भुवनेश्वर शहर का नक्शा

भुवनेश्वर शहर का नक्शा

भुवनेश्वर शहर का नक्शा
*ऊपर दिया हुआ भुवनेश्वर शहर का नक्शा राष्ट्रीय राजमार्ग, सड़क, रेलवे, नदी, तथा शहर के प्रमुख स्थानों को दर्शाता है|

भुवनेश्वर शहर भारत के पूर्व में स्थित ओडिशा राज्य की राजधानी है। इसे "टेम्पल सिटी ऑफ इंडिया" के नाम से भी जाना जाता है। भुवनेश्वर हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल भी है, यहाँ पर लोग अपने जीवन में कम से कम एक बार जरूर जाते हैं। यहाँ पर आप सैकड़ों की संख्या में मंदिर को देख सकते हैं जो प्राचीन काल से यहाँ परस्थित हैं, जो इसकी समृद्ध संस्कृति और परम्परा का दावा करते हैं।

 

आप एक मानचित्र की सहायता से भुवनेश्वर शहर में अपनी पसंदीदा जगह की उचित जानकारी का अच्छी तरह से पता कर सकते हैं और जो भुवनेश्वर की विभिन्न महत्वपूर्ण भवनों की जानकारी प्रदान कर सकता है। जब लोग पहली बार शहर का भ्रमण करते हैं, तो मानचित्र के माध्यम से आगंतुकों को वहाँ की सड़कों और स्थानों की जानकारी प्राप्त करने में मदद मिल जाती है। मानचित्र आपको महत्वपूर्ण स्थलों में सेकुछ जगहों जैसे, होटल, अस्पताल और कार्यालय आदि के नजदीकी मार्गों को बताने में मदद कर सकता है।

 

पर्यटन स्थल:

 

भुवनेश्वर एक महान धार्मिक स्थल है, जहाँ करीब 500 से भी ज्यादा मंदिर हैं, जैसे लिंगराज मंदिर, परशुरामेश्वर मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर आदि। भुवनेश्वर के पुरी और कोणार्क में एक पवित्र स्वर्ण त्रिभुज मंदिर है, जो भारत के पूर्वी भाग में पर्यटकों के बीच एक पसंदीदा स्थान है। सबसे बड़ा गुलाब उद्यान जो कि क्षेत्रीय संयंत्र संसाधन का केंद्र, यहाँ का दूसरा आकर्षण का केन्द्र है।

 

भुवनेश्वर में समुद्र तट, झरने, झील, पार्क, उद्यान और चिड़ियाघर जैसे सभी प्रकार के मनोरंजन की महत्वपूर्ण स्थान है, जिसके लिए आगंतुकों को यहाँ पर भ्रमण करना चाहिए। बिंदु सागर झील एक पवित्र झील है जो लिंगराज मंदिर के उत्तर की ओर स्थित है। अत्रि यहाँ का एक छोटा सा गांव है जो हरियाली से भरा है और जो हॉट सल्फर वाटर स्प्रिंग के लिए प्रसिद्ध है। पानी में औषधीय गुण शामिल हैं और इसलिए कई पर्यटक यहाँ भ्रमण के लिए आते हैं। पर्यटक भी उड़ीसा राज्य संग्रहालय, राज्य हस्तशिल्प संग्रहालय, उदयगिरि और खंडगिरि गुफाएं, जनजातीय संग्रहालय आदि का भ्रमण कर सकते हैं।

 

संस्कृति और लोग

 

सांस्कृतिक परम्परा भव्य है और लोगों को अपनी संस्कृति और परम्परा पर गर्व है। संस्कृति में ओडिसी नृत्य भी शामिल है जो विश्व में प्रसिद्ध है और इसकी अच्छी तरह से प्रशंसा की जाती है। लगभग 7000 मंदिरों ने भुवनेश्वर के इतिहास और उसकी संस्कृति को दर्शाया है जिसे 2000 वर्षों से देखा जा रहा है। यहाँ के लोग उड़िया और बियर्स भाषा बोलते हैं जो बंगाली और असम की भाषा के समान हैं। यहाँ पर बहुत सी जनजातियाँ हैं जो आदिवासियों से जनजातीय भाषा में बोलते हैं, यह उड़ीसा के मूल निवासी होते हैं। समुद्री भोजन और मिठाई यहाँ के लोगों के आहार का एक प्रमुख हिस्सा है।

 

आधुनिक भुवनेश्वर

 

भुवनेश्वर शहर अब एक सुव्यवस्थित शहर है जिसमें अच्छी आधुनिक इमारतें, चौड़ी सड़कें, पार्क और उद्यान शामिल हैं। आधुनिक भुवनेश्वर शहर को व्यवस्थित बनाने की योजना जर्मन शहर के योजनाकार ओटो एच. को इन्ग्सबर्गर द्वारा को जाती है। भुवनेश्वर शहर तेजी से विकसित हो रहा है और मूल योजनाओं में भी व्यापक वृद्धि हुई है। भुवनेश्वर शहर आधुनिक सुविधाओं के साथ तेजी से विकास कर रहा है। यह भारत के सबसे अच्छी तरह से निर्मित शहरों में से एक है। बुनियादी सुविधाएं काफी उचित है और परिवहन के कई आधुनिक तरीके भी हैं। भुवनेश्वर में व्यापारियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए एक घरेलू हवाई अड्डा भी है। सभी देशों से विभिन्न उड़ानें यहाँ उतरती हैं। भुवनेश्वर में युवाओं के लिए कई महान शैक्षिक संस्थान बनाए गए हैं और एक आधुनिक शहर के रूप में इस राज्य का विकास किया गया है।

 

भुवनेश्वर के तथ्यों के बारे में

 


राज्य


उड़ीसा


जिला


भुवनेश्वर


जिला मुख्यालय


भुवनेश्वर


तहसील


भुवनेश्वर


अक्षांश देशान्तर


20.29492, 85.824101


क्षेत्रफल


135 किमी 2 (52 वर्ग मील)


2011 के अनुसार जनसंख्या


837, 737


आधिकारिक भाषायें


उड़िया, अंग्रेजी


समय क्षेत्र


आईएसटी (यूटीसी + 5: 30)


एसटीडी कोड


0674


परिवहन


रेल, सड़क, हवाई मार्ग


वाहन पंजीकरण


या-02


खाद्य और भोजन


चावल, मछली करी, माछा झोलो के नाम से ज्ञात, रसगुल्ला, रसाबली, छेना गाजा और छेना पोडा, गुपचुप, कटक-चाट, दही बरा-आलू दम और बरा-घुघुनी, दही-पखल, कोरा-खाई, पीठा, एक तरह का मीठा केक, ब्रेड या डिमसर्दियों के लिए विशेष है।


धर्म


हिंदू, मुस्लिम, अन्य


त्यौहार


मंदिर कार महोत्सव, रथ-यात्रा, शिवरात्रि, दिवाली, गणेश पूजा, नुआखाई और सरस्वती पूजा, ईद, क्रिसमस, आदिवासी मेला, तोशाली राष्ट्रीय शिल्प मेला, राजधानी पुस्तक मेला और खंडगिरी उत्सव आदि।


स्मारक


भास्करेश्वर मंदिर, ब्रह्मेश्वर मंदिर, कपिलेश्वर महादेव मंदिर, लिंगराज मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर, ओबेरॉय होटल, परशुरामेश्वर मंदिर, राजारानी मंदिर, रामेश्वर मंदिर, बैताल देउल (मंदिर)


आकर्षण के स्थान


लिंगराज मंदिर, नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क, उदयगिरि और खंडगिरी गुफाएं, धौली, राजारानी मंदिर आदि।


बाजार


बापूजी नगर, यूनिट 2 और 3 बाजार, अशोक नगर, जनपथ और कटक-पुरी रोड, शहीद नगर, सत्य नगर।


होटल


जिंजर होटल, द क्राउन, होटल ग्रांड सेंट्रल, होटल आर्य पैलेस, होटल पुष्पक, होटल स्वास्ती, होटल एक्सेलेन्शन भुवनेश्वर, एम्पर्स होटल, द न्यू मैरियन, द रॉयल मिडटाउन आदि।


उद्योग


भुवनेश्वर में प्रमुख उद्योग सूचना प्रौद्योगिकी, लौह-इस्पात, हैण्डलूम, उर्वरक, अखबार, चीनी, सीमेंट, फेरो एलॉय, एल्युमिनियम, खनिजऔर वनस्पति आधारित उद्योग।


 विश्वविद्यालय/ कॉलेज


उड़ीसाकृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय, उत्कल संस्कृति विश्वविद्यालय, केआईआईटी विश्वविद्यालय, शिक्षा ओ अनुसन्धान विश्वविद्यालय, कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, हाई टेक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, चिकित्सा और योग संस्थान अस्पताल, रमा देवी महिला कॉलेज, बक्सी जगबन्धु बिद्याधर कॉलेज आईआईटी भुवनेश्वर, इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन टैक्नोलॉजी, भुवनेश्वर, जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमैटिक्स एंड एप्लीकेशन, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टैक्नोलॉजी, इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स, जीव विज्ञान संस्थान, इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मटेरियल्स प्रौद्योगिकी, फ्रेशवॉटर एक्वाकल्चर के सेंट्रल इंस्टीट्यूट, रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर और रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी आदि।