सादुल संग्रहालय

बीकानेर के मशहूर संग्रहालयों में से एक सादुल संग्रहालय है, और पूरे राजस्थान में यह सबसे अनूठा है। आमतौर पर इस संग्रहालय को ऐसे दर्शक देखने आते हैं जो इस जगह की आकर्षक ऐतिहासिक इमारतों की झलक देखने शहर में आते हैं।

वह सैलानी जिन्हें वन्यजीवन में खास रुचि है वो सादुल संग्रहालय में आने का मौका नहीं गवांते हैं। यहां वन्यजीवन से जुड़े कई स्मृति चिन्ह हैं जिनमें कुछ तस्वीरें भी शामिल हैं। वो सैलानी जिन्हें भारत के इतिहास में खास रूचि है, उन्हें सादुल संग्रहालय जरुर जाना चाहिए क्योंकि यहां ऐतिहासिक महत्व की बहुत सी वस्तुएं सहेज कर रखी गईं हैं।

बीकानेर के सादुल संग्रहालय में रखे गए सबसे मशहूर सामानों में कुछ जाॅर्जियाई चित्र हैं। इस संग्रहालय का दौरा करके आप महाराजा की कला के क्षेत्र में रुचि समझ सकते हैं। यदि कोई महाराजा के जीवन के बारे में ज्यादा जानना चाहे तो सादुल संग्रहालय आना एक सही फैसला है। यहां रखी वस्तुओं में बिजली से चलने वाला टूथब्रश, एक पासपोर्ट और एक कैमरा भी है।

बीकानेर का सादुल संग्रहालय ऐतिहासिक लालगढ़ महल के परिसर में स्थित है जो कि इस क्षेत्र के कुछ सबसे मशहूर महलों में से एक है। इस महल की पहली मंजिल का इस्तेमाल संग्रहालय बनाने में किया गया है। लालगढ़ पैलेस का एक हिस्सा अब एक मशहूर होटल में तब्दील हो चुका है। होटल से नजदीकी सादुल संग्रहालय की लोकप्रियता को और बढ़ाती है।

अंतिम संशोधन : दिसंबर 30, 2014