भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जन्म 19 दिसम्बर 1934 को हुआ था और जिन्होंने भारत की बारहवीं और प्रथम महिला राष्ट्रपति का पदभार संभाला। 25 जुलाई 2007 को प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी और 25 जुलाई 2012 को वह राष्ट्रपति पद से सेवानिवृत्त (सेवा मुक्त) हो गई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्य होने के नाते, प्रतिभा पाटिल को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) और वामपंथी दलों द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया गया था।

प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जन्म महाराष्ट्र के जलगाँव जिले के नंदगाँव में हुआ था। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने अपनी शिक्षा जलगाँव के आरआर विद्यालय से प्राप्त की और उसके बाद प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने जलगाँव के मूलजी जेठा कालेज से राजनीति विज्ञान एवं अर्थशास्त्र से परास्नातक (मास्टर) की डिग्री प्राप्त की और मुम्बई के सरकारी लॉ कालेज से कानून की डिग्री हासिल की। प्रतिभा पाटिल ने जलगाँव जिला न्यायालय से अपने वकालत शुरू की, भारत की महिलाओं को सामाजिक मुद्दों में, स्थितियों और सुधारों का जो सामना करना पड़ रहा है, उनमें सुधार करने के लिए वह हमेशा कार्यरत रही हैं। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने देवसिंह रनसिंह शेखावत से विवाह किया है और इनके एक बेटी और एक बेटा है।

प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने अपने पति के साथ एक शैक्षिक संस्था ‘’विद्या भारती शिक्षण प्रसारक मंडल’’ की स्थापना की, जो जलगाँव और मुंबई में स्कूल और कॉलेज की एक श्रृंखला संचालित करता है। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने एक ट्रस्ट की स्थापना की जिसमें मुंबई दिल्ली और पूना में काम कर रही महिलाओं के लिए एक हॉस्टल तैयार करवाया है। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने जलगाँव में एक इंजीनियरिंग कॉलेज और दृष्टि हीनों के लिए एक औद्योगिक प्रशिक्षण स्कूल की शुरुआत की और उन्होंने जलगांव में विमुक्त जातियों और गैर-भिक्षु (खानाबदोश) जनजातियों के गरीब बच्चों के लिए एक स्कूल का निर्माण भी करवाया है।

राजनीतिक करियर

प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 27 साल की उम्र में राजनीतिक करियर की शुरूआत की और वर्ष 1962 के बाद से चुनाव लड़ा, उसमें उन्होंने जीत हासिल की है। वर्ष 1962 से 1985 तक, वह महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य रही थीं और इसी अवधि के दौरान उन्हें शिक्षा, शहरी विकास और आवास, पर्यटन, जन स्वास्थ्य और समाज कल्याण, संसदीय कार्य, सांस्कृतिक मामलों आदि जैसे कई विभागों के मंत्री के रूप में चुना गया था। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को विभिन्न मुख्यमंत्रियों के मंत्रालय में कैबिनेट रैंक के उपमंत्री के लिए पदोन्नत किया गया।

वर्ष 1967 में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल पहली बार शिक्षा के लिए उप मंत्री बनी। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल विधानसभा के लिए जलगांव या एदलाबाद निर्वाचन क्षेत्र से पुन: निर्वाचित हुई थीं। वर्ष 1985 में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के लिए निर्वाचित किया गया और वर्ष 1988 में उन्हें एमपीसीसी प्रमुख (चीफ) के पद पर नियुक्त किया गया, इस पद पर प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने केवल दो वर्षों तक कार्य किया और वर्ष 1991 में उन्हें लोक सभा के लिए निर्वाचित किया गया। वर्ष 1991 से 1996 तक, प्रतिभा देवी सिंह पाटिल अमरावती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य थी। 8 नवम्बर 2004 को प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को राजस्थान के 24वें राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया और 2007 तक उस कार्यकाल को संभालने वाली वह पहली महिला बनी।

वर्ष 2007 में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा और तीन लाख से अधिक वोटों से अपने प्रतिद्वंदी को हराने के बाद एक विशिष्ट बढ़त के साथ जीत हासिल की।

25 जुलाई 2007 को प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने राष्ट्रपति पद के लिए शपथ ग्रहण की और भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनने का पदभार संभाला। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल 25 जुलाई 2012 तक इस पद पर कार्यरत रहीं और उसके बाद राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने राष्ट्रपति पद की गद्दी को संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *