बारे में

सलमान खान एक मशहूर अभिनेता हैं और बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। मूडी, देखभाल करने वाले और स्वभाव से मनमौजी, सलमान की बॉलीवुड में  एक हीरो के रूप में बहुत मांग है और आमिर खान और शाहरुख खान के साथ त्रयी खान की तिकड़ी को पूरा करते हैं। सलमान खान लोगों के लिए एक गैर-लाभकारी चैरिटी संगठन बीइंग ह्यूमन चलाते हैं।

व्यक्तिगत जीवन

सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को सलीम खान और सलमा खान के यहाँ मध्य प्रदेश के इंदौर, भारत में हुआ था। अमीर सिनेमाई वंश वाले परिवार से आने वाले सलमान के पिता सलीम खान एक प्रसिद्ध पटकथा लेखक हैं, जबकि उनकी सौतेली माँ हेलेन एक प्रसिद्ध बॉलीवुड आइटम डांसर है। इनकी दो बहनों के अलावा, दो भाई अरबाज खान और सोहेल खान है, जोकि बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता निर्देशक और निर्माता हैं।

करियर

देखने में आकर्षक दमदार और किक अभिनेता ने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत ‘बीवी हो तो ऐसी’ (1988) में एक सहायक भूमिका के रूप में की। राजश्री प्रोडक्शन की ‘मैंने प्यार किया (1989)  उनकी पहली प्रमुख भूमिका वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा सफल रही थी, जिसने सलमान खान की पहचान को बेहतर अभिनेता के रूप में मान्यता दी और साथ ही इन्हें इसके लिए कई पुरस्कार भी मिले। उसी निर्देशक के तहत इनकी अगली सफल फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ (1994) थी, जो भारतीय सिनेमा की सर्वोच्च कमाई करने वाली वाली फिल्मों में से एक बन गई। हालांकि उनकी कुछ फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी, लेकिन बहुत सारी फिल्में काफी आलोचनाओं के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, उनमें से कुछ इस प्रकार हैं:

  • सनम बेवफा, साजन (1991)
  • करन अर्जुन (1995)
  • जुड़वा (1997)
  • प्यार किया तो डरना क्या (1998)
  • हम साथ-साथ हैं, बीवी नंबर1, हम दिल दे चुके सनम (1999)
  • तेरे नाम, बागवान(2003)
  • मुझसे शादी करोगी (2004)
  • मैंने प्यार क्यूँ किया, नो एंट्री (2005)
  • जानेमन, बाबुल (2006)
  • पार्टनर (2007)
  • गॉड तुस्सी ग्रेट हो, हीरोज, युवराज (2008)
  • वान्टेड (2009)
  • दबंग (2010)
  • रेडी, बॉडीगार्ड (2011)
  • एक था टाइगर, दबंग 2 (2012)
  • जय हो, किक (2014)
  • बजरंगी भाईजान, हीरो, प्रेम रतन धन पायो (2015)
  • सुल्तान (2016)

पुरस्कार

सलमान खान को प्राप्त कुछ पुरस्कार निम्न हैः

  • 1990 – फिल्म “मैंने प्यार किया” सर्वश्रेष्ठ नवोदित पुरुष कलाकार के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार
  • 1999 – फिल्म “कुछ कुछ होता है” सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार
  • 2002 – फिल्म “चोरी चोरी चुपके चुपके” सबसे संवेदनात्मक अभिनेता के लिए बॉलीवुड फिल्म पुरस्कार
  • 2008 – फिल्म “पार्टनर” (गोविंदा के साथ) के लिए अप्सरा बेस्ट जोड़ी पुरस्कार
  • 2008 – 10 का दम (सीजन 1) में सर्वश्रेष्ठ एंकर के लिए इंडियन टेलीविजन पुरस्कार
  • 2009 – 10 का दम (सीजन 2) में सर्वश्रेष्ठ एंकर के लिए इंडियन टेलीविजन पुरस्कार
  • 2010 – फिल्म “दबंग” में सर्वाधिक मनोरंजक अभिनेता के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट पुरस्कार
  • 2011 – फिल्म “दबंग” में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए स्टार स्क्रीन पुरस्कार
  • 2011 – फिल्म “बॉडीगार्ड” में एक्शन रोल में सबसे मनोरंजक अभिनेता के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट पुरस्कार
  • 2011 – फिल्म “दबंग” में मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अप्सरा पुरस्कार
  • 2011 – फिल्म “बॉडीगार्ड” में (करीना कपूर के साथ) सबसे मनोरंजक जोड़ी के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट पुरस्कार
  • 2011 – फिल्म “दबंग” में स्टार ऑफ द ईयर मेल के लिए स्टारडस्ट पुरस्कार
  • 2011 – बिग बॉस (सीजन 4) में सर्वश्रेष्ठ होस्ट के लिए ग्लोबल इंडियन फिल्म और टीवी ऑनर्स पुरस्कार
  • 2011 – फिल्म “बॉडीगार्ड” के लिए एयरटेल सुपर स्टार हीरो पुरस्कार
  • 2011 – फिल्म “दबंग” में सर्वश्रेष्ठ अनोखा अंदाज मेल के लिए एयरटेल सुपर स्टार पुरस्कार
  • 2011 – फिल्म “बॉडीगार्ड” में (करीना कपूर के साथ) एयरटेल सुपर स्टार रोमांटिक जोड़ी पुरस्कार
  • 2012 – फिल्म “बॉडीगार्ड” और “रेडी” में स्टार ऑफ द ईयर पुरूष के लिए स्टारडस्ट पुरस्कार
  • 2012 – फिल्म “एक था टायगर” पसंदीदा मूवी अभिनेता के लिए पीपुल्स च्वाइस पुरस्कार
  • 2012 – फिल्म “एक था टाइगर” पसंदीदा एक्शन मूवी अभिनेता के लिए पीपुल्स च्वाइस पुरस्कार
  • 2013 – फिल्म “दबंग 2” के लिए स्क्रीन पुरस्कार
  • 2015 – फिल्म बजरंगी भाईजान में सामाजिक भूमिका निभाने के लिए बिग स्टार सबसे मनोरंजक अभिनेता पुरस्कार
  • 2015 – फिल्म “बजरंगी भाईजान” के लिए आईफा पुरस्कार

अन्य पुरस्कार और उपलब्धियाँ

  • 2004 – सबसे अच्छे दिखने वाले व्यक्ति के लिए विश्व में 7 वां स्थान और पीपुल पत्रिका यू.एस. ने भारत में सबसे अच्छा दिखने वाले व्यक्ति से नवाजा।
  • 2007 – मनोरंजन में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए राजीव गांधी पुरस्कार
  • 2008 – चौथे भारतीय अभिनेता के रूप में लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में मोम की प्रतिमा स्थापित की गई।
  • 2009 – वांटेड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए आज तक फिल्म मसाला पुरस्कार
  • 2010 – पीपुल पत्रिका, भारत द्वारा एलाइव सेक्ससिएट मैन
  • 2010 – पर्यावास मानवता राजदूत के लिए आईफा पुरस्कार
  • 2011 – फिल्म “दबंग” में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए बॉलीवुड हंगामा सर्फर्स च्वाइस मूवी अवार्ड्स
  • 2011 – फिल्म “दबंग और बिग बॉस” (सीजन 4) में सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ मेकर के लिए बॉलीवुड हंगामा सर्फर्स च्वाइस मूवी पुरस्कार
  • 2011 – फिल्म “दबंग” में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए आज तक पुरस्कार
  • 2011 – फिल्म “दबंग” में सर्वश्रेष्ठ एक्शन अभिनेता के लिए एएक्सएन एक्शन अवार्ड
  • 2011 – टाइम्स ऑफ इंडिया ने सबसे आकर्षक आदमी के रूप में प्रकाशित किया।
  • 2011 –  ईटीसी में (भारत) का सबसे लाभदायक अभिनेता के लिए ईटीसी बॉलीवुड बिजनेस अवार्ड
  • 2011 – चिल्लर पार्टी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए 17 वां अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव
  • 2012 – बॉक्स ऑफिस स्टार ऑफ द ईयर (पुरुष) के लिए मसाला पुरस्कार
  • 2012 – न्यूयॉर्क में मैडम तुसाद के मोम संग्रहालय में एक और मोम की प्रतिमा स्थापित की गई।
  • 2013 – भारत की सर्वाधिक खोजी की जाने वाली ऑनलाइन सेलिब्रिटी
  • 2014 – प्रसिद्धि और राजस्व दोनों के लिए फोर्ब्स इंडिया चार्ट में सबसे ऊपर रखा गया।
  • 2015 – फोर्ब्स ने उन्हें विश्व के सबसे कमाऊ अभिनेताओं की सूची में 7 वें स्थान पर रखा।

एक सफल अभिनय करियर के बावजूद, सलमान खान एक बहुत ही आसान जीवन नहीं जी रहे हैं। अतीत के विवादों की वजह से उनके खिलाफ कुख्यात मुकदमे दर्ज हैं और शराब के प्रभाव के तहत लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए एक व्यक्ति को घायल कर दिया और यहाँ तक कि मुंबई बेकरी के बाहर फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। चिकारा मामले में एक लुप्त प्राय प्रजाति का शिकार करने के लिए जेल की सजा हुई और उनके उतार-चढ़ाव भरे व्यक्तिगत संबंध पिछले विवादों में से ये कुछ ही हैं। बॉलीवुड में सबसे बड़े सितारों में से एक सलमान खान अब जीवन में अच्छी तरह से बस गए हैं और अपने शानदार अभिनय करियर में सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

सलमान खान के बारे में तथ्य

नाम सलमान खान
पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान
निक नाम सल्लू, भाईजान, दबंग खान, ब्लॉकबस्टर खान, इंडिया ऑफ रम्बो, द न्यू किंग ऑफ बॉलीवुड, द सिल्वेस्टर स्टेलोन ऑफ इण्डिया, टाइगर खान, टाइगर सलमान, बॉलीवुड का टाइगर, सलमान टाइगर खान, मांसल खान, सुप्रेम खान, ब्लॉकबस्टर स्टार, दबंग स्टार
जन्म तिथि 27 दिसंबर 1965 (51 वर्ष)
जन्म स्थान इन्दौर, मध्य प्रदेश
राशि – चक्र चिन्ह मकर राशि
ऊँचाई 5 ‘7 “(1.7 मीटर)
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेता, फिल्म निर्माता, टेलीविजन व्यक्तित्व
पिता का नाम स्क्रीन लेखक सलीम खान
माँ का नाम सलमा खान
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
निवास स्थान बांद्रा, मुंबई, महाराष्ट्र
गृहनगर
शिक्षा सलमान ने बांद्रा मुंबई, सेंट्रल स्टैनिस्लोस हाई स्कूल से स्कूली शिक्षा समाप्त की, इससे पहले, उन्होंने छोटे भाई अरबाज के साथ कुछ साल तक ग्वालियर के द सिंधिया स्कूल में पढ़ाई की थी। इन्होंने शाबीना खान के साथ एलफिन्स्टन कॉलेज में प्रवेश लिया और दूसरे वर्ष में ही कॉलेज छोड़ दिया।
पहली फिल्म मैंने प्यार किया
ट्विटर हैंडल https://twitter.com/BeingSalmanKhan

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *