मदुरै शहर का नक्शा

मदुरै शहर का नक्शा

मदुरै शहर का नक्शा
*ऊपर दिया हुआ मदुरै शहर का मानचित्र सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों, रेलवे, सड़कों, अस्पतालों, होटलों आदि को दर्शाता है

मदुरै, तमिलनाडु का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। मदुरै शहर में अनेक भव्य मंदिर स्थापित हैं जिनके कारण इसे दक्षिण भारत का टेंपल सिटी कहा जाता है। वैगई नदी के तट पर स्थित मदुरै शहर में पांडव राजवंशों का शासन रहा है। 2001 में की गयी भारतीय जनगणना के अनुसार, प्रशासनिक राजधानी मदुरै जिले की कुल आबादी 922,913 है।

 

मदुरै शहर का नक्शा भारत रत्न प्राप्त एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी और इलैयराजा जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों के शहर में पर्यटकों को रास्ता दिखाता है। इस शहर का नक्शा शहर के अनेक प्रसिद्ध स्थलों, होटलों, प्रमुख सड़कों, रेलवे नेटवर्कों तथा मदुरै के अनेक शैक्षणिक संस्थानों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।

 

मदुरै में आकर्षक स्थान

 

मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर

 

मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर, भारत में सबसे बड़े मंदिरों में से एक माना जाता है। मूल मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर का निर्माण पांड्या राजाकुल से करन द्वारा करवाया गया था,परन्तु इस वर्तमान मंदिर का पुनर्निर्माण तिरुमलई नायक के द्वारा करवाया गया था। इस मंदिर में हजार स्तंभ मौजूद हैं इसलिए विश्व में यह मंदिर हजार स्तंभों के लिए प्रसिद्ध है। इस मन्दिर की वास्तुशिल्प व अभियांत्रिक को एक आश्चर्यचकित कर देने वाला चमत्कार कहा जाता है।

 

तिरुमलई नायक पैलेस

 

इंडो-सरैसेनिक शैली में निर्मित, यह राष्ट्रीय स्मारक आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसकी छत और गुंबदों पर की गई नक्काशी वास्तव में अद्भुत लगती है।

 

थिरुपरंकुन्द्रम

 

सभी धर्मों के भक्तों को आकर्षित करने वाला यह मंदिर समय के साथ धार्मिक सद्भाव का प्रतीक बन गया है। यह एक ऐसा स्थान माना जाता है जहाँ भगवान मुरुगन ने देवियाई से विवाह किया था। इस मंदिर के पास एक इस्लामी दरगाह भी स्थित है, जो मदुरै में लोगों के बीच समान रूप से लोकप्रिय है।

 

मदुरै में होटल -

 

मदुरै शहर, तमिलनाडु राज्य में आने वाले आगंतुकों के लिए पर्यटन काएक मुख्य केंद्र बन गया है। यहाँ रहने के लिए अनेक आवास उपलब्ध है। मदुरै शहर में सभी प्रकार के होटल मौजूद हैं जिनमे अल्पव्ययी होटलों के साथ-साथ लक्जरी होटल भी शामिल हैं। मदुरै शहर के कुछ प्रमुख होटल निम्न प्रकार हैं-

 

  • होटल रॉयल कोर्ट
  • होटल चेंतूर
  • होटल जर्मन्स
  • होटल मदुरै रेजीडेंसी
  • होटल पर्ल
  • टी.एम. लॉज
  • होटल सुप्रीम
  • अशोक होटल मदुरै
  • ताज गार्डन रिट्रीट
  • होटलड्यूक

 

मदुरै अर्थव्यवस्था–

 

मदुरै शहर, विभिन्न मंदिरों और चमत्कारी वास्तुकला के अतिरिक्त अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भी एक विकासशील शहर बन गया है।पिछले दशक में मदुरै शहर की अचल संपत्ति में तेजी आने से पूँजी में काफी वृद्धि हुई है। इस शहर से जैस्मिन (चमेली)के फूलों कानिर्यात विश्व भर में किया जाता है। इस आयत से अच्छी आमदनी हो जाती है। मदुरै की औद्योगिक विकास की गति तेजी से बढ़ रही है, जिसके परिणामस्वरूप मदुरै में रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है। यह शहर कपड़े के बाजारों और सुंगुडी साड़ी के लिए भी काफी प्रसिद्ध है।