बीकानेर में देखने लायक स्थान

कई एकड़ तक फैली सफेद रेत, शानदार किले और सुंदर हवेलियां, कई आकर्षक संग्रहालयों के इस शहर बीकानेर में हैं। बीकानेर में घूमने के लिए कई जगहें हैं और सबसे मशहूर जगहों में ये शामिल हैंः

बीकानेर में आए किसी भी टूरिस्ट को सबसे ज्यादा पसंद आता है 16 वीं सदी में बना जूनागढ़ किला, जिसे कभी भी जीता नहीं जा सका। बाद में आए शासकों ने इसमें 37 नए महल, मंडप और मंदिर इस कुशलता से बनाए कि इन्हें पहले से मौजूद किले में आसानी से जोड़ा जा सके। इस किले के संग्रहालय में कई सदियों पुराने लघु चित्रों का कीमती संग्रह है। महाराजा गंगासिंह के लिए सर स्विंटन जैकब द्वारा लगभग 90 साल पहले डिजाइन किए गए लालगढ़ पैलेस का ज्यादातर हिस्सा अब एक लक्जरी होटल में तब्दील हो चुका है और इसमें यूरोपीय लक्जरी और ओरिएंटल कल्पना का दिलचस्प मेल है। गंगा गोल्डन जुबली संग्रहालय में हड़प्पा सभ्यता, गुप्त और कुषाण काल के शानदार नमूने रखे हैं।

बीकानेर में देखने लायक जगहें

जूनागढ़ किला
श्रेणी: इतिहास और संस्कृति
जूनागढ़ किला बीकानेर का एक बड़ा आकर्षण है। इसे महाराजा राय सिंह ने बनवाया था। इतिहास इस पूरे किले से बहुत गहरी जड़ों तक जुड़ा है इसलिए सैलानी इसकी ओर बहुत आकर्षित होते हैं। यह किला पूरी तरह से थार रेगिस्तान के लाल बलुआ पत्थरों से बना है। हालांकि इसके भीतर संगमरमर का काम किया गया है। इस किले में देखने लायक कई शानदार चीजे़ं हैं। यहां राजा की समृद्ध विरासत के साथ उनकी कई हवेलियां और कई मंदिर भी हैं। यहां के कुछ महलों में गंगा महल, फूल महल, बादल महल आदि शामिल हैं। इस किले में एक संग्रहालय भी है जिसमें ऐतिहासिक महत्व के कपड़े, चित्र और हथियार भी हैं। यह संग्रहालय सैलानियों के लिए राजस्थान के खास आकर्षणों में से एक है। यहां आपको संस्कृत और फारसी में लिखी गई कई पांडुलिपियां भी मिल जाएंगी। इसलिए अगर आप इस ओर आएं तो इन अलग अलग महलों को जरुर देखें।

किला संग्रहालय
श्रेणी: इतिहास और संस्कृति
जूनागढ़ किले के अंदर बना यह किला संग्रहालय बीकानेर और राजस्थान में सैलानियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण है। इस किला संग्रहालय में कुछ बहुत ही दुर्लभ चित्र, गहने, हथियार, पहले विश्व युद्ध के बाइप्लेन आदि हैैं।

लालगढ़ पैलेस
श्रेणी: इतिहास और संस्कृति
लालगढ़ पैलेस बीकानेर और राजस्थान में सैलानियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण है। इसे बीकानेर के महाराजा ने 1902 में बनवाया था। इसकी मुगल, राजपूत और यूरोपीय शैली की वास्तुकला सैलानियों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। आज के समय में यहां एक संग्रहालय, एक हेरिटेज होटल और एक लक्जरी होटल है। यह एक तीन मंजिला भवन है जो पूरी तरह से लाल बलुआ पत्थरों से बना है, जिससे यह पैलेस और आकर्षक लगता है। इसके शानदार खंबे इसे और भी सुंदर और मनमोहक बनाते हैं। बीकानेर जाने पर लालगढ़ पैलेस देखने से चूकना नहीं चाहिए।

उंट प्रजनन फार्म
श्रेणी: इतिहास और संस्कृति
यहां एशिया में अपने आप में अनूठा उंट प्रजनन फार्म है, जिसका प्रबंधन भारत सरकार करती है। बीकानेर शहर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह फार्म सैलानियों के लिए एक बड़ा आकर्षण है। एशिया में अपने आप में एकमात्र इस फार्म में दुनिया में सबसे तेज चलने वाले उंट पैदा होते हैं।

शिव बाड़ी मंदिर
श्रेणी: धार्मिक
शिव बाड़ी मंदिर बीकानेर का एक और मशहूर आकर्षण है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसकी दीवारें बहुत उंची हैं। इस मंदिर का निर्माण महाराजा डूंगर सिंह ने 9वीं सदी में करवाया था। स्थानीय लोग इस मंदिर में कई तरह के धार्मिक रिवाज़ और परंपराएं निभाते हैं। यह मंदिर राजस्थान की वास्तुकला के अनूठे प्रभाव को दिखाता है। पूरी तरह से लाल बलुआ पत्थरों से बने इस मंदिर की वास्तुकला बहुत भव्य है। यहां आपको इस जगह की संस्कृति को दिखाते लघु चित्रों का शानदार संग्रह मिलता है। यदि आप बीकानेर जाएं तो आप इस खूबसूरत और अद्भुत मंदिर को जरुर देखें।

प्राचीन संग्रहालय
श्रेणी: इतिहास और संस्कृति
प्राचीन संग्रहालय की स्थापना महाराजा की बेटी ने की थी। इसकी स्थापना 2000 में की गई थी। कला और शिल्प में रुचि रखने वालों के लिए बीकानेर के प्राचीन संग्रहालय का खास महत्व है। कई तरह के कलाकारों को यहां अपना कौशल दिखाने का मौका मिलता है।

प्राचीन संग्रहालय बीकानेर के जूनागढ़ किले में स्थित है। प्राचीन संग्रहालय में शानदार शाही कपड़े और सामान प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा संग्रहालय में पुराने सामान की पुरानी सेटिंग के साथ राजाओं के परिवार के चित्र भी हैं। आधुनिक बीकानेर का हिस्सा रही विरासत की झलक भी बहुत अच्छी तरह से इस संग्रहालय में दिखती है। यहां शाही कपड़ों, गहनों, धार्मिक सामान का बेहतरीन संग्रह मौजूद है। इसके अलावा यहां शिल्प, लेख और प्राचीन कलाकृतियां भी प्रदर्शित की गईं हैं। महिलाओं के पारंपरिक कपड़े भी यहां प्रदर्शित किए गए हैं।

गंगा गोल्डन जुबली संग्रहालय
श्रेणी: इतिहास और संस्कृति
गंगा गोल्डन जुबली संग्रहालय की स्थापना सन् 1937 में महाराजा गंगासिंह ने की थी। यह एक ऐसा संग्रहालय है जिसमें इतिहास, कलाकृति और यहां तक कि मूर्तियों का भी अद्भुत संग्रह है। यह लालगढ़ पैलेस में स्थित है। इस संग्रहालय में कई हिस्से हैं और ये ऐतिहासिक महत्व और हाइरार्की के हिसाब से बंटे हैं। यहां आपको हड़प्पा काल की मूर्तियां, ब्रिटिश साम्राज्य के लिथो प्रिंट और कई सामान मिल जाएंगे। दुनिया के हर कोने से इस संग्रहालय को देखने सैलानी ंिखंचे चले आते हैं। यह संग्रहालय शुक्रवार और सार्वजनिक छुट्टियां छोड़कर हर दिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।

सादुल संग्रहालय
श्रेणी: इतिहास और संस्कृति
सादुल संग्रहालय बीकानेर के लालगढ़ पैलेस की पहली मंजिल पर स्थित है। यह संग्रहालय महामहिम डाॅ. कर्णिल सिंह से दान के रुप में मिला था। इस संग्रहालय की अध्यक्ष राजकुमारी राज्यश्री कुमारी हैं। यदि आप यह संग्रहालय देखने आएं तो आप यहां बड़ी संख्या में जाॅर्जियाई चित्र, दुर्लभ कलाकृतियां और शिकार ट्राॅफियां पाएंगे। यहां के 20 से ज्यादा कमरों में आदमकद चित्र और तस्वीरें रखी हैं। वास्तव में बीकानेर का शाही परिवार अब भी महल के एक हिस्से में रहता है। यह भी एक कारण है कि लाखों लोग इस जगह की ओर आकर्षित होते हैं। सादुल संग्रहालय देखने का सामान्य शुल्क 10 रुपये है। यह संग्रहालय बीकानेर के तीन राजाओं और कलाकृतियों को लेकर उनके जुनून को समर्पित है।

गजनेर वन्यजीव अभयारण्य
श्रेणी: वन्य जीवन
बीकानेर का गजनेर वन्यजीव अभयारण्य बीकानेर शहर से 32 किलोमीटर दूर स्थित है। इस जगह का ऐतिहासिक महत्व बहुत ज्यादा है। पहले के दौर में बीकानेर का गजनेर वन्यजीव अभयारण्य शिकार के लिए बीकानेर के महाराज की पसंदीदा जगह था। इसी जगह महाराज ने कई सारे जंगली जानवरों का शिकार किया। बीकानेर का गजनेर वन्यजीव अभयारण्य अब जंगली जानवरों के संरक्षण के लिए इस्तेमाल होता है।

देशनोक मंदिर
देशनोक मंदिर बीकानेर से 32 किलोमीटर दूर देशनोक गांव में स्थित है। इस मंदिर को कर्णी माता मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर से बहुत से मिथक और इतिहास जुड़ा है। यह मंदिर कर्णी माता को समर्पित है जिन्हें मां दुर्गा का अवतार माना जाता है। इस पूरे मंदिर की शैली बहुत अनूठी है और उच्च धार्मिक विश्वास और मान्यताओं को दिखाती है। इस मंदिर में चूहों को बहुत पवित्र माना जाता है और मंदिर में इनके आसानी से आने जाने के लिए खास छेद भी बनाए गए हैं। यहां के स्थानीय लोगों में और सैलानियों में मंदिर को बहुत पवित्र माना जाता है।

लक्ष्मी नाथ मंदिर
लक्ष्मी नाथ मंदिर बीकानेर का सबसे पुराना मंदिर है। यह 1488 ईस्वी में पाया गया था। इसे एक ऐतिहासिक स्मारक माना जाता है और इसमें कई ऐतिहासिक विशेषताएं हैं। इस मंदिर में सबसे उम्दा वास्तुकला है और यह उन दिनों के कारीगरों के कौशल को दिखाती है। इस मंदिर में भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा होती है। दुनिया भर में इनके असंख्य भक्त हैं। इस मंदिर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण बीकानेर आने वाले लोग इस मंदिर में आने का मौका नहीं चूकते हैं।

कोट गेट
कोट गेट सैलानियों के लिए बीकानेर में एक दिलचस्प जगह है। यहां का स्थानीय बाजार बहुत बड़ा आकर्षण है और खरीददारी के लिए स्वर्ग माना जाता है। इस बाजार में कई अद्भुत कलाकृतियों के अलावा स्थानीय भोजन के कई विकल्प भी मौजूद हैं। इसके अलावा इतिहास का एक हिस्सा होने के कारण यहां कई हस्तशिल्प और दूसरी कलाओं के सामान भी हैं। यहां सैलानियों को उंट की खाल से बना सामान, लघु चित्र, लकड़ी की नक्काशी, खादी का सामान और लज्ज़तदार व्यंजन भी मिल जाएंगे। इसलिए अगर आप यहां आएं तो खरीददारी के अनूठे अनुभव के लिए इस शानदार जगह पर आना ना भूलें।

भंडासर जैन मंदिर
भंडासर जैन मंदिर एक अमीर व्यापारी भांडा शाह ने बनवाया था और यह मंदिर छठें जैन भगवान को समर्पित है। यहां का शानदार निर्माण सबसे पहले अपनी ओर ध्यान खींचता है। यह माना जाता है कि इस मंदिर को गारे के बजाय घी के 40 बैरल से बनाया गया था। यह मंदिर बीकानेर के सबसे पुराने मंदिर लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास स्थित है। यह पूरा मंदिर तीन मंजिलों में बंटा है और लाल बलुआ पत्थरों और संगमरमर का बना है। इस मंदिर के भीतर की सजावट बहुत सुंदर है इसमें आरसी का शानदार काम किया गया है। इस मंदिर के अंदर के भित्ति चित्र और मूर्तियां भी बहुत दिलचस्प हैं। इस मंदिर को देखना आपके लिए एक दिलचस्प अनुभव होगा।

जैन हवेली
रेत के टीलों का शहर बीकानेर, दूर तक फैला रेगिस्तान, शानदार महल और सुंदर हवेलियां राजस्थान के गौरव का प्रतीक हैं। इस शहर में देश की कुछ सबसे शानदार हवेलियां मौजूद हैं। संकरी गलियों में बड़े से आंगन से घिरा और लाल बलुआ पत्थरों से बना एक महलनुमा घर यानि हवेली किसी को भी राजा रानी के इतिहास की ओर खींच ले जाती है। ज्यादा...

बीकानेर के पास पर्यटन स्थल

जयपुर
राजस्थान का गुलाबी शहर जयपुर सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा और उनके नाम पर स्थापित किया गया था। यहां सैलानियों के देखने के लिए शाही राजपूत की शानदार विरासत और उनके विशाल किले और आलीशान महल मौजूद हैं। यहां के रंगीन लोगों का गर्मजोशी से किया स्वागत और खरीददारी के लिए तरह तरह का हस्तशिल्प बोनस का काम करता है।

जैसलमेर
जैसलमेर का पर्यटन सैलानी को इस सुनहरे शहर की समृद्ध विरासत से रुबरु होने और उसे जानने का मौका देता है। जैसलमेर का दौरा करके कोई भी सैलानी इस करामाती भूमि को और खोज सकता है और यहां के महलों को नजदीक से देख सकता है। जैसलमेर का अपना एक अनोखा सुनहरा आकर्षण है जो किसी भी सैलानी को अपनी ओर खींचता है और यहां की समृद्ध ऐतिहासिक परंपरा को जानने का मौका देता है। विदेशों से आए सैलानी बहुत बड़ी संख्या में हर साल जैसलमेर घूमने आते हैं।

बीकानेर में देखने योग्य स्थान
गजनेर वन्यजीव अभयारण्य गंगा सिंह संग्रहालय
जैन हवेलियां जूनागढ़ किला
लालगढ़ पैलेस प्राचीन संग्रहालय
सादुल संग्रहालय शिव बाड़ी मंदिर


अंतिम संशोधन : दिसंबर 30, 2014