नोएडा शहर का नक्शा

नोएडा शहर का नक्शा

नोएडा शहर का नक्शा
* ऊपर दिया हुआ नोएडा शहर का नक्शा (मानचित्र) राष्ट्रीय राजमार्ग, सड़क, रेलवे, नदी, तथा शहर के प्रमुख स्थानों को दर्शाता है

न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण को नोएडा के रूप में भी जाना जाता है और इसका न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण प्रबंधन द्वारा ध्यान रखा जाता है। 17 अप्रैल 1976 को नोएडा का प्रशासन अस्तित्व में आया था।

 

17 अप्रैल को, नोएडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में आपातकाल के दौरान, वर्ष 1975-1977 में इसे शहरीकरण को प्रेरित करने लिए स्थापित किया गया था। नोएडा शहर का उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास क्षेत्र अधिनियम के तहत गठन किया गया है। नोएडा में एक फिल्म सिटी भी है, जिसमें कई मीडिया-संबंधित कंपनियाँ मौजूद हैं।

 

नोएडा उत्तर प्रदेश राज्य के गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित है। दिल्ली और नोएडा के बीच की दूरी दक्षिण-पूर्व से करीब 20 किलोमीटर है। नोएडा और जिले का मुख्यालय ग्रेटर नोएडा जो उत्तर-पश्चिम में स्थित है, के बीच की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। नोएडा और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, जो उत्तर-पश्चिम में हैं, के बीच की दूरी लगभग 457 किमी है। नोएडा पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम से यमुना नदी, उत्तर और उत्तर-पश्चिम में दिल्ली शहर और उत्तर-पूर्व और पूर्व से गाजियाबाद और दिल्ली के शहरों तथा उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व से हिंडन नदी से घिरा हुआ है। नोएडा यमुना नदी के जलग्रहण क्षेत्र के अंतर्गत आता है और यह एक पुरानी नदी के तट पर स्थित है। यह शहर दोमट मिट्टी की विशेषताओं के साथ समृद्ध माना जाता है।

 

जिले का प्रशासनिक मुख्यालय ग्रेटर नोएडा में है, जो पास ही में है। हालांकि, जिले का जिला मजिस्ट्रेट (डीएम), जो उच्चतम सरकारी अधिकारी है, का ठिकाना नोएडा में ही है। गौतम बुद्ध नगर लोकसभा और विधानसभा, जो राज्य विधानसभा है का निर्वाचन क्षेत्र नोएडा में है। भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नोएडा, 17 वें स्थान पर है। जबकि भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुड़गांव और फरीदाबाद क्रमशः 87 वें स्थान पर है। जब स्वच्छता की बात आती है, तो उसमें यह शहर 237 वें स्थान पर है।

 

गर्मियों के दौरान, नोएडा की जलवायु मार्च से जून तक बहुत गर्म रहती है। इस शहर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहता है। मानसून के दौरान, यहाँ की जलवायु मध्य जून से मध्य सितंबर तक बहुत गर्म और आर्द्र रहती है। हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं से नोएडा की शीतलता भरी सर्दियों को चिह्नित किया जाता है। सर्दियों के समय के दौरान, यहाँ का तापमान 3 डिग्री से लगाकर 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सर्दियों के समय में नोएडा को धुंध और कोहरे के साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।यह शहर ज्यादातर जनवरी में घने कोहरे से ढका रहता है, जिससे सड़कों पर धुंध छाई रहती है।

 

नोएडा में भी दिल्ली मेट्रो की सुविधा, दिल्ली से सिटी सेंटर और वैशाली तक है। राष्ट्रमंडल खेलों के कारण नोएडा में मेट्रो सेवा का शुशारंभ 12 नवंबर 2009 को हुआ था। आगे भी नोएडा में मेट्रो का विस्तार होगा और इसके तहत ग्रेटर नोएडा को भी कवर किया जाएगा।

 

नोएडा के तीन महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे- डीएनडी फ्लाईवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे हैं। डीएनडी फ्लाईवे दिल्ली और नोएडा से जुड़ा हुआ है और इसे कार्यालय जाने वालों द्वारा अत्यधिक पसंद किया जाता है। यमुना एक्सप्रेसवे आगरा को मथुरा से नोएडा तक जोड़ता है। हाल ही में, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के आसन्न क्षेत्र में बहुत से आवासीय विकास हो रहे हैं। शहर में भारी तादात मेंडीटीसी, यूपीएसआरटीसी और निजी बसें हैं। लोग कम-दूरी की यात्रा के लिए ऑटो-रिक्शा, साइकिल रिक्शा या टैक्सी का चुनाव कर सकते हैं। हालांकि, नोएडा में सीधा रेल संपर्क नहीं है। फिर भी आस-पास के इलाकों के आनंद विहार और गाजियाबाद जैसे रेलवे स्टेशनों तक आसानी से पहुँचा जा सकता है।

अंतिम संशोधन : जुलाई 24, 2018