Rate this post

 

चो रामास्वामी (श्री निवास अय्यर रामास्वामी) का जन्म 5 अक्टूबर 1934 को  हुआ था। चो रामास्वामी भारतीय अभिनेता, राजनीतिक व्यंग्यकार, संपादक, नाटककार और संवाद लेखक, फिल्म निर्देशक तथा तमिलनाडु के एक वकील थे। चो रामास्वामी तमिल पत्रिका ‘तुगलक’ के संस्थापक और संपादक होने के लिए भी जाने जाते थे। रामास्वामी ने राजनीति में अपने निष्पक्ष दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया है। रामास्वामी ने संपादकीय के माध्यम से चंद्रशेखर, इंदिरा गांधी, करुणानिधि, रामकृष्ण हेगडे, जयललिता, सोनिया गांधी, एन टी राम राव, पी चिदंबरम, अटल बिहारी बाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मनमोहन सिंह पर आक्षेप किए थे।

अपने पिछले वर्षों में, रामास्वामी ने जयललिता की राज्य में उनके कार्य के लिए काफी सराहना की थी। रामास्वामी ने यह भी भविष्यवाणी की कि नरेंद्र मोदी देश की स्थिति को सुधार के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

फिल्मी कैरियर

चो रामास्वामी ने एक हास्य अभिनेता के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘पार मगाले पार’ से की। रामास्वामी ने वर्ष 1963 से 2005 तक 190 तमिल फिल्मों में अभिनय किया। रामास्वामी की कुछ फिल्मों में से जैसे, थेनमाजई, मानम ओरु कुरुंगु, आदिमाई पेन, नीलगिरी एक्सप्रेस, ओली विलाकू, पुगुंधा वीदु, वेलम मईलुम थुनई तथा अन्य कई फिल्मों में इनके अभिनय को बेहतर माना गया। चो रामास्वामी ने 19 फिल्मों में जयललिता के साथ कार्य किया था और वे एक ही नाटक मंडली का हिस्सा थे।

अपनी अधिकांश फिल्मों में रामास्वामी ने कॉमेडियन के रूप में अभिनय किया था।

राज्य सभा में नामांकन

भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन ने चो रामास्वामी को राज्यसभा में नामांकित किया था। नवंबर 1999 से नवंबर 2005 तक, रामास्वामी ने राज्यसभा में सांसद के रूप में कार्य किया।

मृत्यु

चो रामास्वामी को अपोलो हास्पिटल में भर्ती कराया गया था जहाँ इनका श्वसन से संबधित समस्या का इलाज चल रहा था, लेकिन हृदय गति रुक जाने के कारण 7 दिसंबर 2016 को रामास्वामी का निधन हो गया।

फिल्मोग्राफी

कुछ फिल्में जिसमें रामास्वामी ने अभिनय किया

  • निनैविल निंद्रावल
  • उन्मैये अन विलाई एन्ना
  • वाक्कुरूथि
  • साक्का पोडु पोडू राजा
  • गुरु सिषयां

निर्देशित फिल्में

  • मोहम्मद बिन तुगलक
  • उन्मैये अन विलाई एन्ना
  • मि. संपथ
  • यरुक्कुम वेटकम इलाई
  • शम्भू शिव शम्भू

पटकथा लेखन

  • नीलगिरी एक्सप्रेस
  • अईराम पोई
  • पोता पोती
  • बोमल्लत्तम
  • निनैविल निंद्रावल (1967 फिल्म)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *