अखिलेश यादव, जो 38 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश राज्य (यूपी) के सबसे कम उम्र वाले मुख्यमंत्री बने थे। मार्च 2012 में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। अखिलेश यादव वर्ष 2000 में कन्नौज से लोकसभा के सदस्य चुने गए थे और लोकसभा चुनाव में तीन बार जीत हासिल कर चुके हैं। 2012 में, इन्होंने यूपी में समाजवादी पार्टी को वापस लाने के लिए विधानसभा चुनाव के अभियान का नेतृत्व किया।

अखिलेश यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनकी पत्नी मालती देवी के यहाँ हुआ था। अखिलेश यादव ने अपनी स्कूली शिक्षा राजस्थान से पूरी की और मैसूर विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और फिर सिडनी विश्वविद्यालय से पर्यावरण अभियान्त्रिकी (इंजीनियरिंग) की डिग्री प्राप्त की।

यादव को समाजवादी पार्टी की छवि बदलने और अपने चुनाव अभियान में आधुनिकता से परिचित करवाने का श्रेय दिया जाता है। अखिलेश यादव ने राज्य भर में कई साइकिल रैलियों के साथ-साथ रथ यात्रा का आयोजन करके बहुत सारे अभियान चलाए, जिसके कारण युवा मतदाताओं और सभी समुदायों के लोगों को आकर्षित करने में काफी सफल रहे। परिणामस्वरूप, 2012 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में, समाजवादी पार्टी ने कुल 403 सीटों में से 224 सीटों पर जीत हासिल की। अखिलेश यादव विधानसभा में 224 सीटों में से 97 सीटों पर कब्जा करने में सफल रहे थे।

अखिलेश यादव का विवाह डिंपल यादव से हुआ है और उनके तीन बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *