बूंदी में देखने योग्य स्थान

बूंदी में देखने योग्य स्थल
बूंदी में देखने योग्य स्थानों में मध्ययुगीन किले, मंदिर, हवेलियां और भव्य महल शामिल हैं। शांत वातावरण और अद्भुत परिदृश्य के कारण सैलानियों को बूंदी की यात्रा बहुत पसंद आती है। बूंदी एक बड़े पहाड़ की तलहटी में बसा है, जिसके मध्य में खूबसूरत झील है।

बूंदी का मुख्य आकर्षण सबसे प्रभावशाली तारागढ़ किला है। इस किले का निर्माण 14वीं सदी में हुआ था। सैलानी किले के अंदर भीम बुर्ज नाम की एक बड़ी प्राचीर भी देख सकते हैं। यहां एक तोप और एक बड़ा जलाशय भी देखा जा सकता है। इस जलाशय का निर्माण चट्टान के एक ही टुकड़े से हुआ है।

तारागढ़ किले के पास स्थित बूंदी महल भी आकर्षण की एक और जगह है। भारतीय शाही युग को दर्शाते बहुत सुंदर कुछ भित्ति चित्र भी देखे जा सकते हैं।

बूंदी बड़ी संख्या में मौजूद अपने सीढ़ीदार कुंओ यानि बावडि़यों के लिए भी प्रसिद्ध है। आज तक जो बावडि़यां सहेज कर रखी गई हैं वो नगर सागर कुंड, रानीजी की बावड़ी और नवल सागर हैं।

एक प्रमुख आकर्षण भगवान वरुण का नवल सागर झील में आधा डूबा हुआ मंदिर है। जो सैलानी यह मंदिर देखना चाहते हैं उन्हें नाव से जाना जरुरी है।

बूंदी में देखने के स्थान

बीजोलिया
बूंदी से बीजोलिया का भ्रमण प्राचीन बीजोलिया किले और उसके अंदर बसे शहर से यादगार बन जाता है। बीजोलिया बूंदी से 50 किलोमीटर दूर है। यह बूंदी से सड़क और रेल के जरिए जुड़ा है। खुद के वाहन से यात्रा कर रहे सैलानियों को बूंदी चित्तौड़गढ़ सड़क से यात्रा करना होती है।

ब्रज भूषण की हवेली
ब्रज भूषण की हवेली राजस्थान के बूंदी में एक सुंदर होटल है। इस होटल में कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसमें रेस्त्रां से लेकर पिकअप सुविधा तक शामिल है। यह लोकप्रिय होटल बूंदी शहर के मध्य में स्थित है।

चैरासी खम्भों की छतरी
चैरासी खम्भों की छतरी राजस्थान में बूंदी के मुख्य आकर्षणों में से एक है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है इस इमारत में 84 खंभे हैं जो कि पूरे स्मारक को सहारा देते हैं। यह विशाल स्मारक बूंदी के दक्षिण में स्थित है। मशहूर राजपूत राव अनिरुद्ध सिंह ने इस मंडप को 17वीं सदी में बनाया था।

धबाई कुंड
बूंदी के धबाई कुंड को राजस्थान का सबसे बड़ा कुंड माना जाता है। यह शहर का सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा देखा जाने वाला स्थान है। यह कुंड दरअसल शाही राजपूत राजाओं द्वारा बनवाए गहरे कुंए होते हैं।

जैत सागर झील
जैत सागर झील राजस्थान के बूंदी शहर से किया जाना वाला सबसेे लोकप्रिय भ्रमण है। बूंदी, राजस्थान का सबसे कम घूमा जाने वाला शहर है। शहर में कई आकर्षक स्थान हैं, जो यहां की सृमद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दिखाते हैं। शहर के आकर्षणों के अलावा बूंदी के पास कई स्थान हैं जो छोटे से भ्रमण में देखे जा सकते हैं।

झालावाड़
बूंदी से झालावाड़ तक का सफर दक्षिण-पूर्वी राजस्थानी इलाके की प्राकृतिक खूबसूरती से यादगार बन जाता है। झालावाड़ के दूसरे आकर्षणों में शानदार ऐतिहासिक किले और शासकीय संग्रहालय हैं।

नवल सागर झील
राजस्थान के बूंदी में नवल सागर झील एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण है। इस कृत्रिम झील को तारागढ़ किले से भी देखा जा सकता है जो कि बूंदी का एक और आकर्षण है। बूंदी मुख्य तौर पर अपने किलों और महलों के लिए मशहूर है, जो इस शहर की समृद्ध परंपरा और संस्कृति के सबूत हैं।

रानीजी की बावड़ी
बूंदी राजस्थान का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर है जो कि अपने विशान किलों, महलों और बावडि़यों के लिए जाना जाता है। रानीजी की बावड़ी भी बूंदी की ऐसी ही एक आकर्षक जगह है। यह राजस्थान की सबसे शानदार बावडि़यों में से एक मानी जाती है।

रतन दौलत
राजस्थान के छोटे लेकिन सुरुचिपूर्ण शहर मेें रतन दौलत एक प्रमुख आकर्षक स्थल है। बूंदी का यह विशाल स्मारक महान राजपूत राजाओं के शौर्य और उपलब्धियों की गवाही देता है। राजा राव रतन सिंह जो कि एक बहादुर और महान राजपूत राजा थे, उन्होंने रतन दौलत का बूंदी में निर्माण करवाया था।

बूंदी के आसपास पर्यटन स्थल
बूंदी के आसपास के पर्यटन स्थल बूंदी के स्थलों में रमणीयता जोड़ते हैं। बूंदी के आसपास के पर्यटन स्थल सैलानियों को इस क्षेत्र के सांस्कृतिक और वास्तुकला के समृद्ध इतिहास को समझने में मदद करते हैं।

अंतिम संशोधन : जनवरी 28, 2015