चित्तौड़गढ़ संग्रहालय


चित्तौड़गढ़ संग्रहालय को फतेह प्रकाश पैलेस संग्रहालय के नाम से जाना जाता है और यह चित्तौड़गढ़ में जरुर देखे जाने वाली जगह है। चित्तौड़गढ़ के फतेह प्रकाश पैलेस संग्रहालय में कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कलाकृतियां रखी हुई हैं।

1968 में उद्घाटित हुए फतेह प्रकाश पैलेस संग्रहालय में युद्ध के हथियारों का कुछ शानदार संग्रह है जिसमें खंजर, ढाल, तलवार, फरसा, कुल्हाडि़यां, हेलमेट और बख्तर हैं। इलाके की जनजातियों के मिट्टी के माॅडल भी देखे जा सकते हैं। इन माॅडल को पांरपरिक गहने और कपड़े भी पहनाए गए हैं। यहां भगवान गणेश की एक मूर्ति भी है जो 8वीं या 9वीं सदी में बनाई गई है।

फतेह प्रकाश पैलेस संग्रहालय में कुछ महत्वपूर्ण पुरातत्व खोजें और इलाके के हस्तशिल्प भी रखे गए हैं। इस संग्रहालय की आर्ट गैलरी कला प्रेमियों को बहुत लुभाती है। चित्तौड़गढ़ का फतेह प्रकाश पैलेस संग्रहालय शुक्रवार और तय छुट्टियां छोड़कर हर दिन सुबह 10 से शाम 4ः30 तक खुला रहता है। सोमवार को ये जनता के लिए निःशुल्क खुला रहता है।

अंतिम संशोधन : जनवरी 28, 2015