लोटस टेम्पल, दिल्ली

फरीबोर्ज साहबा ने लोटस टेम्पल को डिजाइन किया था और यह नई दिल्ली में वास्तुकला के बेहतरीन नमूनों में से एक हैं। दक्षिण दिल्ली में मंदिर मार्ग पर स्थित लोटस टेम्पल नई दिल्ली में एक बड़ा पर्यटन केंद्र है। आधे खुले कमल के फूल के आकार वाला यह मंदिर भारत में मदर टेम्पल की तरह सेवा देता है। इस मंदिर को लोग बहाई टेम्पल के तौर पर भी जानते हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि यह जगह बहाई समुदाय का पूजा स्थल है।

लोटस टेम्पल तक मेट्रो के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है। नेहरू प्लेस-कालकाजी मंदिर मेट्रो से यात्रा करते वक्त यह सफेद ओवल स्ट्रक्चर बड़ी आसानी से दिख जाता है। फिर कालका मंदिर से सिर्फ पांच मिनट पैदल चलकर आप यहां पहुंच सकते हैं। सफेद पत्थर का इस ढांचे में कमल की 27 पंखुड़ियां बनी हैं और वह सब एक-सी हैं। लोटस टेम्पल को आसमान से देखना अद्भुत अनुभव है। ऐसा लगता है कि नीले पानी पर कमल तैर रहा है। बिल्डिंग के आसपास नौ छोटे पूल हैं। इसे परफेक्ट स्ट्रक्चर बनाने के लिए नौ अंदरूनी पंखुड़ियां और नौ अलग-अलग दिशाओं में खुलने वाले दरवाजे हैं।

नई दिल्ली के लोटस टेम्पल जाने वालों में सभी धर्मों को मानने वाले लोग शामिल हैं। इस जगह की शांति ध्यान लगाने के लिए बेहतरीन है। यह मंदिर वैसे तो बहाई लोगों का है। इसकी वास्तु और स्थापत्य कला में आधुनिक और पारंपरिक इंजीनियरिंग विशेषज्ञता झलकती है। कनाड़ाई आर्किटेक्ट फरीबोर्ज साहबा ने ही इस मंदिर की कल्पना की थी। उन्हें इस टेम्पल की डिजाइन बनाने और उस पर अमल करने में 10 साल का वक्त लगा थआ। यह मंदिर चारों ओर पूल्स से घिरा है। सीमेंट, पत्थर, रेत और डोलोमाइट का इस्तेमाल कर इसे बनाया गया है।

1986 में तैयार हुए इस लोटस टेम्पल में 27 बड़ी-बड़ी सफेद पत्थर की पंखुड़ियां और नौ पूल हैं। इस मंदिर में डबल कर्व्ड सरफेस हैं। पंखुड़ियों के शेल्स बनाने में इस्तेमाल स्टील को गेल्वनाइज्ड किया गया है ताकि उसे जंग से बचाया जा सके। इन शेल्स की मोटाई 6 से 8 सेंटीमीटर है। दुनियाभर में इसके अलावा छह अन्य बहाई मंदिर हैं। भले ही कुछ कंसेप्ट्स एक-से हो, लेकिन इनमें से हर एक अपनी सांस्कृतिक पहचान की वजह से अलग है।

नई दिल्ली में लोटस टेम्पल का उद्घाटन 1986 में हुआ था। यह आम जनता के लिए गर्मियों में सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुला रहता है। वहीं, सर्दियों में यह सुबह 9:30 से 5:30 तक खुला रहता है। यह मंदिर सोमवार को बंद रहता है। यदि आप नई दिल्ली में हैं तो इस मंदिर को जरूर देखिए।

पताः ओखला इंडस्ट्रीयल एरिया, फेज-3, ओखला इंडस्ट्रीयल एस्टेट, नई दिल्ली
लोटस टेम्पल, दिल्ली की स्थिति

लोटस टेम्पल- एंट्री फी, टाइमिंग, पता, ऑफिशियल वेबसाइट

पताः लोटस मंदिर रोड, शंभु दयाल बाग, बहापुर, नई दिल्ली, दिल्ली - 110019
एंट्री फीः कोई शुल्क नहीं
वक्तः गर्मियों में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक
सर्दियों में सुबह 9 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक
कब बंद रहता है -सोमवार को
फोन नंबर (ऑफिशियल)- +91-11-26470526 / +91-11-26444029
ऑफिशियल वेबसाइट- www.delhitourism.gov.in
फोटोग्राफी की अनुमति है या नहीं - अनुमति जरूरी होती है।
पार्किंग सुविधा- हां है 
निकटतम मेट्रो स्टेशन - कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन

Last Updated On: June 26, 2018