विशाखापट्नम शहर का नक्शा

विशाखापट्नम शहर का नक्शा

विशाखापट्नम शहर का नक्शा
* विशाखापत्तनम शहर का नक्शा जिसमें प्रमुख सड़कों, रेल-कनेक्टिविटी, होटल और मुख्य सड़क आदि शामिल हैं

विशाखापट्पम शहर का नक्शा

 

विशाखापट्नम (या विजाग) आंध्र प्रदेश में एक बंदरगाह शहर है और इसे अक्सर "पूर्वी तट के गहने" के रूप में जाना जाता है। यह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है, जो उत्तर और पश्चिम में पूर्वी घाटों से घिरा हुआ है। यह 550 वर्ग कि.मी. क्षेत्र में फैला हुआ है और आंध्र प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। ऐतिहासिक रूप से, इस शहर का नाम विशाका, देवता के नाम पर रखा गया था। 260 ईसा पूर्व में राजा अशोक के शासन के तहत, यह शहर कलिंग साम्राज्य का एक हिस्सा था। बाद में, यह वेंगी के आंध्र राज्य के शासन में आया। इसके बाद पल्लव, चोल और गंग राजवंशों ने इस पर शासन किया। 15वीं शताब्दी में यह शहर विजयनगर साम्राज्य का एक हिस्सा बन गया था।

 

भूगोल

 

विशाखापट्नम जिला भौगोलिक दृष्टि से 17° 15' और 18° 32' उत्तरी अक्षांश और पूर्वी देशांतर में 18° 54' और 83° 30' पर स्थित है। 2011 की जनगणना के अनुसार, विशाखापट्नम जिले की आबादी 42,88,113 है। इस शहर की आधिकारिक भाषा तेलुगु है। अधिकांश आबादी हिंदू धर्म का पालन करती है। आबादी के एक हिस्से में बंगाली और ओरियास लोग रहते हैं।

 

अर्थव्यवस्था

 

समय गुजरने के साथ, शहर एक आर्थिक हब के रूप में विकसित हो गया है। किसी समय में यह मछली पकड़ने वाला एक छोटा गांव था, जो अब दक्षिण भारत में सबसे अधिक विकसित औद्योगिक केन्द्रों में से एक बन गया है। इस शहर में फार्मा, आईटी, मछली पकड़ने, आयात और निर्यात जैसे सभी महत्वपूर्ण विभाग स्थित हैं। चूँकि मछली पकड़ना यहाँ के लोगों का मुख्य व्यवसाय है, एक अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह होने के कारण शहर में व्यापार और धंधे में काफी वृद्धि हुई है। शहर की अर्थव्यवस्था में बंदरगाह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि वे इस्पात, पेट्रोलियम और उर्वरक जैसे कुछ उद्योगों विकास में योगदान देते हैं। भारत के हेवी प्लेट और वेसल्स लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड जैसे कुछ प्रसिद्ध उद्योग विशाखापट्पम में स्थित हैं। भारत का एकमात्र विशेष औषधि आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड), जवाहरलाल नेहरू फार्मा विशाखापट्नम में स्थित है। एसईजेड रकस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, फार्माजेल, होस्पिरा और ग्रैन्यूल्स ओमंशिहम प्राइवेट लिमिटेड जैसी कई प्रसिद्ध फार्मास्युटिकल कंपनियां यहाँ स्थित हैं।

 

पर्यटकों के आकर्षण

 

यह शहर, आंध्र प्रदेश का एक मुख्य पर्यटन स्थल है और यहाँ कई गुफाएं, समुद्र तट, वन्यजीव अभ्यारण्य और पूर्वी घाट हैं, जो शहर के देखने योग्य स्थान हैं। डॉल्फिन की नोज, एक चट्टानी हेडलैंड शहर के दक्षिण में समुद्र तल से 358 मीटर ऊपर स्थित है। इसका यह नाम इसलिए पड़ा है, क्योंकि यह एक डॉल्फिन की नाक जैसा दिखाई देती है।

 

बोरा गुफाएं, ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं और स्टलैग्माइट और स्टलैक्टाइट की सुंदर रचनाओं के लिए लोकप्रिय हैं। रामकृष्ण बीच बंगाल की खाड़ी के शुद्धजल के लिए जाना जाता है। इस जगह पर काली मंदिर, एक पनडुब्बी संग्रहालय और वीयूडीए पार्क भी है। विशाखापट्नम जिला कई अन्य पर्यटन स्थलों जैसे अरकु घाटी, कैलासगिरी हिल और पनडुब्बी संग्रहालय के लिए भी जाना जाता है।

 

आवागमन

 

विशाखापट्नम हवाई अड्डा दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई जैसे देश के कई बड़े शहरों के साथ अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। विशाखापट्नम जाने के लिए रेलवे स्टेशन एक अच्छा साधन है और यह कई रेलवे स्टेशनों को जोड़ता है, जो दिल्ली- चेन्नई मार्ग पर पड़ते हैं। यह शहर सड़क मार्गों द्वारा पड़ोसी शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। राज्य के स्वामित्व वाले शहर में “आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम” (एपीएसआरटीसी) इंटर सिटी और स्थानीय बसों का संचालन करता है।

 

अंतिम संशोधन : जुलाई 24, 2018