चंडीगढ़ का नक्शा (मानचित्र)

चंडीगढ़ का नक्शा (मानचित्र)

चंडीगढ़ का नक्शा (मानचित्र)
* ऊपर दिया हुआ चंडीगढ़ का नक्शा (मानचित्र) जिला, प्रमुख सड़कें, रेलवे, राज्य सीमा, जिला सीमा, राज्य मुख्यालय दर्शाता है|

चंडीगढ़ भारत का केंद्र शासित प्रदेश है, जो पंजाब और हरियाणा राज्यों की राजधानी के रूप में कार्य करता है। यह शहर स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से भारत का पहला योजनाबद्ध शहर होने के कारण लोकप्रिय है। फ्रांस में जन्में स्विस वास्तुकार ली कार्बुज़िए द्वारा यह शहर डिजाइन किया गया था और यह शहर अपने शहरी डिजाइन के लिए अच्छी तरह से जाना जाता है। चंडीगढ़ नाम का अर्थ है "चंडी का किला" और इस शहर का नाम चंडीगढ़, प्राचीन चंडी मंदिर की देवी चंडी के नाम पर रखागया है।राष्ट्रीय सरकार के एक अध्ययन द्वारा चंडीगढ़ को वर्ष2010 में भारत का सबसे साफ-सुथरा शहर भी बताया गया था।

 

चंडीगढ़ का प्रशासन: चंडीगढ़ का प्रशासनिक नियंत्रण, गृह मंत्रालय के अधीन है। चंडीगढ़ में सामान्य प्रशासन के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा से संबंधित एक डिप्टी कमिश्नर उत्तरदायी है।इस क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिएभारतीय पुलिस सेवा का एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकजिम्मेदार है। भारतीय वन सेवा का एक अधिकारी डिप्टी कंजरवेटर,वन और वन्य जीवों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। चंडीगढ़ में प्रदूषण नियंत्रण के लिए चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य सचिव जिम्मेदार है।

 

चंडीगढ़ में पर्यटन: चंडीगढ़ भारत के सबसे सुव्यवस्थित शहरों में से एक है और इस शहर में बहुत ही दिलचस्प पर्यटक आकर्षण हैं।नेक चंद द्वारा निर्मित द रॉक गार्डन चंडीगढ़ के कुछ लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों मेंसे एक है, यह एक ऐसा उद्यान है, जिसमें कला प्रवीणतासुशोभित है।यह गार्डेन शहरी कचरेजैसे सिरामिक, प्लास्टिक बोतलों,पुरानी चूड़ियों तथा टाइल्स इत्यादि से निर्मित है। चंडीगढ़ के अन्य दिलचस्प स्थानों मेंओपन हैंड मॉन्यूमेंट, कैपिटल कॉम्प्लेक्स, द रोज गार्डन और सुखना झील आदि शामिल हैं।

 

चंडीगढ़ के बारे में जानने योग्य तथ्य

&nbsp

  

शहर का नाम

चंडीगढ़

राज्य

चंडीगढ़

जिला

चंडीगढ़

जिला मुख्यालय

चंडीगढ़

तहसील/तालुक

चंडीगढ़

वार्ड

26

अक्षांश देशान्तर

30.733408, 76.779799

क्षेत्रफल

114 किमे2 (44 वर्ग मील)

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या

10,54,686

आधिकारिक भाषाएं

हिंदी, अंग्रेजी

हवाई अड्डा

चंडीगढ़ हवाई अड्डा

रेलवे स्टेशन

चंडीगढ़ (सीडीजी), चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन

पर्यटकों के आकर्षण

लैजर वैली, रॉक गार्डन, सुखना झील, ओपन हैंड मॉन्यूमेंट, कैपिटल कॉम्प्लेक्स

आसपास के पर्यटक आकर्षण

कसौली, चैल, सोलन, शिमला

लिंग अनुपात

818/1000

समय क्षेत्र

आईएसटी (यूटीसी+5:30)

एसटीडी कोड

0172

परिवहन

वायुमार्ग, सड़क मार्ग, रेलवे, कार, स्थानीय परिवहन

वाहन पंजीकरण

सीएच -01 से सीएच -04

खाद्य और भोजन

 

मक्के दी रोटी, सरसों का साग, दाल मखनी, कढ़ी, पंजाबी छोले, पालक पनीर, भरे हुए वनस्पति पंजाबी पराठा, बैंगन द भुर्ता, तंदूरी चिकन, बटर चिकन, भुना गोश्त, कबाब, अमृतसरी मछली, तंदूरी मछली, मछली टिक्का, चिकन बिरयानी, भेड़ की बिरयानी,कीमा नान, रेशमी टिक्का, मलाई टिक्काऔर सुअर के  मांस का अचार, पंजाबी लच्छा पराठा, चिकन टिक्का, अमृतसरी मछली, तैयार किए गए तंदूर,  नान, तंदूरीरोटी, कुल्चा, लच्छा पराठा, फुलका या चपाती, आलू पराठा, मूली पराठा, पूरीऔर भटूरा, दूध और दूध से बने उत्पाद - दही, छाछ, और लस्सी आदि।

 

धर्म

सिख, हिंदू, ईसाई और मुस्लिम

त्यौहार

 

बैसाखी त्यौहार, लोहड़ी, होला मोहल्ला, गुरू पर्व, भैया दूज (टिक्का), उद्यान महोत्सव, आम महोत्सव, क्रायसेंथेमम्स शो, तीज महोत्सव, अप्रैल फूल दिवस, चंडीगढ़ कार्निवल, प्लाजा कार्निवल, करवा चौथ, दशहरा, दिवाली, रक्षा बंधन आदि।

 

स्मारक

ओपन हैंड मॉन्यूमेंट, कैपिटल कॉम्प्लेक्स, शहीदों का स्मारक,टावर ऑफ़ शैडोज़, जियोमेट्रिक हिल

रुचि के स्थान

रॉक गार्डन, सुखना झील, गवर्मेंट म्यूजियम और आर्ट गैलरी, जाकिर हुसैन रोज गार्डन,छतबीर चिड़ियाघर, शंकर अन्तर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय, ओपन हैंड मॉन्यूमेंट, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम,चंडीगढ़ गोल्फ क्लब, शांति कुंज आदि।

 

बाजार

सेक्टर 17 मार्केट, सेक्टर 22-डी मार्केट, सेक्टर 15, सेक्टर 14,17,19 और सेक्टर 22: पुस्तक भंडार, सेक्टर 7और सेक्टर 34: फर्नीचर की दुकानें, सेक्टर 17, 22 और सेक्टर 9: गारमेंट स्टोर, जूते की दुकानें और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानें, सेक्टर 28 और सेक्टर 21: ऑटोमोबाइल सेंटर, सेक्टर 7, 18 औरसेक्टर 22: हार्डवेयर की दुकानें और मॉल- एलांते मॉल, सिटी एम्पोरियम मॉल, डीएलएफ सिटी सेंटर आदि।

होटल

होटल राजश्री,अमर होटल, दटॉय, केसी होटल एंड स्पा,लेमन ट्री होटल,होटल सोलितैरे, द ललित,होमेटेल चण्डीगढ़,द फर्स्ट होटल,होटल मोनार्क,द गौर, होटल एबस - 17, होटल कामा, जेडब्ल्यू मैरियट होटल, पल्लवी वेस्ट, पार्क प्लाजा चंडीगढ़, रीजेंटा सेंट्रल - अशोक, वेलकम होटल बेल्ला विस्टा आदि।

उद्योग

कागज निर्माण, मूल धातु, मिश्र और मशीनरी, खाद्य उत्पाद, सेनेटरी वेयर, वाहनों के कलपुर्जे, मशीन टूल्स, फार्मास्यूटिकल और इलेक्ट्रिकल उपकरण, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, (एफआईसीसीआई) पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) आदि। इसके अलावा चंडीगढ़ प्रशासन सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग के संवर्धन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है,जिसमें प्रमुख भारतीय कंपनियों और बहुराष्ट्रीय निगम जैसे क्वार्क, इंफोसिस, डेल, आईबीएम, टेक महिंद्रा आदि शामिल हैं।

यूनिवर्सिटी या कॉलेज

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी कॉलेज (सीसीईटी), पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, डीएवी कॉलेज,बिजनेस स्कूल पंजाब यूनिवर्सिटी,गोस्वामी गणेश दत्ता सनातन धर्म कॉलेज, चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान,चितकारा विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय का कानून विभाग, चितकारा इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, श्री सुखमनी इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, आर्यन ग्रुप ऑफ कॉलेज (एजीसी) आदि।

 

उल्लेखनीय लोग

किरण खेर-भारतीय अभिनेत्री और थियेटर कलाकार, युवराज सिंह-भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, जीव मिलखा सिंह- प्रोफेशनल गोल्फर,कुलराज रंधावा- पंजाबी फिल्म अभिनेत्री, आयुष्मान खुराना- भारतीय फिल्म अभिनेता, यामी गौतम -भारतीय फिल्म अभिनेत्री, सुरवीन चावला- पंजाबी फिल्म अभिनेत्री, गुल पनाग-भारतीय फिल्म अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता, कपिल देव- पूर्व भारतीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, अभिनव बिंद्रा-ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, रमेश कुमार निभोरिया- यूके केअश्देन पुरस्कारविजेता, नीरजा भनोट-फ्लाइट अटेंडेंट और मॉडल।