अगरतला शहर का नक्शा

अगरतला शहर का नक्शा

अगरतला शहर का नक्शा
*ऊपर दिया हुआ अगरतला शहर का नक्शा: मुख्य मार्ग, रेलवे मार्ग, हॉस्पिटल, कॉलेज, धार्मिक स्थल तथा अन्य प्रमुख स्थान को दर्शाता है

अगरतला शहर, त्रिपुरा की राजधानी है, जो उत्तर पूर्व में भारत का दूसरा सबसे बड़ा आबादी वाला शहर है। हरोआ नदी के अलावा यह शहर 23° 30 '0 "एन, 91° 30' 0" ई में स्थित है, अगरतला कई लोगों का रहने का घर है, जिनमें से कुछ लोग देश के कई अन्य राज्यों से आकर बसे हैं। शहर में कुछ खूबसूरत जगहें, इमारतें और ऐतिहासिक स्थल हैं। अगरतला का मानचित्र आपको शहर की प्रत्येक जगह का पता लगाने में मदद करने वाला सबसे अच्छा साधन हो सकता है।

 

अगरतला के बारे में

 

अगरतला एक नगरपालिका वाला शहर है, नगरपालिका ने इस शहर में 1872 से काम करना शुरू कर दिया था और तभी से शहर का वास्तविक विकास शुरू हुआ। शहर योजनाबद्ध तरीके से निर्मित है और 1940 से, अगरतला को स्थापित करने के लिए नई सड़कों और इमारतों को बनवाया गया था। शहर की कुछ महत्वपूर्ण इमारतों में सचिवालय, त्रिपुरा विधान सभा, पुलिस मुख्यालय आदि शामिल हैं।

 

धार्मिक इमारतें

 

जैसा कि आप मानचित्र में देख सकते हैं, अगरतला में बहुत से धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल हैं। यद्यपि हिंदू धर्म इस जगह का मुख्य धर्म है, फिर भी यहाँ अन्य धर्म जैसे इस्लाम धर्म, बौद्ध धर्म और ईसाई धर्म का भी विशेष स्थान है। यही कारण है कि इस शहर में बहुत से मंदिर, चर्च, मस्जिद और मठ हैं, जिनमें से कुछ 150 से 200 वर्ष पुराने हैं। कुछ प्रसिद्ध धार्मिक संस्थानों में बुद्ध मंदिर, मदर टेरेसा आश्रम, रामकृष्ण आश्रम विद्यामंदिर के साथ कई अन्य जगहें भी शामिल हैं। शहर में एक सार्वभौमिक प्रार्थना घर है, जहाँ किसी भी धर्म के लोग आकर प्रार्थना कर सकते हैं।

 

शिक्षण संस्थान

 

अगरतला पूर्ण रुप से विकसित शहर और त्रिपुरा राज्य की राजधानी है, यह कई शैक्षणिक संस्थानों का केंद्र है और जिन्हें यहाँ दिए गए मानचित्र में आसानी से देखा जा सकता है। शहर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों में बीएड कॉलेज, हिंदी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, राम नगर विद्यालय, विजय कुमार स्कूल, एमटीबी गर्ल्स स्कूल, वाणी विद्यापीठ, सरकारी महिला कॉलेज, सरकारी लॉ कॉलेज के साथ कई अन्य विद्यालय भी शामिल हैं।

 

परिवहन

 

यहाँ पर कई ऐसी चीजें है, जो अगरतला को पर्यटकों के लिए आकर्षित बनाती हैं, उनमें से एक मुख्य यहाँ की परिवहन सुविधा है। शहर का अपना हवाई अड्डा है और अगरतला हवाई अड्डे के लिए भारत के कई अन्य शहरों से सीधी उड़ानें भरी जाती हैं। शहर में एक बहुत ही प्रसिद्ध और व्यस्त रेलवे स्टेशन भी है, जो अगरतला को देश के सभी प्रमुख शहरों से जोड़ती है। अगरतला शहर का अन्तर्वर्ती (इंटरसिटी) परिवहन भी बहुत अच्छी तरह से नियोजित किया गया है। शहर की सभी स्थानों की सड़क जैसे कि वीआईपी रोड, प्रगति रोड, अखुरा रोड और अन्य सड़कें सीधे स्थापित नेटवर्क द्वारा जुड़ी हुई हैं। इसके अतिरिक्त, अगरतला शहर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 44 के रुप में राष्ट्रीय राजमार्ग से भी जुड़ा हुआ है। अगरतला शहर की बसें और अन्य परिवहन पूरे दिन शहर में चलते हैं। अगरतला आर्थिक रूप से पर्यटकों के लिए इन सुविधाओं को बनाए रखने में काफी मजबूत है। शहर में कुछ महत्वपूर्ण जगहों में हरीश कॉलोनी, अभय नगर, राम नगर, मणिपुरी बस्ती, बनमलीपुर और शिव नगर भी शामिल हैं।

 

यदि आप छुट्टी के दिनों में इस शहर की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपको निश्चित रूप से अगरतला के मानचित्र की आवश्यकता पड़ेगी। कई स्थानों और सड़कों के साथ अगरतला बहुत बड़ा शहर है। यदि आप इस शहर में भटकना नहीं चाहते हैं और अपनी यात्रा का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपके लिए अगरतला का सही मानचित्र बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऑनलाइन मानचित्र निश्चित रूप से आपकी सहायता करने जा रहे हैं, अगर आपको मालूम हो कि इन मानचित्रों को कहाँ से देखना है।