भारत के 10 वें मुख्य चुनाव आयुक्त, टी एन शेषन ने दिसम्बर 1990 से 1996 के मध्य कार्यालय में कार्य किया। इनका जन्म तमिलनाडु के तिरूनेल्लई में हुआ, इन्हें कई चुनाव सुधारों और उनके उत्थान के लिए जाना जाता है।

टी एन शेषन ने सीईसी के रूप अपने कार्यकाल से पहले परमाणु ऊर्जा मंत्रालय के निदेशक के रूप में कार्य किया, संयुक्त सचिव, अंतरिक्ष मंत्रालय, सचिव, कृषि विभाग, तमिलनाडु सरकार, सदस्य (कार्मिक), तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग (ओएनजीसी), अतिरिक्त सचिव, अंतरिक्ष मंत्रालय, कैबिनेट सचिव और कई अन्य पदों को संभाला।

सीईसी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, वह देश के कई हिस्सों में स्वतंत्रता और निष्पक्ष चुनाव को सुनिश्चित करने की तीव्र इच्छा के कारण कई विरोधी राजनीतिज्ञों का समाना किया। सन् 1997 में उन्होंने भारत के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा, जिसमें वह के. आर. नारायणन से हार गए। इन्हें सन् 1996 में सरकारी सेवा के लिए मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उन्होंने भारत में सामाजिक सुधारों के प्रति समर्पित एक गैर सरकारी संगठन, देशभक्त ट्रस्ट की स्थापना की और सेवानिवृत्ति के बाद भी वह इसमें सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *