अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य (मिस वर्ल्ड) प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय महिला, रीता फारिया ने कई अन्य भारतीय ब्यूटी क्वीन की इन्नोवेटर (अग्रणी) के रूप में कार्य किया है। रीता फारिया ने 1966 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था, ये मूल रूप से माटुंगा, मुंबई की रहने वाली हैं और मुंबई से ही इन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा और कॉलेज शिक्षा प्राप्त की। रीता फारिया ने ग्रांट कॉलेज, मुंबई में मेडिकल की पढ़ाई करने के दौरान ही मिस मुंबई और मिस इंडिया का खिताब जीत लिया था।

हालांकि, रीता फारिया ने मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के कारण, एक वर्ष की अवधि के बाद कोई भी मॉडलिंग नहीं की। इसके बाद यह किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल मेडिकल स्कूल, लंदन में मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के लिए चली गईं। इनका विवाह डॉ. डेविड पॉवेल के साथ हुआ, जिनसे ये किंग्स कॉलेज में मिलीं थी। वैवाहिक गठबंधन बांधने से पूर्व, ये दोनों कुछ वर्षों तक बोस्टन में एक साथ रहते और कार्य करते थे। रीता फारिया को मात्र 17 साल की उम्र में ही मुंबई के एक फिल्म निर्माता ने फिल्म का ऑफर दिया था, लेकिन इनकी माँ ने यह ऑफर ठुकरा दिया था।

1973 में, यह डबलिन, आयरलैंड में स्थाई रूप से रहने लगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *