बूंदी के आसपास पर्यटन स्थल


बूंदी के आसपास के पर्यटन स्थल बूंदी के स्थलों में रमणीयता जोड़ते हैं। बूंदी के आसपास के पर्यटन स्थल सैलानियों को इस क्षेत्र के सांस्कृतिक और वास्तुकला के समृद्ध इतिहास को समझने में मदद करते हैं।

आकर्षण
बूंदी के आसपास के पर्यटन स्थलों में रामगढ़, कोटा, झालावाड़ और बीजोलिया शामिल हैं। इन स्थानों का आकर्षण यहां की मानव निर्मित वास्तुकला है। राजस्थानी कारीगरों की जन्मजात शिल्पकला और कौशल आसपास के क्षेत्रों के किलों और महलों में प्रमुख है।

कोटा
कोटा में प्राचीन राजस्थानी संस्कृति और आधुनिक तकनीकी उपलब्धियों का शानदार मिश्रण है। राज महल की दीवारें सोने जडि़त कांच से सजाई गईं हैं। छत पर चांदी के दर्पण का काम किया गया है। यहां शानदार भित्तिचित्र भी देखे जा सकते हैं। कोटा के आधुनिक आकर्षणों में परमाणु उर्जा संयंत्र और पनबिजली संयंत्र भी हैं।

रामगढ़ और बीजोलिया
बूंदी से आसपास के पर्यटन स्थलों में रामगढ़ सबसे लोकप्रिय है। इसका निर्माण पोद्दारों ने किया था। बड़ी संख्या में हवेलियां, मंदिर और छतरियां पोद्दारों के धन और संरक्षण का ठोस सबूत हैं। हिंदू महाकाव्य रामायण के दृश्यों को चित्रित करते भित्ति चित्र यहां की आंतरिक सजावट को बढ़ाते हैं। बीजोलिया के आकर्षण उसके मंदिर हैं।

झालावाड़
प्राकृतिक आकर्षणों में रुचि रखने वाले सैलानियों के लिए झालावाड़ देखने लायक स्थान है। यह जगह मालवा पठार पर स्थित है। इसका चट्टानी लैंडस्केप एक निर्विवाद आकर्षण है। उंचे किले और घने जंगल शानदार पृष्ठभूमि बनाते हैं।

अंतिम संशोधन : जनवरी 29, 2015