हिमाचल प्रदेश में देखने लायक स्थान

हिमाचल प्रदेश की यात्रा
घूमने के शौकीनों, खासकर पहाड़ों को पसंद करने वालों के लिए हिमाचल प्रदेश की यात्रा करना ज़रुरी है। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला हिमालय, हिमाचल प्रदेश से गुज़रती हैै। खूबसूरत और आकर्षक हिल स्टेशनों वाला यह राज्य भारत का टाॅप पर्यटन स्थल है।

हिमाचल प्रदेश में सर्दियां बेहद कड़ाके की होती हैं और गर्मियों के मौसम में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती। हिमाचल प्रदेश घूमने का सबसे अच्छा समय वसंत का है जो कि फरवरी से अप्रैल का होता है।

आकर्षक पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल प्रदेश का इतिहास बहुत समृद्ध और विविध है। इतिहासकारों ने जो सबसे चैंकाने वाले तथ्य ढूंढे हैं उनमें कुछ दो मिलीयन साल पुराने हैं, जिसमें प्रागैतिहासिक काल के लोगों के कांगड़ा और सिरसा घाटी में रहने के प्रमाण मिले हैं।

इस से संबंधित कई संदर्भ वेदों, महाभारत और दूसरे कई पुराने साहित्यों और मिथकों में मिल जाएंगे। उस समय से ही इस क्षेत्र ने भारतीय इतिहास के कई उतार चढ़ाव देखे हैं। 1950 में हिमाचल प्रदेश के एक राज्य बन जाने के बाद ब्रिटिश भारत की गर्मियों की राजधानी रहे शिमला को इस राज्य की राजधानी बना दिया गया।

हिमाचल प्रदेश के बारे में तथ्य
भोगौलिक स्थितिः भारत का उत्तरी भाग, पूर्व में तिब्बत, उत्तर और उत्तर-पश्चिम में जम्मू और कश्मीर, दक्षिण-पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में हरियाणा और उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पूर्व में उत्तरांचल
लैटीट््यूडः 30 डिग्री 22’ से 33 डिग्री 12’ उत्तर
लाॅन्जीट््यूडः 75 डिग्री 45’ से 79 डिग्री 04’ पूर्व
इलाकाः 55673 वर्ग किलोमीटर
जलवायुः गर्मियों में - ठंडा, सर्दियों में - ठंडा और कभी कभी अत्यधिक ठंडा
अधिकतम तापमानः 30 डिग्री
न्यूनतम तापमानः 20 डिग्री
सालाना औसत बरसातः 147 सेंटीमीटर
राजधानीः शिमला
आबादीः 6077248
भाषाएंः पहाड़ी, हिंदी और अंग्रेजी
धर्मः हिंदू, सिख, बौद्ध
यात्रा करने का अच्छा समयः अप्रैल से जून
पहनावाः गर्मियों में - हल्के सूती, सर्दियों में - भारी ऊनी
हिमाचल प्रदेश कैसे पहुंचें
हिमाचल प्रदेश राज्य सैलानियों के लिए भारत में मनोरंजन और पर्यटन के लिए पसंदीदा स्थान है। यह राज्य हिमालय की तलहटी की शांति में बसा है। राज्य में सैलानियों की गतिविधि में वृद्धि ने संचार नेटवर्क के विकास में भी बहुत योगदान दिया है।

देश के किसी भी हिस्से से इस राज्य में आसानी से पहुंचा जा सकता है और हिमाचल प्रदेश में पहुंचना कोई मुश्किल काम नहीं है।

हवाई मार्ग से
हिमाचल प्रदेश राज्य में तीन हवाई अड्डे हैं, इनमें कुल्लू और मनाली के पास भुंतुर, धर्मशाला के पास गग्गल हवाई अड्डा और शिमला के पास जुबरहट््टी शामिल हैं।

रेल से
इस राज्य के सभी प्रमुख शहरों में रेलवे स्टेशन हैं। शिमला, पालमपुर और जम्मू रेलवे स्टेशन काफी लोकप्रिय हैं और इनमें देश के सभी हिस्सों से रेलें आती हैं।

नोटः हिमाचल के लिए मुंबई, कोलकाता और देश के कुछ अन्य महत्वपूर्ण शहरों से सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में नई दिल्ली से ट्रेन बदलने की जरुरत होती है।

सड़क मार्ग से
राज्य का सड़क नेटवर्क बहुत विकसित है और उत्तर भारत के सभी प्रमुख शहरों से यह जुड़ा है। यहां से चंडीगढ़ 117 किलोमीटर और दिल्ली 343 किलोमीटर है।

अंबाला से शिमला की दूरी 151 किलोमीटर है। हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम राज्य के लिए और राज्य से अन्य पड़ोसी राज्यों के लिए कई बसें चलाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 1-ए, राष्ट्रीय राजमार्ग 20, राष्ट्रीय राजमार्ग 21, राष्ट्रीय राजमार्ग 21-ए, राष्ट्रीय राजमार्ग 22, राष्ट्रीय राजमार्ग 70, राष्ट्रीय राजमार्ग 72, राष्ट्रीय राजमार्ग 73-ए और राष्ट्रीय राजमार्ग 88 हिमाचल प्रदेश राज्य से जुड़े हैं।

हिमाचल प्रदेश में शाॅपिंग
किसी भी और जगह की तरह हिमाचल प्रदेश भी अपने लोकल हस्तशिल्प और कलाकृतियों के लिए मशहूर है। खरीददारी के शौकीनों के लिए हिमाचल प्रदेश में खरीददारी के कई मौके हैं। हिमाचल प्रदेश में किसी भी जगह पर क्यों ना हों, खरीददारी का भरपूर मज़ा ले सकते हैं।

तिब्बती व्यापारियों के पास भी आपको हस्तशिल्पों और हैंडलूम के सामानों की शानदार रेंज मिल जाएगी। उनके द्वारा बेचे जाने वाले मुलायम ऊनी उत्पाद हिमाचल प्रदेश में खरीददारी में रुचि रखने वाले लोगों के बीच बहुत पसंद किये जाते हैं।

हिमाचल प्रदेश में खरीददारी करते हुए आप इन वस्तुओं को देख सकते हैंः
  • कुल्लू शाॅल, हिमाचली टोपी
  • तिब्बती कालीन
  • ऊनी स्वेटर, जैकेट, कार्डीगन, दस्ताने
  • सेब, अचार, जैम और जूस
  • कपड़ों पर बौद्ध चित्र
  • मेटलवेयर
  • चांदी और फिरोज़ा के गहने
  • बौद्ध और हिंदू चित्रों वाले पोस्टकार्ड

पूरे राज्य में कई सरकारी एंपोरियम और निजी दुकानें हैं। शिमला, मनाली, डलहौजी और धर्मशाला में ज्यादातर माॅल रोड पर मौजूद हैं।

हिमाचल प्रदेश में शाॅपिंग के लिए तिब्बती बाजार भी अच्छी जगह है। शाम होते होते सड़क किनारे कई स्टाॅल लग जाते हैं जहां आपको अच्छी वैराइटी का सामान अच्छे दामों पर मिल सकता है।

हिमाचल प्रदेश में खरीददारी करते हुए धोखेबाज़ों से सावधान रहें जो कि आपको नकली सामान असली बताकर अधिक दामों पर बेच सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश में देखने लायक जगहें
हिमाचल प्रदेश की अनंत खूबसूरती, सुहाना मौसम और मैत्रीपूर्ण लोग इसे एक बड़ा पर्यटन आकर्षण होने के साथ साथ धरती पर स्वर्ग का अहसास कराते हैं। सैलानियों को हिमाचल प्रदेश में इतने पर्यटन आकर्षण मिल जाएंगे कि सभी को देखने के लिए बहुत सारा समय निकालना होगा। हर जिले में बड़ी संख्या में और बहुत अच्छे पर्यटन स्थल हैं जिसे देखने दुनिया भर से लोग यहां आते हैं। हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पर्यटन स्थल हैंः
  • रोहतांग पास
  • चंबा
  • कांगड़ा
  • शिमला
  • कुल्लू
  • मनाली
  • डलहौजी

हिमाचल प्रदेश में देखने लायक स्थान

रोहतांग दर्रा
मनाली से 150 किलोमीटर की दूरी पर और एक हजार एक सौ ग्यारह मीटर की उंचाई पर केलोंग हाईवे पर रोहतांग दर्रा स्थित है। यहां आकर आपको महसूस होगा कि दुनिया में सबसे ऊपर विशाल हिमालय पर्वत बांहे फैलाए आपका स्वागत कर रहा है।

चंबा
यह एक लुभावना हिमालयी शहर है और हिमाचल प्रदेश के कई आकर्षणों में से एक है। यह खूबसूरत शहर डलहौजी से 50 किलोमीटर की दूरी पर है। इस शहर में ना सिर्फ सुंदर लैंडस्केप बल्कि कुछ बेहतरीन नक्काशीदार मंदिर भी हैं।

कांगड़ा
धार्मिक भाव रखने वाले लोगों के लिए यह पसंदीदा जगह है। कांगड़ा अपने प्राचीन मंदिरों के लिए मशहूर है। एडवेंचर खेलों की चाह रखने वालों और प्रकृति पे्रमियों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है।

शिमला
यह राजधानी शहर होने के साथ साथ पर्यटन के लिहाज से देश में सबसे मशहूर जगह है। ब्रिटिश काल से ही शिमला एक लोकप्रिय हिल स्टेशन रहा है। कई पुरानी इमारतें शानदार ब्रिटिश वास्तुकला की याद दिलाती हैं और आज के इस आधुनिक शहर को पुराना फ्लेवर भी देती हैं।

कुल्लू
यह विशाल हिमालय की सबसे शानदार घाटियों में से एक है। यह आकर्षक कुल्लू घाटी ब्यास नदी के दोनों ओर फैली है। कुल्लू घाटी संुदर ही नहीं विशाल भी है और इसकी चैड़ाई दो किलोमीटर और लंबाई करीब आठ किलोमीटर है। एक हजार एक सौ तीस मीटर की ऊंचाई पर स्थित कुल्लू की आबादी 381571 है।

डलहौजी
मार्च से जून का महीना इस घाटी को घूमने आने का सबसे अच्छा समय है, लेकिन अगर कोई हिमालय की सर्दियों के मज़े लेना चाहे तो दिसंबर से फरवरी के बीच भी आ सकता है। हरे भरे घास के मैदान, तेज बहते झरने, पहले कभी ना देखे ऐसे फूल और कुल मिलाकर सारा नज़ारा कुल्लू को धरती का स्वर्ग बनाता है।

छह हज़ार से नौ हज़ार फीट की ऊंचाई पर स्थित डलहौजी हिमालय की सुंदरता को बहुत अच्छी तरह प्रदर्शित करता है। हिमाचल प्रदेश में डलहौजी हिल स्टेशन धौलाधार पर्वत श्रृंखला की पश्चिमी सीमा पर पांच पहाड़ों के आसपास फैला है। डलहौजी स्काॅटिश और विक्टोरियन वास्तुकला की बहुतायत वाला एक असाधारण हिल स्टेशन है।

अंतिम संशोधन : जून 9, 2015