Rate this post

शम्मी कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेता थे जो 1950 से लेकर 1970 के दशक तक निर्देशक और हिंदी सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता रहे थे। शम्मी कपूर 1950 से 1960 और 1970 के दशक के शुरुआती दौर में प्रमुख भूमिका निभाने वाले हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे। शम्मी कपूर ने वर्ष 1953 में जीवन ज्योति नामक फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद कई हिट फिल्में दी जिसमें तुमसा नहीं देखा, दिल देके देखो, जंगली, प्रोफेसर, चाइना टाउन, जानवर, तीसरी मंजिल, एन इवनिंग इन पेरिस शामिल हैं और 1928 में फिल्म ब्रह्मचारी में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार और फिल्म विधाता में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए 1982 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

शम्मी कपूर का जन्म 1931 में मुबंई, दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर और रामशरनी मेहरा के यहाँ हुआ था, शम्मी कपूर को भारत के एल्विस प्रेस्ली के नाम से,  नृत्य की अपनी शैली, कपड़े और उनके फूले हुए बाल के कारण, भी जाना जाता था। शम्मी कपूर पृथ्वीराज कपूर के तीन बेटों में से दूसरे नबंर के थे दो अन्य राज कपूर और शशि कपूर हैं, दोनों ही बॉलीवुड लोकप्रिय अभिनेता थे।

शम्मी कपूर ने दो शादियां की थी, उनकी पहली पत्नी फिल्म अभिनेत्री गीता बाली थी, उनके दो बच्चे थे, आदित्य राज कपूर और कंचन; अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने गुजरात में भावनगर के पूर्व शाही परिवार की नीला देवी गोहिल से शादी की थी।

शम्मी कपूर ने एक गंभीर भूमिका से अभिनय की शुरुआत की, लेकिन 1957 में नासिर हुसैन की फिल्म तुमसा नहीं देखा और 1959 में दिल देके देखो से उन्होंने एक लापरवाह, स्टाइलिश प्लेबॉय की भूमिका निभाई थी। फिल्मों में शम्मी कपूर अपनी सुन्दरता, चमकती आँखें, गोरा रंग, गठीले शरीर के कारण युवा दिलों की धड़कन बन गए थे और उनकी कई फिल्में क्लासिक भी बनी।

1970 के दशक में, शम्मी कपूर एक सफल सहायक अभिनेता बन गए थे और उन्होंने फिल्म अंदाज, जमीर, हीरो, हुकूमत और चमत्कार जैसी कई अन्य फिल्मों में यादगार अभिनय किया। वर्ष 1974 में शम्मी कपूर ने दो फिल्में मनोरंजन (1974) और बंडल बाज (1976) को निर्देशित भी किया। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा चल न सकी, लेकिन समीक्षकों ने इन फिल्मों की प्रशंसा की थी और पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में इनके प्रशंसक बढ़ गए थे। शम्मी कपूर ने इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म रॉकस्टार (सितंबर 2011 में रिलीज हुई) में अपना आखिरी अभिनय किया जिसमें उन्होंने अपने परपोते रणबीर कपूर के साथ अभिनय किया था।

इस अनुभवी बॉलीवुड स्टार का 14 अगस्त 2011 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में सुबह 5:15 बजे निधन हो गया था, शम्मी कपूर 79 साल के थे। कपूर को अस्पताल में छाती में संक्रमण होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में गुर्दे के खराब होने के कारण उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *