लोधी गार्डन, दिल्ली

लोधी गार्डन, दिल्ली

लोधी गार्डन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के पास स्थित है। हुमायूं के मकबरे से महज तीन किलोमीटर दूर। यह दिल्ली के ऐतिहासिक उद्यानों में से एक है। लोधी गार्डन में सईद और लोधी शासकों के मकबरे हैं।

लोधी गार्डन 15वीं और 16वीं सदी के बीच बना था। सईद और लोधी शासकों ने इसका निर्माण करवाया था। यह गार्डन आज भी बहुत अच्छे-से मेंटेन किया गया है। यहां मौजूद ऐतिहासिक स्मारक पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं।

दिल्ली में लोधी गार्डन को जेए स्टेन और गैरेट एकबू ने 1968 में री-डिजाइन किया था। आज का आकार उसने तभी लिया। लोधी गार्डन पर आप मुहम्मद शाह के मकबरे को जरूर देखने जाएं। वह सईद वंश के तीसरे नेता थे। इसके साथ ही सिकंदर लोधी का मकबरा भी जरूर देखा जाना चाहिए।

दिल्ली में लोधी गार्डन के बीचोंबीच बारा गुंबद और शीश गुंबद है, जो उस कालखंड की वास्तुकला का बेजोड़ नमूना पेश करते हैं। बारा गुंबद में रबर से बना डोम है, यह तीन गुंबद वाली मस्जिद है और उसके प्रांगण के आसपास एक रिहाइश है, जहां एक पानी की टंकी और इस बारा गुंबद के सामने शीश गुंबद है। वह किसी अज्ञात परिवार का घर मालूम होता है।

लोधी गार्डन वीडियो

एक बार आप लोधी गार्डन में दाखिल होते हैं तो आप इतिहास को हवा में तैरता महसूस कर सकते हैं। आज यह दिल्ली के सबसे अच्छे जॉगर्स पार्क में से एक है। आप लोधी गार्डन में रोज सुबह बड़ी संख्या में लोगों को देख सकते हैं। कोई जॉगिंग कर रहा होता है तो कोई योगा या ध्यान। आसपास का वातावरण भी हरे-भरे पर्यावरण से जी उठता है।

लोधी गार्डन, दिल्ली की स्थिति

लोधी गार्डन- एंट्री फी, टाइमिंग, पता, आधिकारिक वेबसाइट
पताः मेन लोधी रोड, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के पास, नई दिल्ली, दिल्ली – 110003
एंट्री फीः कोई शुल्क नहीं
टाइमिंगः सुबह 6 बजे से शाम 7.30 बजे तक
सरकारी वेबसाइटः www.delhitourism.gov.in
फोटोग्राफी की अनुमति है या नहीं: अनुमति है
निकटतम मेट्रो स्टेशन : जेएलएन मेट्रो स्टेशन