अरुंधति रॉय का जन्म 24 नवंबर 1961 को हुआ था। उन्होंने अपने उपन्यास द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स के लिए वर्ष 1997 में बुकर पुरस्कार और वर्ष 2002 में अरुंधति ने लान्नान सांस्कृतिक स्वतंत्रता पुरस्कार भी जीता था। अरुंधति रॉय नर्मदा बाँध परियोजना का विरोध करने के कारण खबरों के जरिए काफी चर्चित हुई थीं, उनका कहना था कि इससे केवल गुजरात के जमींदारों को ही मदद मिलेगी। जो लोग यह तर्क करते हैं कि इस बाँध परियोजना से सभी को लाभ होगा, वहीं दूसरी तरफ गरीब किसान इस की पूरी तरह से आलोचना कर रहे हैं। अरुंधति रॉय का जन्म असम में केरल सीरियाई ईसाई माँ और एक बंगाली हिंदू पिता के यहाँ हुआ था। अरुंधति रॉय ने नई दिल्ली के प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर स्कूल में वास्तुकला (आर्किटेक्चर) का अध्ययन किया था।

अरुंधति ने पुरस्कृत फिल्म मैसी साहिब में एक गाँव की लड़की की भूमिका निभाई थी और अरुंधति ने व्हिच ऐनी गिव्स इट दोज वन्स और इलेक्ट्रिक मून के लिए पटकथा की भी रचना की। जब वर्ष 1996 में अरुंधति रॉय की पुस्तक द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स प्रकाशित हुई, तो वह रातों रात एक सेलिब्रिटी बन गईं। द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स की सफलता के बाद रॉय के कई निबंध प्रकाशित हुए और उन्होंने सामाजिक मामलों के लिए भी काम किया। अरुंधति रॉय संयुक्त राज्य अमेरिका की नई-साम्राज्यवादी नीतियों की एक मुखर आलोचक रही हैं और उन्होंने भारत के परमाणु हथियार कार्यक्रम की आलोचना की है।

अरुंधति रॉय ने द इंड ऑफ इमेजिनेशन (1998) नामक पुस्तक लिखी है, जिसमें उन्होंने भारत सरकार की परमाणु नीतियों की आलोचना की है। जून 2005 में अरुंधती रॉय ने ईराक के वर्ल्ड ट्रिब्यूनल में भी सहभागिता निभाई। रॉय को मई 2004 में सिडनी शांति पुरस्कार और वर्ष 2006 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसको उन्होंने लेने से इनकार कर दिया था। अरुंधति रॉय शेखर कपूर की मशहूर फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ पर फूलन देवी के बारे में लिखे अपने लेख के कारण विवादों में भी शामिल हुईं, जिसमें उन्होंने शेखर कपूर पर यह आरोप लगाया था कि इस फिल्म में उन्होंने फूलन देवी के शोषण और उनके जीवन से संबंधित घटनाओं को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है। वर्ष 2002 में रॉय को भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अदालत का तिरस्कार करने का दोषी ठहराया गया था और साथ ही साथ उन्हें 2000 रुपये के जुर्माने के साथ-साथ एक दिन के कारावास की सजा भी सुनाई गई थी।

                      सम्बंधित जानकारी
अंग्रेजी लेखक
अमिताव घोष अनीता देसाई
अरुंधति रॉय झुम्पा लहिरी
खुशवंत सिंह किरण देसाई
मुल्क राज आनन्द आर.के. ऩारॉयन
राजा राव सलमान रुश्दी
वी.एस. नायपॉल विक्रम चन्द्र
विक्रम सेठ रोमेश चन्द्र दत्त

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *