भारत के बारे में तथ्य

अति प्राचीनकाल से ही भारत दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए जिज्ञासा का विषय रहा है। यह एक दक्षिण एशियाई देश है जिसकी सीमा बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पूर्व में और अरब सागर से दक्षिण-पश्चिम में लगी है। भारत का मुख्य आधार कृृषि है क्योंकि इसकी 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी इस रोजगार में लगी है, बची हुई आबादी उद्योग और सेवा क्षेत्र में कार्यरत है।

भारत के बारे में महत्वपूर्ण और सामान्य तथ्यों पर नज़र डालते हैंः
  • भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली।
  • भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को अपनाया गया था।
  • हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
  • एक संघीय सरकार के साथ भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
  • भारत में 29 राज्य और सात केंद्र शासित प्रदेश हैं।
  • भारत की राजधानी नई दिल्ली है।
  • 18 साल या उससे अधिक आयु के किसी भी भारतीय नागरिक को मतदान का अधिकार है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की आबादी 1210569573 है।
  • 2000 की रिपोर्ट के अनुसार भारत के एथनिक समूहों में 72 प्रतिशत इंडो-आर्यन, 25 प्रतिशत मंगोलियाई और 3 प्रतिशत अन्य हैं।
  • भारत देश का टेलीफोन कोड +91 है।

भारत के तथ्य
आधिकारिक नाम संस्कृत में भारत, अंग्रेजी में रिपब्लिक आॅफ इंडिया
राजधानी नई दिल्ली
आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार - 1210569573
क्षेत्र 3287263 वर्ग किलोमीटर
भौगोलिक स्थिति अक्षांश 8˚4’ और 37 डिग्री 6’ उत्तर के बीच और देशांतर 68˚7’ और 97 डिग्री 25’ पूर्व
तटरेखा लंबाई 7526 किलोमीटर
मुख्य धर्म हिंदू, इस्लाम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन, यहूदी, पारसी
जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर
लिंग अनुपात 1000 पुरुषों पर 943 महिलाएं
साक्षरता 73 प्रतिशत
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
राष्ट्र गान जन गण मन - लेखक रवींद्रनाथ टैगोर
राष्ट्र गीत वंदे मातरम - संस्कृत में बंकिमचंद्र चटर्जी ने लिखा
राष्ट्रीय प्रतीक सारनाथ के अशोक के सिंह का रुपांतरण
राष्ट्रीय पशु राॅयल बंगाल टाइगर
राष्ट्रीय पक्षी मोर
राष्ट्रीय फूल कमल
राष्ट्रीय वृक्ष बरगद
राष्ट्रीय फल आम
राष्ट्रीय मुद्रा भारतीय रुपया
राष्ट्रीय खेल हाॅकी - अनाधिकारिक
भाषाएं भारत गणराज्य की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं: हालांकि भारत की केंद्र सरकार की
  दो आधिकारिक भाषाएं हैंए हिंदी और अंग्रेजी
राष्ट्रीय ध्वज शीर्ष पर गहरे भगवा, तल में गहरा हरा और मध्य में सफेद रंगों के बराबर
  अनुपात का क्षैतिज तिरंगा जिसमें बीच में गहरे नीले रंग का चक्र है।


भारत के इतिहास के बारे में तथ्य
  • भारत दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी सभ्यता है।
  • पिछले 10,000 सालों के इतिहास में किसी अन्य देश पर हमला ना करने का भारत का रिकाॅर्ड है। 17वीं सदी में ब्रिटिश हमले के पहले भारत दुनिया का सबसे अमीर देश था और यह दुनिया के उन पहले देशों में से था जहां हीरे पाए गए थे।
  • संस्कृृत दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है और इंडो-यूरोपीय भाषा परिवार से आती है, जिससे ज्यादातर आधुनिक यूरोपीय भाषाएं उत्पन्न हुई हैं।
  • 13वीं सदी के भारतीय कवि संत ज्ञानदेव को मशहूर खेल सांप और सीढ़ी बनाने का श्रेय जाता है। इस खेल में सीढि़यां गुण और सांप दोष का प्रतीक है। समय के साथ इस खेल में बहुत बदलाव हुए, हालांकि इसका मूल अर्थ वही रहा जिसका अर्थ था अच्छे कर्म आपको स्वर्ग और बुराई पुनर्जन्म के चक्र में ले जाती है। शतरंज जिसका मूल नाम ‘चतुरंगा’ था उसका अविष्कार भी भारत में ही हुआ। चतुरंगा का मतलब है सेना के चार सदस्य।
  • भारतीय गणितज्ञ ब्रहम्गुप्त ने सबसे पहले शून्य की अवधारणा विकसित की, जबकि आर्यभट््ट ने स्थान मूल्य प्रणाली विकसित की। छठी सदी में एक दूसरे भारतीय गणितज्ञ बुधयाना ‘पाई’ के मूल्य की गणना करने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने ये यूरोप के किसी भी गणितज्ञ से काफी पहले ही कर लिया था। पश्चिमी खगोलविदों से बहुत पहले भास्कराचार्य ने धरती द्वारा सूर्य की परिक्रमा में लगने वाले समय 365.258756484 दिनों की सही गणना की थी।
  • साल 1526 में बाबर ने भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना की थी।
  • मुगल बादशाह शाह जहां ने 1653 ईस्वी में ताजमहल का निर्माण पूरा करवाया था।
  • साल 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी।
  • अमृृतसर नरसंहार यानि जलियांवाला बाग नरसंहार 13 अप्रैल 1919 में हुआ था।
  • महात्मा गांधी की हत्या 30 जनवरी 1948 में हुई थी।
  • दुनिया की सबसे आरंभिक चिकित्सा आयुर्वेद भारत में हजारों साल पहले उत्पन्न हुई थी।

भारत के भूगोल के बारे में तथ्य
  • भारत 20 डिग्री 00’ उत्तर और 77 डिग्री 00’ पूर्व के भौगोलिक निर्देशांक पर स्थित है।
  • यह दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। भारत का कुल क्षेत्र 3287263 वर्ग किलोमीटर है जिसमें से भूमि क्षेत्र 2973190 वर्ग किलोमीटर है।
  • यह आकार में पाकिस्तान से चार गुना, यूके से 13 गुना और जापान से नौ गुना बड़ा है।
  • भारत की मुख्य भूमि अक्षांश 8˚4’ और 37 डिग्री 6’ उत्तर के बीच और देशांतर 68˚7’और 97 डिग्री 25’ पूर्व तक है।
  • इसका सबसे उंचा बिंदु कंचनजंगा पर्वत और सबसे निचला बिंदु हिंद महासागर है।
  • भारत की तटरेखा 7516.6 किलोमीटर लंबी है।
  • भारत अपनी सीमा पाकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान, म्यांमार, भूटान, नेपाल और बांग्लादेश से साझा करता है।
  • भारत पूरी तरह से उत्तरी और पूर्वाद्ध गोलाद्र्धों में स्थित है।
  • भारत की जलवायु स्थिति ट्राॅपिकल मानसून प्रकार की रहती है।
  • पौधों की विविधता के मामले में भारत का दुनिया में दसवां और एशिया में चैथा स्थान है।
  • भारत में जीवजंतुओं की लगभग 91,000 प्रजातियां पाई जाती हैं। भारत में गंगा सबसे लंबी नदी है।
  • वुलर झील भारत में ताजे पानी की सबसे बड़ी झील है।

भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में तथ्य
  • 1996 बिलियन डाॅलर के सकल घरेलू उत्पाद के साथ भारत दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
  • बंबई स्टाॅक एक्सचेंज दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। इसमें 5000 से ज्यादा कंपनियां शामिल हैं।
  • उत्पादन की मात्रा के मामले में भारत का दवा उद्योग दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा उद्योग है।
  • भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है।
  • भारत दुनिया में चाय, रेशम, चीनी, मसाले, कपास, रबर, काॅफी और मछली के पांच शीर्ष उत्पादकों में से एक है।
  • भारत में कृृषि क्षेत्र सकल घरेलू उत्पाद का 13.7 प्रतिशत है।
  • इस देश की कुल आबादी का पचास प्रतिशत कृृषि पर निर्भर है।
  • भारत दुनिया का सबसे बड़ा केला उत्पादक है।
  • भारत दुनिया में काजू का सबसे बड़ा निर्यातक, उत्पादक, प्रोसेसर और उपभोक्ता है।
  • भारत में दुनिया का दस प्रतिशत फल उत्पादन होता है।
  • कोयला भारत में उर्जा का मुख्य स्रोत है और यह देश में 67 प्रतिशत व्यवसायिक जरुरतें पूरी करता है।
  • आरबीआई भारत में मुद्रा छापने का अकेला अधिकारी है।
  • ओडिशा भारत में सबसे बड़ा ग्रेफाइट उत्पादक है।
  • 1965 में गुजरात के कांडला में पहला स्पेशल इकोनोमिक ज़ोन बना था।

भारत के वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के बारे में तथ्य
  • भारत दुनिया के उन चंद देशों में शुमार है जो सुपरकम्प्यूटर के निर्माता हैं।
  • भारत दुनिया के उन चंद देशों में शुमार है जिन्होंने सैटेलाइट लाॅन्च की हैं।
  • भारत दुनिया में पहला देश है जिसने पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश किया।

भारत के बारे में कुछ अन्य तथ्य
  • भारत के प्राकृतिक संसाधनों में कोयला, मेंगनीज़, बाॅक्साइट, लाइमस्टोन, प्राकृतिक गैस, लौह अयस्क आदि शामिल हैं।
  • भारतीय रेलवे दुनिया का आठवां सबसे बड़ा नियोक्ता है जिसमें 1.4 मिलीयन लोगों को रोजगार मिलता है।
  • भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इंजीनियरों, साॅफ्टवेयर डेवलपरों और वैज्ञानिकों का पूल है।
  • भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंग्रेजी बोलने वाला देश है।
  • भारत में 187 छोटे बंदरगाह और 12 प्रमुख बंदरगाह हैं।
  • दुनिया में सबसे ज्यादा डाकघर भारत में मिलते हैं। देश में डेढ़ लाख डाकघर हैं।
  • दुनिया के चार प्रमुख धर्मों का जन्म भारत में हुआ है जिसमें हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्म हैं। इस्लाम भारत और दुनिया का दूसरा बड़ा धर्म है। भारत में 3 लाख से ज्यादा मस्जिद हैं जो किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं।
  • दुनिया का सबसे उंचाई पर स्थित पुल जम्मू कश्मीर में लद्दाख में बैली ब्रिज है। यह 300 मीटर लंबा और 5600 मीटर की उंचाई पर स्थित है। यह सुरु और द्रास के बीच है। भारतीय सेना ने इसे 1982 में बनाया था।
  • दुनिया का सबसे उंचाई पर स्थित क्रिकेट मैदान हिमाचल प्रदेश के चैल में है। यह मैदान 1893 में बना था। यह समुद्र तल से 2444 मीटर की उंचाई पर है।
  • 500 ईसा पूर्व में भगवान बुद्ध ने वाराणसी का दौरा किया था। यह दुनिया का सबसे पुराना लगातार बसा हुआ शहर है।
  • भारत में दुनिया का 40 प्रतिशत से ज्यादा आम पैदा होता है।
  • देश की सबसे बड़ी न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट आॅफ इंडिया है।
  • भारत में एक मिलीयन से ज्यादा लोग करोड़पति हैं लेकिन भारत की आबादी का एक बड़ा भाग दिन में दो डाॅलर से भी कम कमाता है। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2010 में 30 प्रतिशत से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से नीचे रहते हैं।
  • भारत की आबादी का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यहां हर रोज आॅस्ट्रेलिया की आबादी के बराबर लोग पैदा होते हैं।
अंतिम संशोधन : जुलाई 24, 2018