ऐश्वर्या राय (जिन्हें अब ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम से जाना जाता है) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड हैं। 1 नवंबर 1973 को पैदा हुईं ऐश्वर्या ने फिल्मों में अपना करियर शुरू करने से पहले एक मॉडल के रूप में काम किया और जिसके परिणामस्वरूप इन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब जीता। ऐश्वर्या ने कुछ प्रमुख ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की है जैसेः लोंगिनेस की घड़ियाँ, कोका कोला, लकमे कॉस्मेटिक, फिलिप्स, पामोलिव, लक्स और फ़ूजी फिल्म्स। उन्हें भारत में डी बीयर डायमंड के आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर से भी नामित किया गया था।

ऐश्वर्या ने हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और बंगाली में 40 से अधिक फिल्मों में काम किया है और प्रायः मीडिया द्वारा “दुनिया में सबसे खूबसूरत महिला” के रूप में जानी जाती हैं।

ऐश्वर्या राय का जन्म मंगलौर में हुआ था। इसके बाद में उनका परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया जहां ऐश्वर्या राय ने अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की और फिर एक वास्तुकार बनने की इच्छा को पूरा करने के लिए रहेजा कॉलेज में प्रवेश लिया। इसके बाद इन्होंने अपने करियर को मॉडलिंग में आगे बढ़ाने के लिए पढ़ाई छोड़ दी और मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने के बाद 1994 में लंदन में एक साल तक मिस वर्ल्ड के रूप में छायी रहीं। राय एक अभिनेत्री बनने तक मॉडलिंग करती रहीं।

ऐश्वर्या राय ने 1997 में मणिरत्नम की इरुवर फिल्म के साथ अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत की, 1998 में इनकी पहली व्यावसायिक सफलता तमिल फिल्म, जींस के साथ मिली। 1999 में संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुक सनम में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने बॉलीवुड का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। बाद में 2002 में, वह भंसाली की देवदास फिल्म में दिखाई दीं, जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अपना दूसरा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता।

2003- 2005 के दौरान ऐश्वर्या को अपने करियर में एक बड़े फ्लॉप शो का सामना करना पड़ा लेकिन बाद में उनकी अधिकांश फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, इसके बाद वह 2006 में धूम 2 जैसी फिल्मों में दिखाई दीं, (जो उस वर्ष की उनकी सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता साबित हुई), 2007 में फिल्म गुरु और 2008 में जोधा अकबर, जो सभी वाणिज्यिकों और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित थीं। राय ने स्वयं को बॉलीवुड में अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया है।

फिल्मी दुनिया के अलावा ऐश्वर्या राय कई चॅरिटी संस्थानों की ब्रांड एम्बेस्डर भी हैं और 2009 में इनको भारत सरकार द्वारा दिए गए चौथे उच्चतम नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

ऐश्वर्या राय की कुछ प्रसिद्ध फिल्में – हम दिल दे चुक सनम, ताल, जोश, मोहब्बतें, देवदास, चोखेर बाली, ब्राइड एंड प्रेज्यूडिस, धूम-2, गुरु, जोधा अकबर, रेनकोट, द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज, उमराव जान और कई अन्य भी हैं।

2007 में ऐश्वर्या राय ने प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन के बेटे बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बंधन में बंध गईं और अब इस युगल की एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है। इनकी इस बेटी का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था।

ऐश्वर्या राय के बारे में कुछ तथ्य   

नाम ऐश्वर्या राय
पूरा नाम ऐश्वर्या कृष्णराज राय
उपनाम एश, गुल्लू, ऐशू
जन्मतिथि 1 नवंबर 1973
जन्मस्थान मैंगलोर (कर्नाटक), भारत
राशि – चक्र चिन्ह वृश्चिक
उँचाई ऊंचाई: 5′ 7 इंच “(1.70 मीटर)
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेत्री, मॉडल
पिता का नाम कृष्णराज
माता का नाम ब्रिन्दा
वैवाहिक स्थिति अभिषेक बच्चन (2007 में)
निवास का पता प्रतिक्षा (अमिताभ बच्चन का निवास) 10 वीं आरडी, जेवीपीडी योजना, बॉम्बे 400049
गृहनगर
शिक्षा राय का परिवार मुंबई शिफ्ट गया, जहां राय ने आर्य विद्या मंदिर हाईस्कूल, मुंबई में प्रवेश लिया। राय ने जय हिंद कॉलेज में एक वर्ष तक अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और फिर मतुंगा में डीजी रुपरल कॉलेज में प्रवेश लिया, एचएससी परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने अपनी किशोरावस्था के दौरान पांच साल तक शास्त्रीय नृत्य और संगीत में प्रशिक्षण लिया। उनका पसंदीदा विषय जीवविज्ञान था, इसलिए उन्होंने शुरुआत में  चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने के लिए  विचार किया लेकिन बाद में असफल रही थीं। फिर एक वास्तुकार बनने की योजना के साथ, उन्होंने रहेजा कॉलेज ऑफ आर्ट्स में दाखिला लिया, लेकिन बाद में मॉडलिंग में करियर को आगे बढ़ाने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी। 1991 में, राय ने एक सुपरमॉडल प्रतियोगिता (फोर्ड द्वारा आयोजित) जीती और जिसके परिणामस्वरूप अमेरिकी संस्करण वोग में विशेष स्थान प्राप्त किया था।
पहली फिल्म पहली फिल्म: मणिरत्नम द्वारा निर्देशित “इरुवर” (तमिल), राहुल रायल द्वारा  निर्देशित और प्यार हो गया (हिंदी)
ट्विटर हैंडिल https://twitter.com/FabulousAish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *