जंतर मंतर, दिल्ली

इस परिसर में इस ढांचे को पहचानना सबसे आसान है 

जंतर मंतर का निर्माण 1724 में जयपुर के राजा जय सिंह द्वितीय ने दिल्ली में कराया था। दिल्ली का जंतर मंतर एक खगोलीय वेधशाला है, जहां बड़े-बड़े उपकरणों की मदद से खगोलीय गणना होती थी। दिल्ली के जंतर मंतर को हम एक बेजोड़ और चकित कर देने वाला प्रयास भी कह सकते हैं। इसका निर्माण कराने वाले राजा जय सिंह खुद भी एक गणितज्ञ और खगोलविज्ञानी थे। उनकी इसी रुचि ने जंतर मंतर को साकार किया। जंतर मंतर में ऐसे कई उपकरण हैं जो खगोलीय ब्रह्मांड के रास्ते को ग्राफ के जरिए बता सकते हैं। 

इस खगोलीय वेधशाला का नाम जंतर मंतर रखा गया, जिसका अर्थ है- ‘गणना के उपकरण।’ जंतर मंतर की परिधि में विशाल सम्राट यंत्र लगा हुआ है। सम्राट यंत्र के दक्षिण में एक अन्य उपकरण है, जिसका नाम है जय प्रकाश। दिल्ली के जंतर मंतर में स्थित जय प्रकाश में दो कॉन्केव हेमिस्फीरिकल स्ट्रक्चर हैं और इनका इस्तेमाल सूर्य और खगोलीय पिंडों की स्थिति पता लगाने में होता है। जंतर मंतर का निर्माण ईटों से किया गया है, जिस पर चूना पत्थर से प्लास्टर किया गया है। आपको दिल्ली के जंतर मंतर पर निम्न उपकरण मिल जाएंगे-

सम्राट यंत्र
जय प्रकाश
राम यंत्र
नियति चक्र
मिश्र यंत्र

यह सभी उपकरण अलग-अलग खगोलीय गणनाओं में इस्तेमाल होते हैं। आज इस ऐतिहासिक ढांचे के ईर्द-गिर्द कई नई बड़ी-बड़ी इमारतें बन चुकी हैं। दिल्ली का जंतर मंतर आज भी आधुनिक विद्वानों को हमारे ब्रह्मांड में घूम रहे ग्रहों, पिंडों की स्थिति बताता है।

जंतर मंतर वीडियो

दिल्ली का जंतर मंतर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक जनता के लिए खुला रहता है। इस खगोलीय वेधशाला में एंट्री निशुल्क है। चूंकि, यह जगह कनॉट प्लेस के पास और शहर के बीचोंबीच है, आप बिना किसी परेशानी के यहां पहुंच सकते हैं। यदि आप नई दिल्ली में राजधानी वाले इलाके में जाते हैं तो जंतर मंतर की झलक लेना न भूले, यह जयपुर के राजा की खूबसूरत कृति है।

जंतर मंतर, दिल्ली की स्थिति

जंतर मंतर- एंट्री फी, टाइमिंग, पता, ऑफिशियल वेबसाइट

पताः संसद मार्ग, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली, दिल्ली- 110001
एंट्री फीः
भारतीयों के लिएः 5 रुपए
विदेशियों के लिएः 100 रुपए
समयः सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे
फोन नंबर (ऑफिशियल) 011 2336 5358
ऑफिशियल वेबसाइटः www.delhitourism.gov.in
फोटोग्राफी की अनुमति है या नहीः अनुमति है
वीडियो कैमरा फीः 25 रुपए
निकटतम मेट्रो स्टेशनः पटेल चौक और राजीव चौक रेलवे स्टेशन

अंतिम संशोधन : जुलाई 24, 2018