गुलाम नबी आजाद एक राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं। गुलाम नवी आजाद का जन्म 7 मार्च 1949 को कश्मीर के डोडा जिले के सोती नामक गाँव में हुआ था। वर्ष 1972 में, गुलाम नबी आजाद ने कश्मीर विश्वविद्यालय से जूलॉजी (जीव विज्ञान) में एमएससी की डिग्री हासिल की। गुलाम नबी आजाद ने श्रीमती शमीम देव आजाद से विवाह किया और उनके एक बेटा और एक बेटी है।

गुलाम नबी आजाद ने वर्ष 1973 में राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लिया और वर्ष 1973 से वर्ष 1975 तक गुलाम नबी आजाद ब्लेसा की कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक सचिव रहे। वर्ष 1975 में, गुलाम नबी आजाद को जम्मू एवं कश्मीर के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वर्ष 1977 में, गुलाम नबी आजाद को डोडा जिले की कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया और बाद में वह अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव के पद पर नियुक्त हुए।

इसके अलावा, गुलाम नबी आजाद वर्ष 1978 से 1981 तक ऑल इंडिया मुस्लिम यूथ कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष भी रहे और वर्ष 1986 में वे कांग्रेस कार्य कारिणी समिति के सदस्य बने तथा वर्ष 1987 में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के रूप में नियुक्त हुए। गुलाम नबी आजाद को नौ बार महासचिव के पद के लिए मनोनीत किया गया था।

वर्ष 1982 में, गुलाम नबी आजाद ने कंपनी के मामलों और कानून के केंद्रीय उपमंत्री का पदभार संभाला और बाद में उसी मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्थानांतरित किए गए। वर्ष 1985 में, गुलाम नबी आजाद वाशिम निर्वाचन क्षेत्र से पुनः निर्वाचित हुए थे। बाद में वह गृह मंत्रालय और पोर्टफोलियो के पद से स्थानांतरित होकर खाद्य और नागरिक आपूर्ति के राज्य मंत्री के पद पर आसीन हुए।

वर्ष 1990 में गुलाम नबी आजाद राज्यसभा के सदस्य बने और अगले वर्ष गुलाम नबी आजाद को संसदीय कार्य के लिए कैबिनेट मंत्री के रूप में पी.वी. नरसिम्हा राव के मंत्रालय में शामिल किया गया और बाद में उन्हें पर्यटन और नागरिक उड्डयन (विमान वहन) का संविभाग सौंपा गया था। वर्ष 2002 में जेकेपीसीसी के अध्यक्ष के रूप में उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में 21 सीटों पर जीत हासिल की और विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई। गुलाम नबी आजाद वर्तमान यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अधीन शहरी विकास और कानून एवं संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री थे। गुलाम नबी आजाद ने जम्मू और कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री पद का इस्तीफा दे दिया था। गुलाम नबी आजाद कांग्रेस केश्री जी.एम. सादिक और सैयद मीर कासिम के बाद तीसरे मुख्यमंत्री हैं।

गुलाम नबी आजाद विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं, जिनमें युवा सेवा समिति, IX एशियाई खेल वर्ष 1982, एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड मंडल में निदेशक, नेशनलहेराल्ड के प्रकाशक वर्ष 1988-90, सऊदी अरब में भारतीय सद्भावना हज प्रतिनिधि मंडल वर्ष 1987, केन्द्रीय हज समिति वर्ष 1980-82, शांति समिति, जी.जी.एम साइंस कॉलेज जम्मू वर्ष 1967-96, विशेष आयोजन समिति, IX एशियाई खेल वर्ष 1982, रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति, वर्ष 1981-82 और वर्ष 1988-89, सूचना एवं प्रसारण और रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति, वर्ष 1980 की महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यकारिणी समिति शामिल हैं।

 

संबंधित जानकारी
संसद सदस्य
अनंतशयनम अय्यंगार  
चुनाव आयुक्त  
जेम्स माइकल लिंगदोह टी. एन. शेषन
राजदूत और उच्चायुक्त  
गोपाल कृष्ण गांधी  
अन्य  
आचार्य कृपलानी  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *