गंगा सिंह संग्रहालय

राजस्थान के मशहूर शहर बीकानेर में स्थित गंगा सिंह संग्रहालय सबसे महत्वपूर्ण संग्रहालयों में से एक है। बीकानेर घूमने के दौरान सैलानियों के लिए सभी संग्रहालयों में इसका महत्व सबसे ज्यादा है।

इस जिले में आने वाले सैलानियों के बीच गंगा सिंह संग्रहालय अपनी पुरातात्विक वस्तुओं के संग्रहण के कारण बहुत लोकप्रिय है। माना जाता है कि यह सामान हड़प्पा काल और गुप्त काल के शुरुआती समय का है। पुरातत्वविदों के अनुसार यह सब वस्तुएं भारत के इतिहास के अंधेरे हिस्सों पर रोशनी डालती हैं।

बीकानेर में गंगा सिंह संग्रहालय के लोकप्रिय होने का एक कारण यह भी है कि संग्रहालय के अलग अलग हिस्सों में ऐतिहासिक महत्व की कई वस्तुएं हैं। संग्रहालय की सबसे महत्वपूर्ण वस्तुओं में कई तरह के शिल्प और चित्र हैं। गंगा सिंह संग्रहालय में प्रदर्शित पाॅटरी और टेराकोटा का सामान देखने लायक है। इस संग्रहालय में कई कालीन भी प्रदर्शित किए गए हैं जिनमें बहुत कलात्मकता झलकती है।

गंगा सिंह संग्रहालय में जो सबसे खास वस्तुएं प्रदर्शित हैं उनमें राजपूतों द्वारा इस्तेमाल होने वाले हथियार हैं। इन सारी वस्तुओं का संग्रह देखने वालों को ऐतिहासिक महत्व की वस्तुएं करीब से देखने का अवसर देता है। गंगा सिंह संग्रहालय शुक्रवार और सार्वजनिक छुट्टियां छोड़कर सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 तक खुला रहता है।

खासतौर पर वे लोग जो पुरातत्व क्षेत्र में रुचि रखते हैं, उन्हें बीकानेर का गंगा सिंह संग्रहालय बहुत आकर्षक लगता है। बीकानेर के गंगा सिंह संग्रहालय को इस जिले के सभी संग्रहालयों में से महत्वपूर्ण कहा जाता है।

अंतिम संशोधन : दिसंबर 30, 2014