डिजाइनर रचनात्मक चैंपियन होते हैं, जो किसी भी व्यक्ति को अपने जादुई स्पर्श से खूबसूरत और अधिक आकर्षक बना सकते हैं। भारतीय फैशन डिजाइनर समकालीन प्रवृत्तियों को ध्यान में रखते हुए ऐसे कपड़े तैयार करते हैं जिसमें भारतीय सार होता है।

एक अच्छे डिजाइनर के कुछ उत्कृष्ट गुण, मूल, अभिनव और कल्पनाशील सोच होती है। हर डिजाइनर की अपनी एक विशिष्ट शैली होती है। डिजाइनिंग करते समय डिजाइनर अपने ग्राहकों की सांस्कृतिक और सामाजिक आवश्यकताओं का विशेष रूप से ध्यान रखते हैं। डिजाइनर हमेशा हर मौसम के लिए कुछ नए डिजाइनर कपड़े बनाने का प्रयास करते हैं। भारत में कुछ प्रसिद्ध फैशन संस्थान, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टैक्नोलॉजी (एनआईएफटी), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (आईआईएफटी) और पर्ल फैशन अकादमी आदि हैं।

डिजाइनर केवल कपड़े और सामान ही डिजाइन नहीं करते हैं बल्कि इस समय डिजाइनर एक तरह की जीवनशैली से संबंधित चीजों जैसे कि, सजने की सामग्री और घरेलू सामान, को भी तैयार कर रहे हैं।

भारत में फैशन उद्योग में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। फैशन उद्योग के अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए इंडिया फैशन वीक का आयोजन किया जा रहा है। भारत के प्रमुख शहरों में अलग-अलग फैशन डिजाइनर फैशन शो का आयोजन करते हैं। भारत में फैशन, पूर्व और पश्चिम के फैशन का एक संलयन है। ग्रामीण इलाकों में लोग अभी भी पारंपरिक कपड़े पहनते हैं, जबकि शहरों में पश्चिमी वस्त्रों को अधिक पसंद किया जाता है। भारतीय ग्राहकों के लिए कपड़े डिजाइन करते समय, भारतीय डिजाइनरों को इस तथ्य को ध्यान में रखना आवश्यक होगा।

भारत के कुछ बेहतरीन फैशन डिजाइनरों में से निम्न हैं:

  • रितु कुमार
  • ऋतु बेरी
  • रोहित बल
  • रीना ढाका
  • मुजफ्फर अली
  • अबू-जानी
  • सत्य पॉल
  • इब्राहीम और ठाकुर
  • तरुण तहिलियानी
  • रवि बजाज
  • जे जे वाल्या
  • मनीष मल्होत्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *