गुरुद्वारा बंगला साहिब, दिल्ली

बंगला साहिब गुरुद्वारा दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक कनॉट प्लेस के पास है। हर दिन हजारों लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। इससे यह एक तीर्थस्थल के तौर पर लोकप्रिय हो गया है। ऐसा नहीं है कि

सिर्फ सिख ही यहां आते हैं बल्कि अलग-अलग धर्म और संप्रदाय को मानने वाले लोग भी इस पवित्र स्थान पर माथा टेकने आते हैं।

जो आज गुरुद्वारा बंगला साहिब है, वह कभी दिल्ली में राजा जय सिंह (जयपुर) का बंगला हुआ करता था। राजा जयसिंह ने सिखों के आठवें गुरु श्री हर किशन सिंह की मेहमाननवाजी इसी बंगले में की थी। 6 अक्टूबर 1661 को उनका स्वर्गवास हुआ था।

गुरुद्वारा बंगला साहिब से जुड़ी एक कहानी बाबा राम राय की हैं। वे गुरुजी के बड़े भाई थे। उनकी दिल्ली और पंजाब के सिखों को प्रभावित करने की कोशिश बेकार हो गई थी। गुरुगादी को सुरक्षित रखने के लिए वे औरंगजेब के पास तक चले गए थे। जब औरंगजेब ने गुरु हर किशन सिंह जी को बुलाने का फैसला किया, तब राजपूत सरदार राजा जयसिंह ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

जब गुरुजी दिल्ली पहुंचे, तब वहां हैजा और चेचक जैसी बीमारियों को प्रकोप था। दिल्ली में रहते हुए गुरुजी ने रोगियों की सेवा की। जरूरतमंदों को आवश्यकतानुसार दवाएं, खाना और कपड़े उपलब्ध कराए।

गुरुद्वारा बंगला साहिब में राजा जय सिंह ने एक छोटा-सा तालाब बनवाया था। इसका पानी कई बीमारियों के इलाज में कारगर माना जाता है। खास बात यह है कि 225 गुणा 235 फीट का तालाब भक्तों के चंदे से बना है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में एक हॉस्पिटल बनवाया। पास ही के भवन में खालसा गर्ल्स स्कूल भी है।

यदि आप यहां तक आ गए हैं तो गुरुद्वारा बंगला साहिब के बेसमेंट में बनी आर्ट गैलरी देखना तो बनता है। यहां सिख इतिहास से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं का बेहतरीन चित्रण किया गया है। इस गैलरी का नाम सिख जनरल सरदार भागेल सिंह के नाम पर रखा गया है।

पताः गुरुद्वारा बंगला साहिब, अशोक रोड, नई दिल्ली 110001
फोन नंबर- 91-11-23365486, 23342871
गुरुद्वारा बंगला साहिब, दिल्ली की लोकेशनः

गुरुद्वारा बंगला साहिब- एंट्री फी, टाइमिंग, पता, ऑफिशियल वेबसाइट
पताः अशोक रोड, हनुमान रोड एरिया, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली, दिल्ली- 110001
एंट्री फीः कोई फीस नहीं
टाइमिंगः 24 घंटे सप्ताह के सभी दिन
फोन नंबर (ऑफिशियल): +91-11-23340177 / +91-11-23712580 / +91-11-23712581
ऑफिशियल वेबसाइटः www.banglasahib.org
फोटोग्राफी की अनुमति है या नहीं - नहीं है
निकटतम रेलवे स्टेशन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

अंतिम संशोधन : जुलाई 24, 2018