नासिक शहर का नक्शा

नासिक शहर का नक्शा (मानचित्र)

नासिक शहर का नक्शा

नासिक, जिसे स्पष्टवर्तनी में भी नासिक कहा जाता है, यह शहर भारत में महाराष्ट्र के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह शहर मुंबई से लगभग 160 किलोमीटर और पुणे से 210 किमी की दूरी पर स्थित है। यह शहर नासिक जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है और इस शहर को "भारत की शराब की राजधानी" के रूप में भी जाना जाता है। नासिक शहर का कुल क्षेत्रफल 264.23 वर्ग किमी है। यह मुंबई और पुणे के बाद महाराष्ट्र का तीसरा सबसे बड़ा औद्योगिक शहर है। यह शहर 600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और इस शहर के विभिन्न भागों के माध्यम से गोदावरी नदी बहती है।

 

यह शहर मुंबई महानगर और पुणे के बाद महाराष्ट्र का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। इस शहर की मार्च से मध्य जून तक की जलवायु अर्द्धशुष्क होती है और जून से सितंबर तक का मौसम मानसून का होता है और नवंबर से फरवरी तक हल्की शुष्क सर्दियाँ रहती है। यहाँ का कभी-कभी शर्दियों में तापमान गिर भी जाता है। हालांकि औद्योगिकीकरण और वनों की कटाई के चलते हाल के वर्षों में तापमान में वृद्धि और वर्षा में कमी देखी गई है। रहने की दृष्टि से यह एक बेहतर शहर है, क्योंकि यह महाराष्ट्र के कम प्रदूषित शहरों में से एक है।

 

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, नासिक की आबादी 14,86,973 है। जिसमें 54 प्रतिशत पुरुष और 46 प्रतिशत महिलाएं हैं। शहर की औसत साक्षरता दर 74 प्रतिशत है। पिछले कुछ वर्षों में, नासिक की आबादी और क्षेत्र दोनों में वृद्धि हुई है, इसलिए निकटवर्ती गाँवों और कस्बों को नासिक शहरी समूह में शामिल किया गया है। उन जगहों में देओलाली छावनी, नासिक रोड, एक लहरे, म्हसरूल, पिंपलगाँव बहुला, अदगाँव, मखमलाबाद, उपनगर और सोमेश्वर शामिल हैं।

 

नासिक में ऐतिहासिक महत्व की उल्लेखनीय संरचनाएं सभी तरफ फैली हुई हैं। यह शहर भारत के हिंदुओं का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह कुंभ मेले के रूप में दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समारोहों का अनुष्ठान करने वाले शहरों में से एक है। कुंभ मेला बारह साल में एक बार लगता है। नासिक में भक्त और पर्यटकों द्वारा यात्रा किए जाने वाले कई मंदिर हैं और नासिक में देखने योग्य बहुत सारे पर्यटक आकर्षण और महत्वपूर्ण स्थान हैं। पांडवलेनी गुफाएं, न्यूमिस्मेटिक्स संग्रहालय, दूधसागर जलप्रपात आदि नासिक के लोकप्रिय स्थानों में से एक हैं।

 

नासिक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 3 और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 50 के साथ मुंबई से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। ये दो बड़े राजमार्ग शहर की अन्य सड़कों से जुड़े हुए हैं। यह शहर राज्य के राजमार्गों द्वारा कई अन्य राज्यों और शहरों के साथ भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटर नासिक के आस-पास विभिन्न गाँवों, कस्बों और शहरों में नियमित बस सेवा संचालित करते हैं। शहर में टैक्सी और किराए की गाड़ियों की सेवाएं भी आसानी से उपलब्ध है।

 

नासिक रोड रेलवे स्टेशन शहर के केंद्र से लगभग 11 किमी की दूरी पर है। राज्य और देश के बड़े शहरों से यात्री आसानी से नासिक पहुँच सकते है। दैनिक इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें मुंबई को नासिक से जोड़ती है। नासिक में दो हवाईअड्डे हैं। गांधीनगर हवाई अड्डा एक फ्लाइंग स्कूल है, लेकिन यह घरेलू उड़ानों का संचालन करता है और ओजर हवाई अड्डा एक वाणिज्यिक उड़ान प्रमाणन के साथ एक रक्षा हवाई अड्डा है।