प्राचीन संग्रहालय

राजस्थान के बीकानेर शहर में मौजूद सभी संग्रहालयों में से प्राचीन संग्रहालय सबसे पुराना है। यह प्राचीन संग्रहालय भारत की ऐतिहासिक वंशावली की गवाही देता है।

प्राचीन संग्रहालय की स्थापना महाराजा की बेटी ने की थी। इस संग्रहालय को सन् 2000 में स्थापित किया गया था। कला और शिल्प में रुचि रखने वालों के लिए बीकानेर के प्राचीन संग्रहालय का बहुत महत्व है। अलग अलग तरह के कलाकार इस जगह आकर अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन करते हैं। इस प्राचीन संग्रहालय में ऐसी कई वस्तुएं हैं जो इस देश की प्रचलित परंपराओं की याद दिलाती हैं।

बीकानेर के प्राचीन संग्रहालय में प्रदर्शित वस्तुओं में शाही दौर में पहने जाने वाले परिधान सबसे लोकप्रिय हैं। संग्रहालय की अन्य कीमती संपत्ति में कई सजावटी सामान और यूरोपीय स्टाइल के कट ग्लास, वाइन ग्लास, क्राॅकरी और कटलरी हैं।

बीकानेर के प्राचीन संग्रहालय में लकड़ी से बना कुछ फर्नीचर भी प्रदर्शित किया गया है। इस फर्नीचर में लकड़ी पर बहुत बारीक डिजाइन की नक्काशी है। भारत की कलात्मक समृद्धि का अनुभव कराते कुछ कंबल और कालीन भी देखने का मौका यहां दर्शकों को मिलता है। इस संग्रहालय में प्रदर्शित कुछ चित्र भी यहां के खास आकर्षणों में से एक हैं।

बीकानेर के प्राचीन संग्रहालय की स्थापना के पीछे लक्ष्य था कि बीकानेर के आकर्षक इतिहास को संजोया जा सके। प्राचीन संग्रहालय में आने के लिए आपको बीकानेर तक की यात्रा करनी होगी जो कि परिवहन के किसी भी साधन से बहुत आसानी से मुमकिन है।

अंतिम संशोधन : दिसंबर 30, 2014