इक्काडु श्री निवासन लक्ष्मी नरसिम्हन का जन्म वर्ष 1946 में हुआ था, जो एक भारतीय राजनीतिज्ञ के साथ – साथ दिसंबर 2009 के बाद से भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे हैं। नरसिम्हन अपने वर्तमान कार्यालय को संभालने से पहले, वर्ष 2006 तक खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक थे और वर्ष 2007 से 2010 तक छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल रह चुके है।

श्री नरसिम्हन का जन्म तमिलनाडु में हुआ था और मद्रास विश्वविद्यालय से उन्होंने भौतिकी में डिग्री प्राप्त की थी। नरसिम्हन राजनीति विज्ञान और कानून में स्नातकोत्तर उपाधि हासिल करने के लिए आगे बढ़े और नई दिल्ली के नेशनल डिफेंस कॉलेज से अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, (आईपीएस) भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हो गए।

नरसिम्हन आंध्र प्रदेश कैडर से आईपीएस के 1968 बैच के हैं और 1981-1984 से मास्को दूतावास में पहले सचिव के रूप में सेवा की। नरसिम्हन को भारतीय नागरिक सेवा (इंडियन सिविल सर्विसेज) के सबसे मेधावी अधिकारियों में से एक माना जाता है। नरसिम्हन ने दिसंबर 2006 में ब्यूरो के निदेशक बनने से पहले, इंटेलिजेंस ब्यूरो में कई सालों तक कार्य किया है।

जनवरी 2007 में आंध्र प्रदेश के तत्कालीन गवर्नर एन डी तिवारी के इस्तीफे के बाद, नरसिम्हन को दिसंबर 2009 में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक गवर्नर के रूप में अतिरिक्त ड्यूटी के तौर पर नियुक्त किया गया। जनवरी 2010 में छत्तीसगढ़ में अपना कार्यालय छोड़ने के बाद, नरसिम्हन को औपचारिक रूप से आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

श्री नरसिम्हन ने विमला नरसिम्हन से शादी की है।

संबंधित लोग
  राज्यपाल
शिवेन्द्र सिंह सिद्धू जोगिंदर जसवंत सिंह
बलराम जाखड़ देवानंद कुंवर
 ई.एस.एल. नरसिम्हन  हंस राज भारद्वाज
 सरोजिनी नायडू राम नरेश यादव
जानकी बल्लभ पटनायक के. शंकरनारायन
भारत वीर वांचू नरिंदर नाथ वोहरा
 कमला बेनीवाल जगन्नाथ पहाड़िया
 शेखर दत्त  उर्मिला सिंह

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *