विजयवाड़ा शहर का नक्शा

विजयवाड़ा शहर का मानचित्र

विजयवाड़ा शहर का नक्शा
ऊपर दिया हुआ विजयवाड़ा शहर का नक्शा (मानचित्र) राष्ट्रीय राजमार्ग, सड़क, रेलवे, नदी, तथा शहर के प्रमुख स्थानों को दर्शाता है|

विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश का एक प्रमुख शहर है। यह कृष्णा नदी के तट पर स्थित है। इस शहर का नाम कनक दुर्गा या विजया के नाम पर रखा गया है। इसे आंध्र प्रदेश की व्यवसायिक ‘’राजधानी'’के नाम से जाना जाता है। इस शहर को क्वार्टरली मिसकेन्सी द्वारा‘द फ्यूचर ग्लोबल सिटी’ की मान्यता प्राप्त है।

अर्थव्यवस्था

यह शहरकृषि की अर्थव्यवस्था का एक मुख्य योगदानकर्ता है। अर्थव्यवस्था में योगदान करने वाले कुछ अन्य उद्योगों में परिवहन और पर्यटन के क्षेत्र भी शामिल हैं। इस शहर को राज्य का एक प्रमुख व्यापार केंद्र माना जाता है। इस शहर के बाजारो में वस्त्रों का व्यापार बहुत अधिक संख्या में किया जाता है। विजयवाड़ा को ऑटोमोबाइल उद्योगों का एक केंद्र माना जाता है। जवाहर लाल नेहरू ऑटो नगर औद्योगिक स्टेट को शहर का मुख्य ऑटो केंद्र माना जाता है, यहाँ लगभग 800 उद्योगिक केन्द्र स्थित हैं। शहर में छात्रों के लिए अच्छी शिक्षा के साथ–साथ अच्छी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इस शहर में अनेक सरकारी और प्राइवेट कॉलेज हैं, जिनमें उच्च स्तर की शिक्षा कराई जाती है। क्योंकि शिक्षा के संस्थानों में इसे उच्च माना जाता है। शहर को ‘'विद्यालयवाड़’’ या 'शैक्षिक सहारा' भी कहा जाता है

आकर्षण के स्थान

शहर में कई खूबसूरत स्थल हैं जिसे देखने के लिए हर कोई उत्साहित रहता है। एक पुराने मन्दिर के रूप में विख्यात अजायबघर को बहुत ही अच्छी तरह से बनाया गया है जो यहाँ आने वाले लोगों को काफी आकर्षित करता है। यहाँ गाँधी हिल, भवानी दीप, कनक दुर्गा मन्दिर, विक्टोरिया मेमोरियल, राजीव गाँधी पार्क, आदि जैसे कुछ आकर्षक और सुन्दर पार्क भी स्थित हैं।

आधारिक संरचना

विजयवाड़ा शहर, सड़क, रेल और वायु द्वारा अन्य स्थानों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। विजयवाड़ा हवाईअड्डा दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे अन्य शहरों के हवाई मार्गों से सीधा जुड़ा हुआ है। विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन को दक्षिण मध्य रेलवे क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण जंक्शन माना जाता है। यहाँ और भी कई ऐसे रेलवे स्टेशन है, जो विभिन्न रेल मार्गों को सुगमतापूर्वक जोड़े हुए हैं। यह शहर राष्ट्रीय और राज्य-स्तरी राजमार्गों के साथ कुछ अन्य स्थानों से भी जुड़ा हुआ है। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुचारू रूप से क्रियान्वित रखने के लिए आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) द्वारा कई बसें भी चलवायी जा रही हैं।

 

अंतिम संशोधन : जुलाई 24, 2018