भारतीय उपमहाद्वीप के प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में से एक अभिनव बिंद्रा हैं। वर्ष 1983 में पंजाब में जन्में, अभिनव बिंद्रा एक आशाजनक और प्रतिभाशाली युवा है जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग (निशानेबाजी) में अपनी पहचान बनाई है।

अभिनव बिंद्रा की परिश्रमिक साहस और चुनौतियां स्वीकार करने की क्षमता ने उनको शूटिंग की दुनिया में शीर्ष स्थान पर पहुँचा दिया है। अभिनव बिंद्रा ने म्यूनिक वर्ल्ड कप में 597/600 के अपने उल्लेखनीय रिकॉर्ड के बाद अपने देश के लिए कांस्य पदक जीतकर प्रसिद्धि हासिल की। वर्ष 2000 के ओलंपिक खेलों में बिंद्रा सबसे कम उम्र के प्रतिभागी थे। एक साल बाद, वर्ष 2001 में हुए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक खेलों में बिंद्रा ने छह स्वर्ण पदक जीते। इसके बाद इस युवा शूटर ने जीत की एक श्रृंखला बना दी।

वर्ष 2002 के राष्ट्रमंडल खेलों में, बिंद्रा के कैरियर में मैनचेस्टर एक मील का पत्थर साबित हुआ जब उन्होंने युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक और एकल स्पर्धा में रजत पदक जीता। अभिनव बिंद्रा ने वर्ष 2001 में अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने के साथ-साथ वर्ष 2001-2002 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भी प्राप्त किया।

24 जुलाई 2006 को जगरेब में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में बिंद्रा ने एक और स्वर्ण पदक प्राप्त करके अपने हिस्से में एक और जीत हासिल कर ली। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ था कि एक भारतीय खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *