब्राहिम लोदी ने स्वयं विरूद्ध लोगों को प्रताड़ित करके कैद कर लिया। इब्राहिम लोदी अपनी प्रजा के प्रति भी निर्दयी था और कई धनी लोगों को जहर देकर मार डाला था। उनके साम्राज्य के चारों और विद्रोह शुरू हो चुका था। सबसे महानतम शासकों में से एक दौलत खान ने बाबर को भारत पर आक्रमण करने और इब्राहिम लोदी से बदला लेने के लिए आमंत्रित किया था। बाबर ने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। दिल्ली के सुल्तान से युद्ध करने के लिए तैयार हो गए।

बाबर बिना किसी रूकावट के अंबाला पहुँचे और फिर बुद्धिमानी से एक रक्षात्मक स्थिति में अपनी सेना का गठन किया। आठ दिनों तक बाबर ने इब्राहिम की सेना का इंतजार किया और अंत में जब इब्राहिम लोदी युद्ध  के मैदान में पहुँचा तो बाबर की अनूठी रणनीति को देखकर आश्चर्यचकित हो गया। बाबर की सेना द्वारा बनाए गए तुर्क-मंगोल धनुष के उपयोग के कारण इब्राहिम लोदी का युद्ध जीतना और भी मुश्किल हो गया क्योंकि वे इस तरह के हथियारों से अनजान थे। अनुकूल परिस्थिति होने के बावजूद भी अफगान (इब्राहिम की सेना) युद्ध हार गए।

हालांकि इब्राहिम लोदी एक बहादुर सैनिक था और अपने सामने ही सेना को युद्ध के लिए प्रेरित किया और उसने इस युद्ध में अपना जीवन गंवा दिया। इस प्रकार पानीपत (1526)  के प्रथम युद्द के बाद भारत में मुगल साम्राज्य की शुरुआत हुई।

इब्राहिम लोदी के बारे में तथ्य और जानकारी

पूरा नाम सुल्तान इब्राहिम लोदी
जन्म 1480-1490 ईस्वी
मृत्यु 1526 ईस्वी
क्रब पानीपत, हरियाणा
धर्म सुन्नी इस्लाम
शासनकाल 1517-1526 ईस्वी
भाषा पश्तो, फारसी (आधिकारिक)
राज्याभिषेक 1517 ईस्वी (आगरा)
पूर्वज सिकंदर लोदी
उत्तराधिकारी बाबर
राजधानी दिल्ली
राजवंश लोदी राजवंश
पिता सिकंदर लोदी
दादा बहलोल लोदी
बारे में 1526 में इब्राहिम लोदी दिल्ली के सुल्तान बने। इब्राहिम लोदी, लोदी राजवंश के अंतिम शासक थे। इब्राहिम को 1526  में बाबर की सेना द्वारा मारा गया था।
पानीपत का प्रथम युद्ध पानीपत का प्रथम युद्द 21 अप्रैल 1526  को लोदी साम्राज्य और उत्तर भारत में बाबर की सेना के बीच हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *