सोनम कपूर बॉलीवुड परिवार से संबंधित हैं लेकिन उन्हें भीड़ से अलग दिखने के लिए अपने पिता अनिल कपूर के नाम की जरूरत नहीं है। उन्होंने कुछ हिट फिल्में करके बॉलीवुड में अपना नाम अपने आप ही कमाया है। देश में उन्हें एक बहुत बड़ी फैशन आइकन के रूप में भी जाना जाता है और एक समय में वह एल लॉरियल पेरिस की एक ब्रांड एंबेसडर थीं। हाल ही में, वह 8 मई 2018 को एक बिजनेसमैन (व्यवसायी) आनंद आहुजा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं हैं।

सोनम कपूर का प्रारम्भिक जीवन                

सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई महानगर में बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर और पूर्व मॉडल और डिजाइनर सुनीता कपूर के घर पर हुआ था। हालांकि, सोनम का अधिकांश बचपन उपबस्ती जुहू में बीता। उनके दो भाई-बहन हैं – बहन रीआ कपूर और भाई हर्षवर्धन कपूर। सोनम कपूर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्य विद्या मंदिर स्कूल से प्राप्त की। बचपन में, सोनम को बॉस्केटबाल, लैटिन डांस और कथक शास्त्रीय संगीत में रूचि थी।

सोनम कपूर का करियर

सोनम कपूर को एक लेखक और निर्देशक बनने में भी दिलचस्पी थी। सोनम ने सिंगापुर में दक्षिण पूर्व एशिया के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज में नाट्यकला और कला में भी कैरियर बनाने का निर्णय लिया। वह फिल्म ‘क्रू’ का हिस्सा बनने के लिए कैमरे के पीछे काम करना चाहती थीं। अपने पिता अनिल कपूर की सिफारिश पर, सोनम को 2005 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में सहायक निर्देशक का काम मिला।

बाद में 2007 में, सोनम ने भंसाली की फिल्म “सांवरिया” में मुख्य भूमिका निभाई। अपने प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्राप्त करने के अलावा, इन्हें इनकी सुंदरता के लिए भी सराहा गया था। सोनम की दूसरी फिल्म ‘दिल्ली 6 वर्ष 2009 में आई, जिसमें उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ काम किया, जिससे सोनम की लोकप्रियता काफी बढ़ गई। 2010 में, रिलीज हुई दो हिट फिल्मों, “आई हैट लव स्टोरी” और “आयशा” में अभिनय करने के बाद उन्हें सुपरस्टार माना जाने लगा। उसी वर्ष, उन्हें 100 प्रसिद्ध भारतीय हस्तियों की फोर्ब्स सूची में नामित किया गया था। सोनम कपूर कई फ्लॉप फिल्मों की श्रृंखला के बुरे दौर से गुजरी हैं लेकिन वर्ष 2013 की सुपरहिट फिल्म रांझणा से अपने स्टारडम को फिर से  प्राप्त कर लिया । वर्ष 2014 में रिलीज हुई फिल्म खूबसूरत से उन्हें सफलता मिली। बाद में उन्होंने ‘प्रेम रतन धन पायो‘ में एक राजकुमारी की भूमिका निभाई जो कि बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म ‘नीरजा‘ (2016) के लिए उन्होंने काफी प्रशंसा लूटी और इस फिल्म के लिए इन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। वर्ष 2018 में रिलीज फिल्म ‘पैडमैन‘ के लिए उन्हें फिर से अपने प्रदर्शन के लिए काफी प्रशंसा मिली।

पुरस्कार और उपलब्धियां

  • वर्ष 2008 में अपनी पहली फिल्म ‘सांवरिया‘ के लिए उन्होंने स्टारडस्ट पुरस्कार समारोह में ‘सुपरस्टार ऑफ टुमारो‘ का अवार्ड जीता।
  • इन्होंने 2015 के स्टारडस्ट पुरस्कार समारोह में फिल्म खूबसूरत के लिए ‘कॉमेडी या रोमांस की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री’ का अवार्ड जीता।
  • 2016 में रिलीज हुई फिल्म नीरजा के लिए, उन्होंने कई पुरस्कार समारोहों में कपल अवॉर्ड जीते।
  • इन्होंने मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, स्टारडस्ट अवॉर्ड्स में एडिटर्स च्वाइस वेस्ट एक्ट्रेस आफ दि इयर और फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचकों) का अवार्ड जीता।
  • 2018 में रिलीज हुई फिल्म पैडमैन के लिए, सोनम कपूर ने सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री की भूमिका के लिए दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड्स पुरस्कार जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *