गजनेर वन्यजीव अभयारण्य, बीकानेर

गजनेर वन्यजीव अभयारण्य बीकानेर के सबसे प्रमुख यात्रा आकर्षणों में से एक है। यह वन्यजीव अभयारण्य शहर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली जगहों में से एक है। पहले के समय में गजनेर वन्यजीव अभयारण्य शिकार करने के लिए बीकानेर के महाराजा की पसंदीदा जगह हुआ करता था। यहीं पर महाराजा ने बड़ी संख्या में जंगली जानवरों का शिकार किया था। गजनेर वन्यजीव अभयारण्य का इस्तेमाल अब जंगली जानवरों के संरक्षण के लिए होता है।

बीकानेर के गजनेर वन्यजीव अभयारण्य में जंगली जानवरों की कई प्रसिद्ध प्रजातियां हैं जिनमें हिरण, नील गाय, जंगली पक्षी, मृग, काला हिरण, चिंकारा, जंगली सूअर और रेगिस्तान की लोमडि़यां हैं। देश के कई हिस्सों से लोग इस जगह वन्य जीवन की झलक पाने के लिए आते हैं।

बीकानेर के गजनेर वन्यजीव अभयारण्य के अंदर एक झील भी है। यह झील इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ाती है। गर्मियों में बड़ी संख्या में जंगली जानवर इस झील में पानी की तलाश में आते हैं। गर्मियों में जंगली जानवरों को राहत देने के अलावा गजनेर वन्यजीव अभयारण्य की यह झील सर्दियों में कई पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। वह सैलानी जो प्रकृति प्रेमी हैं उनके लिए गजनेर वन्यजीव अभयारण्य यात्रा करने का आदर्श स्थान है।

प्रकृति प्रेमियों को एक मर्तबा गजनेर वन्यजीव अभयारण्य की यात्रा करना चाहिए क्योंकि यहां कई तरह का वन्यजीवन, विभिन्न जानवर और पक्षी मिलते हैं।

अंतिम संशोधन : दिसंबर 30, 2014