हरियाणा के दर्शनीय स्थल

हरियाणा की यात्रा
उत्तर भारत का हरियाणा राज्य एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इसके पूर्व में उत्तर प्रदेश, पश्चिम में पंजाब, उत्तर में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में राजस्थान है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ इसकी राजधानी है और यह राज्य प्रशासनिक कारणों से चार डिवीजनों में बांटा गया है - अंबाला, रोहतक, गुड़गांव और हिसार।

तीर्थयात्रा, रोमांच और मस्ती के लिए हरियाणा एक आदर्श स्थान है। कुरुक्षेत्र, ज्योतिसर, थानेसर, पिहोवा और पंचकूला यहां के कुछ मशहूर तीर्थस्थान हैं। यह पैरा सिलिंग, राॅक क्लाइम्बिंग, रिवर राफ्टिंग और कैनोइंग जैसे साहसिक खेलों का मज़ा लेने के लिए एक आदर्श जगह है। यहां कई मनोरंजन पार्क और थीम पार्क भी हैं।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध सूरजकुंड शिल्प मेला यहां हर साल फरवरी के महीने में आयोजित किया जाता है जिससे भारतीय कला और हस्तशिल्प को बढ़ावा मिल सके। ‘आम महोत्सव’ और ‘कुरुक्षेत्र महोत्सव’ यहां के कुछ मशहूर वार्षिक उत्सव हैं। हरियाणा में 43 टूरिस्ट परिसर हैं जिनके नाम पक्षियों के नाम पर रखे गए हैं। हरियाणा के कुछ टूरिस्ट परिसर हैं - बधकल झील, डबचिक, जंगल बबलर, कर्ण झील, काला तीतर और यादविंद्र गार्डन।

हरियाणा का इतिहास लगभग पांच हजार साल पुराना है और इसका वर्णन भारतीय महाकाव्यों और पौराणिक कथाओं में है।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र का जि़क्र महाभारत में भी है। यही वह जगह है जहां कौरवों और पांडवों के बीच युद्ध हुआ था और भगवान कृष्ण ने भगवत गीता के रुप में कर्म और धर्म का पाठ सिखाया था। यहीं पर सरस्वती नदी के किनारे वेद व्यास ने महाभारत की रचना की थी।

आज उत्तर भारत में अपनी भोगौलिक स्थिति के कारण हरियाणा भारतीय संघ का एक महत्वपूर्ण राज्य है। कृषि उत्पादन में इसका बहुत नाम है और इसका औद्योगिक भविष्य भी बहुत अच्छा दिखता है।

सामान्य जानकारी
भोगौलिक स्थितिः इसकी सीमाएं दिल्ली, राजस्थान, उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे भारतीय राज्यों से लगती हैं।
लैटीट््यूडः 27 डिग्री 37’ से 30 डिग्री 35’ उत्तर
लाॅन्जीट््यूडः 74 डिग्री 28’ से 77 डिग्री 36’ पूर्व
इलाकाः 44212 वर्ग किलोमीटर
जलवायुः गर्मियों में - उमस, सर्दियों में - ठंडा
अधिकतम तापमानः 47 डिग्री
न्यूनतम तापमानः 5 डिग्री से 9 डिग्री
सालाना औसत बरसातः 455 मिलीमीटर
राजधानीः चंडीगढ़
आबादीः 21083000
भाषाएंः हरियाणवी, हिंदी और अंग्रेजी
धर्मः हिंदू, सिख, मुस्लिम, ईसाई
यात्रा करने का अच्छा समयः अक्टूबर से मार्च
पहनावाः गर्मियों में - हल्के सूती, सर्दियों में - भारी ऊनी
कैसे पहुंचें हरियाणा

हरियाणा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बहुत करीब स्थित है और दिल्ली इससे तीन तरफ से घिरा है। स्वाभाविक रुप से हरियाणा ने देश के बाकी हिस्सों से बहुत सुविधाजनक संचार नेटवर्क स्थापित किया है। इसके अलावा औद्योगिकरण की वर्तमान लहर ने हरियाणा को सबके ध्यान केंद्र में लाया है। हरियाणा में बड़ी संख्या में औद्योगिक घराने स्थित हैं, और कई और घराने हरियाणा का रुख कर रहे हैं। इससे इस कृषि राज्य में संचार की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

हवाई यातायात से
इस राज्य का मुख्य हवाई अड््डा राजधानी चंडीगढ़ में है। यह हवाई अड््डा उत्तर भारत के सभी शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। हरियाणा के कुछ हिस्से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड््डे से बहुत नजदीक हैं जो कि हरियाणा को भी आसान पहुंच प्रदान करते हैं।

रेल से
मुख्य रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ में है। इसके अलावा दिल्ली के चार रेलवे स्टेशन हैं जो कि हरियाणा के किसी भी हिस्से से काफी नज़दीक हैं।

सड़क मार्ग से
हरियाणा का सड़क नेटवर्क बहुत शानदार है। इस राज्य के कुछ हिस्से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंदर आते हैं जो कि दिल्ली से बहुत पास हैं। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग हैं। हरियाणा में शाॅपिंग

यदि सामान को लेकर आपकी नज़र अच्छी है तो हरियाणा में खरीददारी आपके लिए शानदार अनुभव हो सकता है। हरियाणा के कारीगर कई प्रकार के बहुत सुंदर हस्तशिल्प बनाते हैं। हरियाणा के हैंडलूम पूरे देश में मशहूर हैं और हरियाणा में खरीददारी करते हुए यहां के हैंडलूम के सामान जरुर खरीदने चाहिये।

हरियाणा में खरीददारी के लिए सबसे महत्वपूर्ण जगह सूरजकुंड शिल्प मेला है। यह मेला राज्य सरकार हर साल फरवरी में लगाती है जिससे राज्य के कारीगरों को बढ़ावा मिल सके। इस मेले में आपको हरियाणा के अलावा देश भर के शिल्पकारों की कला देखने को मिल जाएगी।

बाकी पूरा साल आप सरकारी एंपोरियम से अच्छी क्वालिटी का सामान उचित दामों पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा गुड़गांव एक आधुनिक शहर बनकर उभरा है और इसमें आलीशान शाॅपिंग माॅल और डिपार्टमेंटल स्टोर हैं जहां आपको एक ही छत के नीचे कई प्रकार का सामान मिल जाएगा।

हरियाणा में देखने लायक जगहें


हरियाणा का सुंदर राज्य प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति वैभव से भरा है और यहां शहर और गांव का विलक्षण मिश्रण है। यह राज्य सदियों पुराने इतिहास से घिरा है और एक मशहूर पर्यटन स्थल है। हरियाणा के पर्यटन स्थल किसी भी सैलानी को आनंद से भर देते हैं।

हरियाणा भारत की राजधानी दिल्ली से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है और साथ साथ भारत के गोल्डन टूरिज्म ट्राइंगल आगरा-दिल्ली और जयपुर के पास भी है। कांक्रीट के जंगलों से थके सैलानी इन जगहों का दौरा करते हैं। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

एक तस्वीर की तरह सुंदर सोहना का हेल्थ रिसाॅर्ट एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह रिसाॅर्ट अरावली की पहाड़ी पर स्थित है और इसकी पृष्ठभूमि में शानदार दमदमा झील है जिसका पानी चंचल लहरों पर चांदी सा चमकता है। सल्फर के गर्म झरने, खूबसूरत काॅटेज और सुंदर मोर इस जगह की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं।

आकर्षक भदकल झील के सौंदर्य का शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। इस झील पर अक्सर घरेलू और प्रवासी पक्षी देखे जा सकते हैं। इसकी पर्यटन क्षमता को देखते हुए इसके आसपास कई होटल, रिसाॅर्ट, स्पा और रेस्त्रां हैं।

एक और मशहूर पर्यटन स्थल डबचिक होडल है जो कि अपनी आलीशान और सुरुचिपूर्ण सजावट के साथ सैलानियों को मनोरंजन और आराम का भरपूर मौका देता है।

हरियाणा में देखने के लिए स्थान


भारत के हरियाणा राज्य में स्थित भदकल झील है। ऐतिहासिक दृष्टि से हरियाणा भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है। महाभारत में वर्णित पानीपत के पास कुरुक्षेत्र की लड़ाई से लेकर ही हरियाणा का भारत के इतिहास में प्रमुख स्थान है। एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल होने के अलावा हरियाणा भारतीय उपमहाद्वीप में उत्तरी जगहों पर फैले खूबसूरत स्थानों तक जाने का रास्ता भी है। भारत की राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए भदकल झील वीकेंड में छुट्टी मनाने का स्थान है। इस झील मंे बोटिंग, तैराकी और मछली पकड़ने जैसे कई विकल्प मौजूद हैं।

भदकल झील हरियाणा के फरीदाबाद जिले में और नई दिल्ली से सिर्फ 35 किलोमीटर की दूरी पर है। इसका शांत और सुंदर माहौल काम के बोझ से थके शहरी लोगों को बहुत आराम देता है।

स्टार स्मारक
आकर्षक स्टार स्मारक हरियाणा राज्य का खजाना है। भिवानी से 12 किलोमीटर दूर दिनौद में स्थित यह स्मारक परम संत हज़ूर तारा चंद जी महाराज की कब्र पर बनाया गया है। इस भवन का आकार एक तारे की तरह है और यह महाराजजी के नाम पर बना है। राधास्वामी सत्संग भवन परिसर में यह समाधि 101 फीट की है और यह एक छह फीट उंचे प्लेटफाॅर्म पर बनी है।

स्टार स्मारक हेक्सागोनल पिरामिड आकार की संरचना है जिसके तीन वैकल्पिक किनारे सफेद संगमरमर के और अन्य तीन नीले इतालवी कांच से बने हैं जो कि पूरी तरह मौसम प्रतिरोधी हैं। इसमें हैरत भरी बात यह है कि इस पूरी बिल्डिंग में सहारा देने के लिए कोई खंभे या काॅलम नहीं हैं। समाधि की तीन दीवारों पर और अंदर सितारों की जगमगाहट है। पश्चिम की दीवार के पास महाराजजी की एक मूर्ति है। समाधि के छह कोनों पर महाराजजी के जीवन से जुड़े छह चित्र लगे हैं। यहां वेंटिलेशन के लिए परंपरागत तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

सरस
उत्तर भारत का गेटवे हरियाणा एक लुभावना राज्य है और इसमें रहने वाले लोग रंगबिरंगे उत्सवों को आनंद से मनाते हैं। यहां के लोकप्रिय टूरिस्ट हबों पर आपको कांक्रीट जंगल के नीरस जीवन से परेशान लोग सुख की तलाश करते मिल जाएंगे। सरस काम्पलेक्स एक शानदार रिसाॅर्ट है जहां हरियाणा के लोग बार बार जाना पसंद करते हैं।

यह शांत रिसाॅर्ट शहरी और हलचल भरे गुड़गांव जिले में है जो कि भारत की राजधानी दिल्ली से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। यह एस्टेट कई एकड़ में फैला है और बहुत हरा भरा है इसकी पृष्ठभूमि में जंगल से ढंकी अरावली की पहाडि़यां हैं। इसके आसपास एक खूबसूरत झील का पानी चांदी की तरह चमकता है और हरियाली पूरे दृश्य को एक शानदार अनुभव बनाती है।

अंबाला कैंट में पटेल पार्क
पटेल पार्क हरियाणा के अंबाला उप-जिले में और अंबाला छावनी क्षेत्र से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह इलाका 30 डिग्री 21’29’’ उत्तरी अक्षांश और 76 डिग्री 51’8’’ पूर्वी देशांतर पर स्थित है। शहर की हलचल के बीच पटेल पार्क एक शानदार जगह है। इतने पुराने शहर में इतनी बड़ी जगह पर हरियाली होना काफी असामान्य लगता है। पटेल पार्क अंबाला शहर के बीच दिल भर कर सांस लेने की जगह है। इस खूबसूरत पार्क में लाईन में लगे हुए पेड़ जरुरी खुली जगह मुहैया कराते हैं। यह पार्क बच्चों से लेकर बड़ों तक सब को पसंद आता है। बच्चों के लिए यह एक बड़े खेल के मैदान का काम करता है। वृद्ध लोग यहां पर सुबह और शाम की सैर करना बहुत पसंद करते हैं। इस पार्क के पास शिव भगवान का एक मंदिर भी है जो आने वालों के लिए इस जगह में आकर्षण जोड़ता है।

सोहना
हरियाणा का प्राकृतिक सौंदर्य, शहरी और ग्रामीण जीवन, हरियाली और गगनचंुबी इमारतों का अनूठा मेल इसे एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाता है। उत्तर के इस गेटवे में होटल, रिसाॅर्ट और कई तरह के आवास विकल्प मौजूद हैं जिसमें से सोहना हिल रिसाॅर्ट खास मायने रखता है।

सोहना हिल एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। रिसाॅर्ट अरावली की सुंदर पहाडि़यों पर है और इसकी पृष्ठभूमि में दमदमा झील है जिसका पानी सूरज की किरणों से हीरे मोती की तरह चमचमाता है। शाम के समय इसका पानी सोने की तरह जगमगाता है और अलग अलग समय में अलग अलग रंगों में दिखता है।

अंतिम संशोधन : जुलाई 16, 2016