प्रसिद्ध भारतीय कवि, उपन्यासकार, यात्रा वृतांत लेखक और जीवनी लेखक, विक्रम सेठ का जन्म कोलकाता में 20 जून 1952 को हुआ था। वे अपने परिवार के साथ कोलकाता के पास बाटा नगर, पश्चिम बंगाल, पटना और लंदन सहित कई शहरों में रह चुके हैं। उनके पिता बाटा इंडिया लिमिटेड के साथ काम करते थे।

विक्रम सेठ कई वर्षों तक लंदन में भी रहे हैं। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम में अध्ययन करने से पहले,  देहरादून के दून स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। विक्रम सेठ स्टनफोर्ड यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण करने के लिए गए, लेकिन पीएचडी की डिग्री पूरी नहीं कर पाये।

विक्रम सेठ ने अपनी पुस्तकों के लिए बहुत अधिक ख्याति प्राप्त की। विक्रम सेठ एक उपन्यासकार होने के साथ-साथ एक अच्छे कवि भी हैं। उनकी कविता के पांच खंड प्रकाशित हुए हैं, जिनमें से पहला, मैपिंग्स को 1980 में निजी तौर पर प्रकाशित किया गया था। इनकी अन्य कविता संग्रह में 1985 की द हम्बल एडमिनिस्ट्रेटर्स गार्डन, 1990 की ऑल यू हू स्लीप टुनाइट, 1991 की बीस्टली टेल्स और 1992 की थ्री चाइनीज पोएट्स आदि शामिल हैं। उन्होंने यात्रा लेखन में भी कार्य किया है। वह अपनी पुस्तक ट्रेवल्स थ्रू सिंकियांग एंड तिबेट के लिए बहुत प्रसिद्ध हुए, जो 1983 में प्रकाशित हुई थी।

विक्रम सेठ का प्रथम उपन्यास गोल्डन गेट था, जो 1986 में प्रकाशित हुआ था। 1993 में, उनका दूसरा उपन्यास ‘ए सूटेबल ब्याय’ प्रकाशित हुआ। उनका तीसरा उपन्यास ‘एन इक्कल म्यूजिक’ 1999 में प्रकाशित हुआ। उनकी नवीनतम पुस्तक ‘टू लाइव्स’ अक्टूबर 2005 में प्रकाशित हुई है। उन्होंने 1993 में क्रॉसवर्ड बुक अवार्ड, 1985 में कॉमनवेल्थ पोइट्री प्राइज, 1993 में आयरिश टाइम्स इंटरनेशनल फिक्शन प्राइज और 1994 में कॉमनवेल्थ राइटर प्राइज सहित कई पुरस्कार भी जीते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *