दमन और दीव में देखने लायक स्थान का नक्शा

दमन और दीव पर्यटन
दमन और दीव पर्यटन के दायरे में कई पर्यटन स्थल और ऐतिहासिक धरोहरें शामिल हैं। दमन और दीव पर्यटन इस क्षेत्र के रहस्यमय सौंदर्य और इसके समृद्ध इतिहास से परिचय कराता है।

इस क्षेत्र में ज्यादातर स्मारक पुर्तगाल शासन के दौरान बनाए गए हैं। इन स्मारकों और ऐतिहासिक धरोहरों ने आज भी पुरानी दुनिया की खूबसूरती को संजोया हुआ हैए जो पर्यटकों को आकर्षित करती है। पर्यटक यहां पुरानी जगहों के साथ ही नई जगहों पर भी जा सकते हैं। पर्यटकों के लिए सरकार के प्रयासों से दमन और दीव में थीम आधारित अम्युजमेंट पार्क ;मनोरंजन उद्यानद्ध बनाए गए हैं।

तीन तरफ से समुद्र से घिरे दमन और दीव में कुछ बहुत ही भव्य समुद्री तटों का उपहार मिला हुआ है। समुद्री तटों पर अपनी चमचमाती रेत के साथ प्राकृतिक ढलानें पर्यटकों को आने का बुलावा देती प्रतीत होती हैं।

शॉपिंग के बगैर दमन और दीव की यात्रा अधूरी ही रहेगी। हस्तशिल्प और कलाकृतियों के तौर पर पर्यटक यहां से दमन और दीव की आकर्षक धरती की अपनी यात्रा की यादें अपने साथ घर ले जा सकते हैं। बड़े शॉपिंग सेंटर और एम्पोरियम शहर के बीच में हैं। लेकिन यदि मोल.भाव करने के शौकीन हैं तो पर्यटक इस क्षेत्र के स्थानीय बाजारों में जाकर भी वस्तुएं खरीद सकते हैं।

दमन और दीव की यात्रा के दौरानए पर्यटक दमन के सर्वसुविधा संपन्न रिजॉर्ट्स में ठहर सकते हैं। इन रिजॉर्ट्स में दुनिया के सभी हिस्सों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए स्टेट.ऑफ.द.आर्ट सुविधाएं हैं।

दमन और दीव पर घूमने लायक जगहें
दमन और दीव आपको छुट्टियों में तरोताजा करने की पेशकश करता है। हर मौसम में हर एक के लिए उपयुक्त है दमन और दीव। धूप से नहाये मनोरम समुद्री तट, पुराने जमाने में ले जाने वाले किले और चर्च और समृद्ध विरासत एवं संस्कृति- दमन और दीव में पर्यटन केंद्र प्रचुर मात्रा में है।

दमन और दीव का इतिहास करीब 2000 साल पुराना है। दीव का जिक्र तो महाभारत में भी मिलता है। 14 साल के वनवास के कुछ दिन पांडवों ने यहीं पर बिताए थे। अपनी अतुलनीय सुंदरता की वजह दमन और दीव को अक्सर जीतने वाले राजाओं और रानियों को उपहार के तौर पर दिया जाता था।

दमन और दीव में देखने लायक जगहें

देवका बीच
यहां एक अम्युजमेंट पार्क (मनोरंजन उद्यान) है, जहां कई रंगबिरंगी फव्वारे लगे हैं। आसपास बहुत सुकून मिलता है।

मोती दमन किला
बड़ा-सा किला 16वीं सदी में बना हुआ है। बड़ी संख्या में पुर्तगाली किले में अपने परिवारों के साथ रहा करते थे।

नानी दमन
यहां एक प्राचीन चर्च और फिशिंग डॉक है। यहां का लाइटहाउस खूबसूरत समुद्री तट को और अद्भुत बनाता है।

दमनगंगा टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स
इस कृत्रिम कॉम्प्लेक्स में कैफेटेरिया, कॉटेज, कॉन्फ्रेंस हॉल, हेल्थ क्लब आदि है, जो अपनी खूबसूरती, सुविधाओं और आकार की वजह से आपका मन मोह लेगा।

दीव का किला
दमन और दीव के पर्यटन केंद्रों में दीव का किला प्रमुख स्थान रखता है। तीन ओर समुद्र से घिरी यह संरचना शहरी जीवन पर हावी है। साथ ही समुद्र का भव्य नजारा प्रस्तुत करती है।

हिल्सा एक्वेरियमः
हाल ही में बने हिल्सा एक्वेरियम में आकर्षक और रंगबिरंगी मछलियों का एक बेहतरीन कलेक्शन देखा जा सकता है।

जाम्पोर बीच
यह शांत समुद्री तट एक आदर्श स्थान है। आप सुस्ताते हुए ताड़ के पेड़ों की सुगबुगाहट को बहुत अच्छे से सुन सकते हैं।

बॉम जीजस का चर्च
यह चर्च 17वीं सदी में पुर्तगालियों ने बनाया था। शीशम की लकड़ी की कलाकृतियों की वजह से यह आज भी प्रभावी महसूस होता है।

नागोआ बीच
बुचरवाड़ा गांव में स्थित यह एक अर्द्ध-वृत्ताकार समुद्री तट है। आप यहां कई तरह की वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।

गंगेश्वर मंदिर
समुद्री तट पर स्थित चट्टानों के बीच में बना है यह मंदिर। भगवान शिव यहां पांच लिंगों में विराजते हैं।